Close Menu
    What's Hot

    हिसार में कावंड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी समेत 12 साल की बच्ची घायल, 5-6 बदमाश बाइक पर थे सवार

    August 6, 2026

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 6, 2026

    रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026

      PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

      August 5, 2026

      Delhi Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से होगा शुरू, धमकी भरे ईमेल के बाद बढ़ी सुरक्षा | Delhi

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी
    Breaking News

    PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी
    PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

    कहा, बंगाल को पाक का हिस्सा बनाने की हुई थी कोशिश
    PM Modi, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा की जीत के 47 दिन बाद बंगाल पहुंचे। पीएम ने हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। पीएम ने कहा, जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस ने उन षडयंत्रकारियों के सामने घुटने टेक दिए थे। बंगाल की आवाज को मजहबी एजेंडों से दबाया जा रहा था तब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रस्ताव पास कराया और घोषणा की कि पूरा बंगाल पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा।

    हुगली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा पीएम ने किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की और राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की। इसके तहत देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। अकेले बंगाल में, 45 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में 900 करोड़ रुपए जमा किए गए।

    बंगाल को अवैध घुसपैठियों का अड्डा बनाया

    मोदी ने कहा, जो बंगाल भारत के विकास का नेतृत्व कर सकता हो वो बंगाल पिछड़ता चला गया। बंगाल की धरती पर विदेशी विचारधारा सौंपी गई। पहले कांग्रेस, लेफ्ट और फिर टीएमसी ने बंगाल को अवैध घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया। पीएम ने कहा कि अब राज्य में कानून का राज स्थापित करने और विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है।

    इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    इसके अलावा पीएम ने हावड़ा के संकरैल-संतरागाछी लिंक लाइन प्रोजेक्ट लॉन्च किया। 300 बेड वाले नए रेलवे अस्पताल की आधारशिला रखी और पूर्व मेदिनीपुर में हौर-राधामोहनपुर रोड ओवर ब्रिज परियोजना का शिलान्यास किया।

    देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की पहली बार मेजबानी करेगा बंगाल, पीएम करेंगे समारोह को लीड

    बंगाल दौरे के दूसरे दिन रविवार को, प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे। बंगाल पहली बार देश के मुख्य योग दिवस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। यह कार्यक्रम कोलकाता के मशहूर रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

    नौसेना के 3 जहाजों की कमीशनिंग में शामिल होंगे

    रविवार को ही पीएम मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर देश में ही डिजाइन और तैयार किए गए नौसेना के तीन जहाजों को सेवा में शामिल करेंगे। इनमें एडवांस्ड स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस दूनागिरी, सर्वे वैसल आईएनएस संशोधक और एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट आईएनएस अग्रय की कमीशनिंग की जाएगी।

    पीएम ने ओडिशा में 47 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    इससे पहले पीएम मोदी ओडिशा में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित विकास रा धारा, ओडिशा सारा कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्य के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में उन्होंने करीब 47 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति मुर्मू का आज 68वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।

    ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरने से 7 लोगों की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया
    Next Article कृति सेनन ने शेयर की कॉकटेल 2 के सेट से BTS फोटोज
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026

      PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

      August 5, 2026

      Delhi Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से होगा शुरू, धमकी भरे ईमेल के बाद बढ़ी सुरक्षा | Delhi

      August 5, 2026

      102 की उम्र, फिर भी हरिद्वार जाने की जिद! पोतों ने जो किया वो देखकर नम हो जाएंगी आंखें

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हिसार में कावंड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी समेत 12 साल की बच्ची घायल, 5-6 बदमाश बाइक पर थे सवार

      By प्रमोद रिसालियाAugust 6, 2026

      हिसार. हरियाणा के हिसार में बड़ा मामला सामने आया है. मॉडल टाउन की दयानंद कॉलोनी…

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.