नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर से धमाका करने जा रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर जमकर चौके छक्के मारने वाले इस खिलाड़ी ने रियलिटी शो ‘Rise & Fall’ में होस्ट करने का फैसला लिया है. इस रिएलिटी शो के दूसरे सीजन के साथ सहवाग वापसी करने जा रहा है. पिछले सीजन में इस शो ने काफी गजब की फैन फॉलोइंग हासिल की थी. शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए इस बार प्रोड्यूसर ने पूर्व क्रिकेटर को बतौर होस्ट उतारा है.
Rise & Fall में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पहले सीजन में इस शो को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था. उनकी जगह अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग शो की मेजबानी करते नजर आएंगे. Prime Video ने शुक्रवार को शो के दूसरे सीजन का पहला प्रोमो रिलीज किया है. इस प्रोमो से सामने आने के बाद से ही हर तरफ उनके फैंस में गजब उत्साह है. सहवाग Rise & Fall के इस वीडियो में एकदम से अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.
इस शो का फॉर्मेट पिछले सीजन काफी ज्यादा चर्चा में रहा था. इसमें भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स दो ग्रुप में बंटा जाता है. पहला ग्रुप Rulers जबकि दूसरा Workers। Rulers का होता है. एक को पेंटहाउस में बेहतर सुविधाएं मिलती हैं. और Workers को बेसमेंट में रहना पड़ता है. कंटेस्टेंट्स के फैसले, रणनीति, गठबंधन और गेम के दौरान लिए गए कदम उनकी स्थिति बदल सकते हैं.
‘Rise & Fall’ का पहला सीजन सलमान खान के बिग बॉस के साथ ही चल रहा था. पहले सीजन का खिताब टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था. इस शो को Banijay Asia ने बनाया है जो ब्रिटेन में चलने वाले शो Studio Lambert पर आधारित है.
‘Rise & Fall’ के पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था और शो की टीआरपी शुरुआती हफ्तों में जबरदस्त आई था. इस सफलता के बाद उन्होंने खुले आम सलमान खान को लेकर कुछ बातें कही थीं. यहां तक भी कहा था कि अपने शो पर भी उनको बुलाना चाहते थे और पैसों की बात नहीं बनी. बिग बॉस पर भी अशनीर ग्रोवर गए थे और वहीं जब उनकी सलमान से नहीं बनीं तो वो चुपचाप चले आए और शो के बाद मीडिया में काफी कुछ कहा था.

