Close Menu
    What's Hot

    उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

    June 22, 2026

    10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

    June 22, 2026

    दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

      June 22, 2026

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»भारत की आज दक्षिण अफ्रीका के सामने वनडे चुनौती
    खेल

    भारत की आज दक्षिण अफ्रीका के सामने वनडे चुनौती

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    1st ODI Ind vs SA : भारत की आज दक्षिण अफ्रीका के सामने वनडे चुनौती
    1st ODI Ind vs SA : भारत की आज दक्षिण अफ्रीका के सामने वनडे चुनौती

    बाद दोपहर रांची में खेला जाएगा पहला वनडे, 25 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीतने से दक्षिण अफ्रीका के हौसले बुलंद

    1st ODI Ind vs SA (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के हाथों पिछले दिनों क्लीन स्वीप झेलने के बाद आज भारतीय क्रिकेट टीम वनडे में नई चुनौती के साथ उतरेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा। वहीं कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी नजरें रहेंगी। इसके साथ ही रोहित शर्मा एक बार फिर से वनडे में कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। ज्ञात रहे कि भारतीय टीम पिछले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले 10 साल से घर में एक बार भी वनडे सीरीज नहीं हारी है

    इस तरह है पिछले 10 साल का रिकॉर्ड

    दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में अंतिम बार भारत में पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी। वहीं तीन-तीन मैचों की पिछली दो सीरीज भारत ने 2-1, 2-1 से जीतीं, जिनमें एक 2022 में भारत में और एक 2023 में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर। मेहमान टीम के पास कैगिसो रबादा और एनरिच नोर्त्जे नहीं हैं, लेकिन तेम्बा बावुमा की अगुआई में मेहमान टीम के पास आॅलराउंडर मार्को यानसेन, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज कड़ी चुनौती पेश करेंगे। बल्लेबाजी में एडन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, बावुमा, मैथ्यू ब्रीत्जके, डेवाल्ड ब्रेविस और रूबिन हर्मन टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

    रांची की धीमी पिच पर विराट भारी

    रांची के जेएससीए स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है। उन्होंने यहां खेले पांच वनडे मुकाबलों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 384 रन बनाए हैं, जिसमें 139 रन की नाबाद पारी भी शामिल है। इसी स्टेडियम से रोहित शर्मा ने 2013 में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बेनतीजा रहे मुकाबले से वनडे में नियमित ओपनर के रूप में शुरूआत की थी। इस स्टेडियम में भारत ने छह वनडे खेले हैं, जिनमें उसे तीन में जीत मिली है, तो दो में हार और एक बेनतीजा रहा है। भारत ने नौ अक्तूबर 2022 को इस स्टेडियम में अपना अंतिम वनडे मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था, जिसमें सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

    जीत के लिए इतना स्कोर भी काफी

    रांची में 270 से 280 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है। यहां एक बार ही 300 पार का स्कोर बना है। पिच आम तौर पर धीमी रहती है। पिछले वनडे में यहां वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरूआत थी। मौसम क्रिकेट खेलने के लिहाज से अनुकूल रहने की उम्मीद है, लेकिन काफी कुछ ओस पर निर्भर करेगा।

    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश रेड्डी, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

    दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

    एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस एक्ट्रेस की दो टूटी शादियां, सरेआम पिटाई… और बोल्डनेस ने बनाया बॉलीवुड की पहली ‘सेक्स सिंबल’!
    Next Article हम भविष्य में भी विकास दर बनाए रखेंगे : गोयल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान

      June 21, 2026

      वैभव सूर्यवंशी ने 11 बॉल में हाफ सेंचुरी बनाई

      June 21, 2026

      भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

      June 20, 2026

      अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

      June 20, 2026

      भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

      June 14, 2026

      पहले वनडे में रोहित-शुभमन ने बनाया खास रिकॉर्ड

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

      By अंकित कुमारJune 22, 2026

      Shiv Sena Crisis Controversy: उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले-…

      10 साल के भूमि आवंटन और ट्रांसफर की जांच की मांग, गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

      June 22, 2026

      दिशा पाटनी का बोल्ड अंदाज, फोटोज देखकर फैंस के उड़े होश

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.