Close Menu
    What's Hot

    पति संग विवाद के बाद सपना चौधरी का पहला रिएक्शन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

    June 12, 2026

    अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लखोवाल मर्डर केस सुलझाया…

    June 12, 2026

    मुनव्वर फारूकी ने प्रणित मोरे पर निशाना साधा, फिर रातों रात हुआ कुछ ऐसा…

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

      June 12, 2026

      भड़काऊ भाषण देने के आरोप में ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में केस दर्ज

      June 12, 2026

      कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में जाने वाली रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल बहाल

      June 12, 2026

      15 घंटे का होगा एग्जाम

      June 12, 2026

      तुगलकाबाद में सुबह-सुबह मातम, आग की चपेट में आई बिल्डिंग; 3 लोगों की दर्दनाक मौत

      June 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईरान और अमेरिका में परमाणु समझौता जल्द होने की उम्मीद
    Breaking News

    ईरान और अमेरिका में परमाणु समझौता जल्द होने की उम्मीद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : ईरान और अमेरिका में परमाणु समझौता जल्द होने की उम्मीद
    West Asia Crisis : ईरान और अमेरिका में परमाणु समझौता जल्द होने की उम्मीद

    पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच दोनों देशों में चल रही बातचीत

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन/तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कुछ समाचार एजेंसियों द्वारा यह दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते पर बातचीत अच्छी गति से आगे बढ़ रही है। दोनों ही देश समझौते के नजदीक हैं और इनमें जल्द समझौते की उम्मीद की जा रही है। यह वार्ता पाकिस्तान की मध्यस्थता के बीच चल रही है।

    इस बीच रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि, मोहसिन नकवी ईरान के दौरे पर हैं। वे वहां होर्मुज जलडमरूमध्य के हालात पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, जानकारों का कहना है कि अभी यह पक्का नहीं है कि अंतिम समझौता कब तक होगा। यह बातचीत एक ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका के हथियारों के भंडार में कमी आई है।
    विज्ञापन

    युद्ध में अमेरिका अपने काफी हथियार इस्तेमाल कर चुका

    द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्रायल की रक्षा करते हुए अमेरिका ने अपनी मिसाइल रोकने वाली प्रणालियों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया है। अमेरिका ने इस्रायल को बचाने के लिए 200 से ज्यादा ‘थाड’ इंटरसेप्टर दागे। इसके अलावा, समुद्र में तैनात जहाजों से 100 से ज्यादा ‘स्टैंडर्ड मिसाइल-3’ और ‘6’ भी छोड़ी गईं। इससे पेंटागन के पास मौजूद कुल स्टॉक का लगभग आधा हिस्सा खत्म हो गया है।

    हैरानी की बात यह है कि इस्रायल ने खुद अपने बचाव में अमेरिका से कम मिसाइलें दागीं। इस्रायल ने केवल 100 ‘एरो’ और करीब 90 ‘डेविड्स स्लिंग’ इंटरसेप्टर का इस्तेमाल किया। अमेरिकी अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हथियारों की इस कमी से दुनिया की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं।

    ट्रंप का रुख अभी भी काफी ज्यादा सख्त

    इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ईरान को संवर्धित यूरेनियम रखने की इजाजत नहीं मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस यूरेनियम को अपने कब्जे में लेकर नष्ट कर देगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा विवाद बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। ट्रंप के अनुसार, इस विवाद के खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी नीचे आ जाएंगी।

    दबाव और युद्ध किसी समस्या का हल नहीं : ईरान

    दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि दबाव और युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ईरान ने लगातार अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया है और युद्ध से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया है, हमारी ओर से सभी रास्ते खुले हैं। ईरान हमेशा बातचीत और कूटनीति के लिए तैयार है, लेकिन जबरदस्ती आत्मसमर्पण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने भी यह बयान दिया था कि यदि अमेरिका के साथ बातचीत सफल नहीं रहती तो ईरान एक बार फिर से युद्ध के लिए तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी, 38 साल बाद रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
    Next Article iPhone 16 पर बंपर कटौती! कम कीमत में मिलेगा प्रीमियम कैमरा और दमदार फीचर्स
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, लखनऊ में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

      June 12, 2026

      भड़काऊ भाषण देने के आरोप में ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में केस दर्ज

      June 12, 2026

      कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में जाने वाली रोहतक की गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल बहाल

      June 12, 2026

      15 घंटे का होगा एग्जाम

      June 12, 2026

      तुगलकाबाद में सुबह-सुबह मातम, आग की चपेट में आई बिल्डिंग; 3 लोगों की दर्दनाक मौत

      June 12, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी का महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एनडीए के प्रयासों पर जोर

      June 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पति संग विवाद के बाद सपना चौधरी का पहला रिएक्शन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

      By श्वेता चौहानJune 12, 2026

      Sapna Choudhary: पति संग विवाद के बाद सपना चौधरी का पहला रिएक्शन, ट्रोलर्स को दिया…

      अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लखोवाल मर्डर केस सुलझाया…

      June 12, 2026

      मुनव्वर फारूकी ने प्रणित मोरे पर निशाना साधा, फिर रातों रात हुआ कुछ ऐसा…

      June 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.