Close Menu
    What's Hot

    हॉलमार्किंग का चार्ज बढ़कर 75 रुपये हुआ, न्यूनतम शुल्क 200 रुपये

    September 16, 2026

    ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

    September 16, 2026

    पंजाब में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ईटीओ

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज ! हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      September 16, 2026

      प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, अखिलेश ने कहा- अपराधियों को बचा रही सरकार

      September 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Jasprit Bumrah Out: जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स वनडे से क्यों हुए बाहर, जानिए इसके पीछे की असली वजह! | Sports
    खेल

    Jasprit Bumrah Out: जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स वनडे से क्यों हुए बाहर, जानिए इसके पीछे की असली वजह! | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    jasprit bumrah out
    जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे से चोटिल होने की वजह से बाहर

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले बहुत बड़ा झटका लगा. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने की वजह से मैच से बाहर हो गए. उनको घुटने की चोट के कारण मुकाबले से बाहर होना पड़ा. टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल ने इसकी जानकारी सबके साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि बुमराह फिट नहीं हो सके और इसलिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

    भारत के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए. अर्शदीप सिंह और केएल राहुल की वापसी हुई. प्रिंस यादव को अपने वनडे डेब्यू का मौका मिला. शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा, “बूम (बुमराह) घुटने की चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं.”

    Presenting #TeamIndia‘s Playing XI for the 3️⃣rd ODI 🙌

    Jasprit Bumrah had an impact injury on his left knee while fielding in the second ODI in Cardiff. He was not available for selection for the third ODI due to reactive swelling in his left knee.

    Updates ▶️… pic.twitter.com/RJdchL62hv

    — BCCI (@BCCI) July 19, 2026

    इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी आधिकारिक बयान जारी किया. इसमें बताया कि बुमराह को दूसरे वनडे के दौरान कार्डिफ में फील्डिंग करते समय बाएं घुटने में चोट लगी थी. चोट के बाद उनके घुटने में सूजन आ गई, जिसके चलते उन्हें तीसरे वनडे से बाहर रखा गया है. बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है. टीम 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरी है. टीम को अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज के बिना खेलना पड़ रहा है.

    बुमराह ने करीब तीन साल बाद हाल ही में वनडे टीम में वापसी की थी. उन्होंने नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार इस इंग्लैंड दौरे पर वनडे क्रिकेट खेला था. भारत ने दूसरे वनडे में हारने वाली टीम में तीन बदलाव किए हैं. केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है, जबकि शिवम दुबे बाहर हो गए हैं. चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को डेब्यू का मौका मिला है. बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया.

    रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या आपके शहर में भी 20 से 26 जुलाई तक बंद है बैंक? यहां करें चेक
    Next Article दिल्ली में घर खरीदना दुनिया में सबसे सस्ता! रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, लेकिन Salary का आंकड़ा उड़ा देगा होश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

      September 16, 2026

      अजीत अगरकर की आखिरी टीम सलेक्शन मीटिंग? BCCI की चुप्पी के बीच देवजीत सैकिया को ‘धन्यवाद’ नोट भेजने की तैयारी | Sports

      September 16, 2026

      Unique Record: एक दिन में दो बार हैट्रिक, टेस्ट मैच की दोनों पारी में किया कमाल, 114 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी अटूट | Sports

      September 16, 2026

      SA vs Eng: 1981 रन का पहाड़ 43 घंट चला मैच, जीत के करीब पहुंचकर मुकाबला ड्रॉ, जहाज की वजह से हुआ फैसला | Sports

      September 16, 2026

      Ind vs Afg 2nd T20: संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की वापसी! दूसरे टी20 में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI | Sports

      September 16, 2026

      जब मुझे टीम में चुनते हैं तो… गौतम गंभीर और शुभमन गिल के प्लेइंग XI से बाहर रखने पर कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी | Sports

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हॉलमार्किंग का चार्ज बढ़कर 75 रुपये हुआ, न्यूनतम शुल्क 200 रुपये

      By परवेश चौहानSeptember 16, 2026

      Hallmarking charge soar: सोने के आइटम के लिए हॉलमार्किंग का चार्ज 67% बढ़ गया है।…

      ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

      September 16, 2026

      पंजाब में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ईटीओ

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.