52 साल की मलाइका अरोड़ा की फिटनेस देख फैंस भी हैरान
Malaika Arora, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्म एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन वो अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब रविवार को भी उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा बाथरोब में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने मेकअप सेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका होंठों पर लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, Holaaaaaaaa(मैं और मेरी लिप्पी)।

अप्सरा बता रहे हैं फैंस
मलाइका ने जैसे ही अपनी ये ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, फैंस रिएक्शंस देने लगे। कुछ ही मिनट में पोस्ट पर हजारों लाइक्स आ गए और सैकड़ों लोग कमेंट करने लगे। कई फैंस उन्हें अप्सरा बता रहे हैं। मलाइका अरोड़ा सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्सवाइफ हैं। साथ ही वो कई आइटम नंबर में भी जलवा दिखा चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पर 18.5 मिलियन लोग करते हैं फोलो
मलाइका अरोड़ा को इंस्टाग्राम पर 18.5 मिलियन से ज्यादा लोग फोलो करते हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने अपनी ये तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वो अपने बालों से खेलती नजर आ रही थीं। इन पोस्ट को दो लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
ये भी पढ़ें: ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में दिशा पटानी ने दिए कातिलाना पोज

