Close Menu
    What's Hot

    जानें कौन हैं दिनेश कुमार खारा, क्यों हैं HDFC का CEO बनने की दौड़ में सबसे आगे?

    August 31, 2026

    चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी ने मांगी हिस्सेदारी? CSK के CEO का आया बयान, जानिए क्या कहा? | Sports

    August 31, 2026

    ASAP ने ABVP उम्मीदवार अंकित बिधान की पात्रता पर

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल में तबाही के बीच ढाल बनकर खड़ा रहा हरा मकान

      August 31, 2026

      Mansi Parekh: मानसी पारेख के लापता होने की चल रही थीं अफवाहें, तभी सुरक्षित पहुंचीं मुंबई, जानिए क्या बताया | Entertainment

      August 31, 2026

      LPG Cylinder Rules: 1 सितंबर से गैस सिलेंडर को लेकर बदलेंगे कई नियम ! बुकिंग से पहले जानें 5 बड़े अपडेट | National

      August 31, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बरसेंगे बादल ! हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट | National

      August 31, 2026

      न्यूयॉर्क में बोले भागवत- भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, ऐसा सोचने वाला हिंदू नहीं

      August 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»जानें कौन हैं दिनेश कुमार खारा, क्यों हैं HDFC का CEO बनने की दौड़ में सबसे आगे?
    दुनिया

    जानें कौन हैं दिनेश कुमार खारा, क्यों हैं HDFC का CEO बनने की दौड़ में सबसे आगे?

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के MD एवं CEO शशिधर जगदीशन के रिटायर होने और इसके बाद एक्सटेंशन न लेने के ऐलान के बाद बैंक ने नए CEO की तलाश तेज कर दी है। जगदीशन के फैसले के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार खारा चर्चा में आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि निजी बैंक के अगले चेयरमैन वही हो सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि खारा कौन हैं और उन्होंने SBI में कैसा काम किया कि नए CEO के लिए उनके नाम की चर्चा हो रही है।

    कौन हैं दिनेश कुमार खारा?

    दिनेश कुमार खारा एक अनुभवी बैंकर हैं, जिन्होंने 7 अक्तूबर, 2020 से 28 अगस्त, 2024 तक देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के चेयरमैन के तौर पर काम किया।

    SBI का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन 

    चार दशकों के बैंकिंग करियर में, 65 वर्षीय खारा ने एक निर्णायक लीडर, टर्नअराउंड स्पेशलिस्ट और SBI के डिजिटल और स्ट्रक्चरल बदलाव में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

    सफलतापूर्वक विलय का श्रेय

    खारा 1984 में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के तौर पर SBI में शामिल हुए और उन्होंने रिटेल क्रेडिट, डिपॉजिट जुटाने, ब्रांच मैनेजमेंट और इंटरनेशनल बैंकिंग ऑपरेशन्स जैसे क्षेत्रों में काम किया। SBI का उसके पांच सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक के साथ ऐतिहासिक विलय सफलतापूर्वक कराने का श्रेय काफी हद तक उन्हें ही जाता है।

    SBIMF के CEO भी रहे

    SBI के मैनेजिंग डायरेक्टर बनने से पहले, खारा ने SBI फंड्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (SBIMF) के चीफ एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया।

    IBA के चेयरमैन बने

    उन्हें 2019 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) का चेयरमैन नियुक्त किया गया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छोटे व्यवसायों के लिए क्रेडिट गारंटी के लिए सरकार के साथ सफलतापूर्वक पैरवी की और कोविड महामारी से प्रभावित उधारकर्ताओं के लिए RBI की डेट रीकास्ट विंडो (कर्ज पुनर्गठन की सुविधा) हासिल की।

    शिक्षा और योग्यता

    खारा ने कॉमर्स में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है और दिल्ली के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) से मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल की है। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस (IIBF) के सर्टिफाइड एसोसिएट हैं।

    लीडरशिप फिलॉसफी

    खारा अफसरशाही की वजह से होने वाली देरी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा तेजी से और साफ-साफ फैसले लेने पर जोर दिया।

    फिलहाल क्या कर रहे हैं खारा?

    SBI के चेयरमैन के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद दिनेश कुमार खारा ने एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और नेशनल पेंशन की देखरेख से जुड़े अहम बोर्ड लीडरशिप और संस्थागत गवर्नेंस की भूमिकाएं संभाली हैं।

    2025 के आखिर में खारा को PeopleStrong का चेयरमैन नियुक्त किया गया। यह Goldman Sachs Alternatives की बैकिंग वाला एक प्रमुख HR टेक और ह्यूमन कैपिटल मैनेजमेंट (HCM) SaaS प्लेटफॉर्म है। कंपनी के अनुसार, इस भूमिका में वे रणनीतिक गवर्नेंस की देखरेख करते हैं। वे एक हाई-प्रोफाइल बोर्ड के साथ मिलकर काम करते हैं जिसमें ऑपरेशनल लीडर्स और एंटरप्राइज SaaS के अनुभवी लोग शामिल हैं, जैसे संदीप चौधरी (CEO), पंकज बंसल (को-फाउंडर), फ्रैंक कोहेन और Goldman Sachs के प्रतिनिधि रजत सूद और सुलभ आर्य।

    NPS बोर्ड के चेयरमैन

    खारा नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर भी काम करते हैं। यहां वे पेंशन गवर्नेंस, फंड की स्थिरता और राष्ट्रीय रिटायरमेंट एसेट्स (संपत्ति) के विकास को दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचेन्नई सुपर किंग्स में धोनी ने मांगी हिस्सेदारी? CSK के CEO का आया बयान, जानिए क्या कहा? | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      महंगे तेल और IT में गिरावट का असर, लाल निशान पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट

      August 31, 2026

      UPI इस्तेमाल करते हैं? जान लें इसकी लिमिट, कहां कर सकते हैं कितने का पेमेंट

      August 31, 2026

      सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

      August 31, 2026

      सोना हुआ सस्ता, 2,641 रुपये तक की गिरावट, चांदी की कीमत भी औंधे मुंह गिरी

      August 31, 2026

      किन्हें 31 अगस्त तक फाइल करना होगा ITR? अगर रिटर्न नहीं भर पाए तो क्या होगा?

      August 30, 2026

      HDFC के CEO जगदीशन ने कुर्सी दोबारा न लेने का फैसला किया, अक्टूबर में हो जाएंगे रिटायर

      August 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जानें कौन हैं दिनेश कुमार खारा, क्यों हैं HDFC का CEO बनने की दौड़ में सबसे आगे?

      By परवेश चौहानAugust 31, 2026

      देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के MD एवं CEO शशिधर…

      चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी ने मांगी हिस्सेदारी? CSK के CEO का आया बयान, जानिए क्या कहा? | Sports

      August 31, 2026

      ASAP ने ABVP उम्मीदवार अंकित बिधान की पात्रता पर

      August 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.