यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, रोहित शर्मा 79 रन बनाकर हुए आउट
India Vs Afghanistan 3rd ODI, (द भारत ख़बर), चेन्नई: भारत ने तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। इससे पहले चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट खोकर 224 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
यशस्वी जायसवाल ने दूसरा वनडे शतक जमाते हुए 110 रन बनाए। 14 चौके और 3 छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा ने 79 रन की पारी 9 चौके और 3 छक्के जमाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़कर जीत की नींव रखी। श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।
अफगानिस्तान के शाहीदी ने करियर का पहला शतक लगाया
वहीं, अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। 10 ओवर के अंदर ही 36 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी पहले अजमतुल्लाह उमरजई के साथ 105 रन की साझेदारी की। फिर मोहम्मद नबी के साथ 57 रन जोड़े। शाहीदी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाते हुए 102 रन बनाए। 13 चौके और एक सिक्स भी लगाया। उमरजई ने 50 रन की पारी में 5 चौके और 2 सिक्स लगाए। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए। गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को एक-एक विकेट मिले।

