Madhuri Dixit sells commercial space: माधुरी दीक्षित ने मुंबई में एक कमर्शियल ऑफिस स्पेस बेचकर मोटा मुनाफा कमाया है। CRE मैट्रिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अंधेरी में यह प्रॉपर्टी 4.85 करोड़ रुपये में बेची। माधुरी ने यह कमर्शियल स्पेस लगभग 18 साल पहले 52.5 लाख रुपये में खरीदा था। इस बिक्री से उन्हें अपने निवेश पर नौगुना का फायदा हुआ है। यह कमर्शियल ऑफिस स्पेस ‘फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ ने खरीदा। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेल डीड 23 जून, 2026 को रजिस्टर की गई थी।
29 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी चुकाए
यह ऑफिस अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा में लिंक रोड के पास, ‘मौर्य लैंडमार्क-II प्रेमिसेस कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ की चौथी मंजिल पर स्थित है। 1,594.24 स्क्वेयर फ़ीट के कारपेट एरिया और तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस वाली इस प्रॉपर्टी को 4.85 करोड़ रुपये में बेचा गया और इसके लिए 29.1 लाख रुपये स्टैम्प ड्यूटी के तौर पर चुकाए गए।
52 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी
दस्तावेजों के अनुसार, माधुरी ने यह प्रॉपर्टी 14 मई, 2008 को 52.5 लाख रुपये में खरीदी थी। हालिया लेन-देन में लगभग 824% की बढ़ोतरी हुई है, जो इस इलाके में कमर्शियल रियल एस्टेट की कीमतों में हुई जबरदस्त तेजी को दिखाता है।
दो साल से रियल एस्टेट में एक्टिव
माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने पिछले दो सालों से मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक्टिव रहे हैं। उनका सबसे हालिया कदम मार्च 2026 में था, जब एक्ट्रेस ने लोअर परेल में ‘वन लोढ़ा प्लेस’ में 731 स्क्वायर फीट की ऑफिस स्पेस लीज पर ली थी। इस एग्रीमेंट में एक पार्किंग स्लॉट और 17 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल थी। साथ ही, 72,600 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज भी दिया गया। पांच साल की यह लीज 4.25 लाख रुपये प्रति महीने से शुरू हुई और इसकी कुल वैल्यू लगभग 2.81 करोड़ रुपये थी, जिसमें हर साल किराया बढ़ने की शर्त भी शामिल थी।
अपार्टमेंट बेचकर भी की थी कमाई
दिसंबर 2025 में, इस कपल ने जुहू स्थित अपना अपार्टमेंट भी 3.9 करोड़ रुपये में बेच दिया था। उन्होंने यह प्रॉपर्टी 2012 में 1.95 करोड़ रुपये में खरीदी गई थी।

