फैन बोला- आप फिल्म की जान हो
Coctail 2, (द भारत ख़बर), मुंबई: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 बड़े पर्दे पर आ गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। मूवी में कृति सेनन की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। अब एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग के समय के कुछ मस्ती भरे पल सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और फिल्म के डायरेक्टर होमा अदजानिया के मस्ती भरे पल नजर आए।

एक तस्वीर में कृति सेनन का क्लोज-अप शॉट है, जिसमें वे अपने होठों पर उंगली रखकर सोचने या चुप रहने का इशारा कर रही हैं।

वहीं एक अन्य फोटो में वो पाउट बनाते हुए एक मजेदार और चुलबुला एक्सप्रेशन दे रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ रश्मिका भी नजर आईं।

एक फोटो में सभी कलाकार एक साथ बैठकर लंच या डिनर का आनंद ले रहे हैं। इस डाइनिंग टेबल पर पास्ता, वाइन, ब्रेड जैसी कई खाने-पीने की चीजें सजी हुई हैं।

एक खूबसूरत यूरोपीय शहर का नजारा दिख रहा है, जिससे लगता है कि मूवी किसी शानदार विदेशी लोकेशन पर शूट हुई है।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

