Close Menu
    What's Hot

    Ind vs Zim 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी फेल, ईशान किशन की विस्फोटक पारी, जिम्बाब्वे के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य | Sports

    July 25, 2026

    केजरीवाल बोले- मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?

    July 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया पोक्सो केस, कहा- वैवाहिक विवादों में रिश्तेदारों को घसीटना और बच्चों को मोहरा बनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया पोक्सो केस, कहा- वैवाहिक विवादों में रिश्तेदारों को घसीटना और बच्चों को मोहरा बनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

      July 25, 2026

      RSS Chief: नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें: मोहन भागवत

      July 25, 2026

      CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज में अधमरी हो गई थी छात्रा, वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, अब RML अस्पताल ने दिया अपडेट | Delhi

      July 25, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब का कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      July 25, 2026

      bangladesh president Shahabuddin resigned

      July 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»केजरीवाल बोले- मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?
    पंजाब

    केजरीवाल बोले- मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    •  गुरुवार को ही आपका आश्वासन खोखला साबित हो गया, जब सीबीआई ने 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को निर्दोष बता दिया : केजरीवाल
    •  अगर संजीव मुखिया मास्टरमाइंड नहीं है तो फिर कौन है या 2024 में लीक हुए पेपर को किसी ने लीक किया ही नहीं?

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजटिवल ने प्रधानमंत्री की ओर से पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के लिए संसद में कानून लाने के आश्वासन को पूरी तरफ खोखला और झूठा करार दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के लिए सोमवार को संसद में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का मोदी जी का दिया गया आश्वासन कितना खोखला है, ये गुरुवार को ख़ुद ही साबित हो गया। जब 2024 नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई ने कोर्ट में निर्दोष घोषित कर दिया। उन्होंने पीएम से कहा कि अगर ऐसी ही जांच करनी है, अगर आपको सुबूत ही नहीं पेश करने हैं, तो फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का नाटक क्यों? मोदी जी, आपकी नीयत में ही खोट है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार रात 12 बजे प्रधानमंत्री जी ने एक वीडियो जारी करके पूरे देश से कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के वास्ते सोमवार को संसद में एक कानून लाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी का यह आश्वासन कितना खोखला और झूठा है, यह गुरुवार को ही साबित हो गया। 2024 में जब नीट का पेपर लीक हुआ था, उस वक्त इन्होंने कहा था कि संजीव मुखिया नाम का एक आदमी इसका मास्टरमाइंड है। सरकार ने खूब तामझाम के साथ उसे गिरफ्तार किया, लेकिन गिरफ्तारी के 3 महीने के अंदर ही सरकार ने उसे बेल दिला दी और वह जेल से बाहर आ गया। उस पर मुकदमा चलने लगा।

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1:30 बजे पीटीआई की खबर आई कि सीबीआई ने कोर्ट में बोला है कि संजीव मुखिया निर्दोष है। सीबीआई ने कहा कि संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए उसे छोड़ दिया जाए। अगर सीबीआई के हिसाब से संजीव मुखिया मास्टरमाइंड नहीं है, तो फिर मास्टरमाइंड कौन है? सीबीआई ने किसी मास्टरमाइंड का नाम नहीं बताया। इसका मतलब है कि 2024 का जो पेपर लीक हुआ, उसे किसी ने लीक ही नहीं किया। क्या आप फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर इस तरह से काम करेंगे?

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुरुवार सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट करके भी कहा था कि मैं फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाऊंगा और महज कुछ घंटों बाद, 1:30 बजे पीटीआई की खबर आ गई कि सीबीआई ने मास्टरमाइंड को छोड़ दिया। प्रधानमंत्री जी, अगर आपकी सीबीआई कोर्ट में सबूत ही पेश नहीं करेगी, तो इन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अहमियत ही क्या है? आप पेपर लीक माफिया को क्यों बचाना चाहते हैं? आप देश को इस तरह के झूठे और खोखले आश्वासन क्यों दे रहे हैं?

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश का युवा पीड़ित है। बच्चों ने आत्महत्याएं कर ली हैं और आप इस तरह के खोखले वादे कर रहे हैं। क्या आपने यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम उठाया है कि अगले साल नीट का पेपर लीक न हो? कोई कदम नहीं उठाया गया। इस बार पेपर लीक हुआ, कई बच्चों ने आत्महत्या की। अगली बार पेपर फिर लीक होगा और आप फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाते घूम रहे हैं। इन फास्ट ट्रैक कोर्ट से क्या होगा?

    अरविंद केजरीवाल ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट तो पहले से ही पॉक्सो और रेप मामलों के लिए बने हुए हैं, लेकिन वहां भी सालों-साल लग जाते हैं। प्रधानमंत्री जी, अगर आपको पेपर लीक माफिया के मास्टरमाइंड को छुड़ाना ही है, अगर आपको सबूत इकट्ठे ही नहीं करने हैं, जांच ही नहीं करनी है, उन्हें बेल ही दिलवानी है और जेल से ही छुड़वाना है, तो ये फास्ट ट्रैक कोर्ट आखिर क्या करेंगे? प्रधानमंत्री जी, आपकी नीयत में ही खोट है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया पोक्सो केस, कहा- वैवाहिक विवादों में रिश्तेदारों को घसीटना और बच्चों को मोहरा बनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
    Next Article Ind vs Zim 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी फेल, ईशान किशन की विस्फोटक पारी, जिम्बाब्वे के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      बलतेज पन्नू ने कहा- ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत रिकॉर्ड 72.56 लाख महिलाओं ने रजिस्टर किया

      July 25, 2026

      जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल अपने समर्थकों

      July 25, 2026

      पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस

      July 25, 2026

      पंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी

      July 24, 2026

      100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही

      July 24, 2026

      AAP मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू बोले- विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा

      July 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs Zim 2nd T20: वैभव सूर्यवंशी फेल, ईशान किशन की विस्फोटक पारी, जिम्बाब्वे के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य | Sports

      By परवेश चौहानJuly 25, 2026

      इशान किशन ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली तूफानी पारी नई दिल्ली. पहले…

      केजरीवाल बोले- मोदी जी, जब आपकी सीबीआई सबूत ही नहीं देगी, तो फास्ट ट्रैक का नाटक क्यों?

      July 25, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया पोक्सो केस, कहा- वैवाहिक विवादों में रिश्तेदारों को घसीटना और बच्चों को मोहरा बनना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

      July 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.