ब्रिटेन की नई सरकार ने भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को अपना पहला एआई मंत्री नियुक्त किया है
Britain AI Minister, (द भारत ख़बर), लंदन: ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता एंडी बर्नहम ने प्रधानमंत्री का पद संभाल लिया है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का मंत्री नियुक्त किया है।
कीर स्टारमर के आधिकारिक तौर पर शीर्ष पद से हटने के बाद सोमवार को पदभार संभालने वाले बर्नहम ने एक नया राजनीतिक मॉडल बनाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने एक नई अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। कैबिनेट में फेरबदल के बीच, नारायण उन चेहरों में से एक हैं जिन्हें स्टार्मर की कैबिनेट से बरकरार रखा गया है।
स्टारमर की कैबिनेट में भी थे नारायण
वेल्स के लेबर पार्टी के नेता नारायण को सितंबर 2025 में स्टार्मर के तहत एआई और आॅनलाइन सुरक्षा मंत्री नियुक्त किया गया था। स्टारमर कैबिनेट में जूनियर मिनिस्टर के तौर पर, भारतीय मूल के सांसद ने टेक्नोलॉजी सेक्रेटरी लिज केंडल के साथ काम किया। हालांकि अब इसका दायरा काफी बढ़ गया है। नई सरकार में उन्हें कैबिनेट के मत्री के तौर पर काम करने का मौका मिलेगा।
कनिष्क नारायण कौन हैं?
बिहार में जन्मे कनिष्क नारायण 12 साल की उम्र में ही कार्डिफ चले गए थे। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, कैथेज हाई स्कूल में शुरूआती पढ़ाई के बाद, नारायण ने आॅक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर आॅफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की।
2024 में राजनीति में कदम रखा
उन्होंने 2024 में राजनीति में कदम रखा और वेल्स में ‘वेल आॅफ ग्लैमॉर्गन’ के सांसद बने। इसके साथ ही, नारायण वेल्स से पहले एथनिक माइनॉरिटी सांसद बनकर इतिहास रचने वाले व्यक्ति बने।
जुलाई 2024 और सितंबर 2025 के बीच, उन्होंने पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के विभाग के लिए संसदीय निजी सचिव के तौर पर भी काम किया। बिहार में जन्मे ये सांसद अटेन वेल्स के सह-संस्थापक भी थे। यह दक्षिण वेल्स में सामाजिक गतिशीलता और शिक्षा पर केंद्रित एक गैर-लाभकारी कार्यक्रम है।
ये भी पढ़ें: मेदांता में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, हाईकोर्ट का निर्देश, डॉक्टरों का पैनल बनाए अस्पताल

