नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप जीतने का सपना लेकर उतरी पूर्व उप विजेता टीम को लगातार दूसरी बार निराश होकर वापस लौटना पड़ा. स्पेन की टीम ने एम बापे के खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया. विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से करारी शिकस्त के साथ बाहर होना पड़ा. इस जीत के साथ ला रोखा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. सेमीफाइनल में फ्रांस पर मिली इस जीत ने स्पेन के लगातार जीत के नंबर को 37 मैचों तक पहुंचा दिया. अब यह टीम इटली के ऑल-टाइम रिकॉर्ड के बराबर आ चुकी है.
फ्रांस और स्पेन के मुकाबले से पहले कांटे के टक्कर की उम्मीद की जा रही थी. सबको उम्मीद थी कि एम बापे की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाएगी. मुकाबले में हुआ इसके उलट स्पेन के खिलाफ फ्रांक की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई. मैच को 0-2 से गंवाया और स्पेन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. स्पेन पहली यूरोपीय टीम बन गई है जिसने फीफा विश्व कप और यूईएफए यूरोपीय चैंपियनशिप के नॉकआउट स्टेज में लगातार 8 मैच जीते हैं.
Spain are one step closer to glory 🇪🇸#FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 14, 2026
विश्व कप फाइनल में पहुंचने के बाद स्पेन के पास लगातार जीत के ऑल टाइम रिकॉर्ड को बनाने का मौका होगा. फ्रांस के खिलाफ मिली इस डिफेंसिव मास्टरक्लास ने स्पेन की unbeaten स्ट्रीक को और मजबूत किया. इस 37 मैचों के रन में स्पेन ने 28 जीत हासिल की हैं और 9 मैच ड्रॉ रहे हैं. यह शानदार सिलसिला दो साल पहले शुरू हुआ था. मार्च 2024 में लंदन के ओलंपिक स्टेडियम में कोलंबिया के खिलाफ 1-0 की हार के बाद स्पेन कभी नहीं हारा. इसके बाद टीम ने इंटरनेशनल फ्रेंडलीज़, यूईएफए नेशंस लीग, यूरो 2024 (जहां उन्होंने बिना हारे खिताब जीता) और अब विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया है.

इटली – 37 मैच (2018-2021)
स्पेन – 37 मैच (2024-वर्तमान)
अर्जेंटीना – 36 मैच (2019-2022)
रॉबर्टो मैनसिनी की इटली टीम का 37 मैचों का unbeaten रिकॉर्ड (अक्टूबर 2018 से सितंबर 2021 तक) अब तक यूरोपीय फुटबॉल का गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता था. स्पेन ने अब उसे बराबर कर लिया है.
नॉकआउट में भी रचा इतिहास
सेमीफाइनल की जीत ने सिर्फ unbeaten रन ही नहीं बढ़ाया, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास को भी बदल दिया. स्पेन ने विश्व कप और यूरो दोनों को मिलाकर लगातार 8 नॉकआउट मैच जीतकर नया यूरोपीय रिकॉर्ड कायम किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड 7 मैचों का था. जिसे इटली (1934-38) ने बनाया था.

