Close Menu
    What's Hot

    मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

    April 29, 2026

    8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुई नेहा धूपिया

    April 29, 2026

    मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

      April 29, 2026

      11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

      April 29, 2026

      बंगाल की जनता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करे : पीएम

      April 29, 2026

      डोडा में लगे पाकिस्तानी पीएम और सेना अध्यक्ष के पोस्टर

      April 29, 2026

      बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आर्थिक संकट के मुहाने पर पहुंचा ईरान
    दुनिया

    आर्थिक संकट के मुहाने पर पहुंचा ईरान

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Iran Economic Crisis : आर्थिक संकट के मुहाने पर पहुंचा ईरान
    Iran Economic Crisis : आर्थिक संकट के मुहाने पर पहुंचा ईरान

    एक डॉलर की कीमत 14.2 लाख रियाल पहुंची

    Iran Economic Crisis (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : राजनीतिक अस्थिरता, आंतरिक अशांति और अमेरिका के साथ बिगड़ते रिश्ते ईरान को आर्थिक संकट में फंसा रहे हैं। या यूं कह लें कि ईरान अब तक के अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है। दरअसल ईरान में आतंरिक माहौल बड़े पैमाने पर बिगड़ रहा है। जानकारों का कहना है कि ईरान इस समय साल 2022 के ‘महसा अमीनी’ प्रदर्शनों के बाद के सबसे बड़े नागरिक असंतोष का सामना कर रहा है। सोमवार को ईरान के प्रमुख शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, इसका मुख्य कारण राष्ट्रीय मुद्रा ‘रियाल’ में आई रिकॉर्ड गिरावट और गहराता आर्थिक संकट है।

    अब तक के निचले स्तर पर पहुंची ईरानी मुद्रा

    इस तनाव की सबसे बड़ी वजह ईरानी रियाल का ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच जाना है। सोमवार को रियाल डॉलर के मुकाबले 14.2 लाख के स्तर पर आ गया। 2015 के परमाणु समझौते के दौरान डॉलर के मुकाबले रियाल की कीमत लगभग 32,000 थी। इस आर्थिक गिरावट ने देश में कई गंभीर संकट पैदा कर दिए हैं। महंगाई चरम पर है। दैनिक जरूरतों और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह चरमरा गया है।

    21 मार्च से शुरू होने वाले ईरानी नववर्ष में सरकार की ओर से कर बढ़ाने की खबरों ने जनता के गुस्से को और भड़का दिया है। पेट्रोल की कीमतों में हालिया बदलावों ने महंगाई के दबाव को और बढ़ा दिया है, इसका सीधा असर परिवहन और रसद पर पड़ा है।

    ईरान के सेंट्रल बैंक के प्रमुख ने दिया इस्तीफा

    आर्थिक मोर्चे पर बढ़ते दबाव का पहला बड़ा राजनीतिक असर ईरान के सेंट्रल बैंक के प्रमुख मोहम्मद रजा फरजीन के इस्तीफे के रूप में सामने आया है। मुद्रा में लगातार आ रही गिरावट और बढ़ते विरोध के बीच उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। तेहरान के कई हिस्सों में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दंगा रोधी पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया और स्थानीय समाचार एजेंसियों के अनुसार, सड़कों पर सरकार विरोधी नारे भी सुने गए।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : हमें विकसित भारत बनने के लिए अभी से प्रयास करने होंगे : पीएम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबारामुला में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
    Next Article भारत के आर्थिक सुधारों की दुनिया ने की सराहना : मोदी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हवा हुई शेयर बाजार की तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों गिरे

      April 29, 2026

      सोना 1800 रुपए सस्ता, चांदी भी 6500 रुपए टूटी

      April 29, 2026

      सोना 200 रुपए तेज, चांदी 3500 रुपए चमकी

      April 28, 2026

      अमेरिका-ईरान वार्ता शुरू होने की उम्मीद से झूमा शेयर बाजार

      April 28, 2026

      क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव

      April 28, 2026

      भारत के लिए अच्छा साबित होगा न्यूजीलैंड से एफटीए

      April 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

      By श्वेता चौहानApril 29, 2026

      चंडीगढ़ : कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार…

      8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुई नेहा धूपिया

      April 29, 2026

      मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

      April 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.