Close Menu
    What's Hot

    टैंक फुल कराने से पहले जान लें नए रेट, आज आपके शहर में क्या है भाव?

    July 15, 2026

    रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

    July 15, 2026

    17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

      July 15, 2026

      अब नहीं लेना पड़ेगा ब्लैक वाला छोटा सिलेंडर, इंस्टमार्ट की नई सुविधा, तुरंत होगी डिलीवरी

      July 15, 2026

      आईएएस बताकर युवक से शादी कर हड़पे रुपए और गहने, पति की हत्या की कोशिश का भी आरोप

      July 15, 2026

      Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर से 3 करोड़ रुपए की चोरी हुई, 14 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी की बात गलत: गोविंददेव गिरि

      July 15, 2026

      भोपाल के म्यूजियम में रखी 900 साल पुरानी प्रतिमा मां सरस्वती की नहीं ! वैज्ञानिकों ने किया सबसे बड़ा खुलासा | National

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में गरीब परिवारों को मिलेगा अपना घर, सरकार ने आवास परियोजनाओं को दी मंजूरी
    हरियाणा

    हरियाणा में गरीब परिवारों को मिलेगा अपना घर, सरकार ने आवास परियोजनाओं को दी मंजूरी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा में शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) 2.0 के तहत राज्य के 60 शहरी स्थानीय निकायों में 2,646 लाभार्थियों के लिए आवास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (SLSMC) की बैठक में लिया गया।

    बैठक में 51 शहरी स्थानीय निकायों के 2,409 लाभार्थियों की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं, जबकि 9 अन्य निकायों से प्राप्त 237 अतिरिक्त लाभार्थियों को भी मंजूरी दी गई। इस प्रकार इस चरण में कुल 2,646 परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

    हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने बताया कि केंद्र सरकार के यूनिफाइड वेब पोर्टल पर अब तक 1,69,483 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है। इनमें से 97,584 आवेदन बेनिफिशियरी लेड कंस्ट्रक्शन (BLC) और 71,899 आवेदन अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप (AHP) श्रेणी में हैं। अब तक 46,902 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है, जिनमें 17,465 स्वीकृत और 29,437 अस्वीकृत किए गए हैं।

    इसके अलावा, 12,552 मकानों की जियो-टैगिंग पूरी की जा चुकी है, जो केंद्रीय सहायता जारी करने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। केंद्र सरकार द्वारा अब तक 17,430 लाभार्थियों की परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है और 2,174 मकानों के लिए 1,304.40 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई है।

    योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पक्का मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें 1.50 लाख रुपये केंद्र सरकार और 1.00 लाख रुपये राज्य सरकार देती है। मकानों का न्यूनतम कार्पेट एरिया 30 वर्ग मीटर और अधिकतम 45 वर्ग मीटर निर्धारित किया गया है।


    1776199839 Alert for PNB customers

    बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत 32 सिटी लेवल टेक्निकल सेल क्लस्टर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जो सभी 87 शहरी स्थानीय निकायों और 3 शहरी विकास प्राधिकरणों में कार्य करेंगे।

    क्षमता निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 704.45 लाख रुपये और 2026-27 में 772.85 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। यह खर्च केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 अनुपात में साझा किया जाएगा। इसमें जियो-टैगिंग, गुणवत्ता निगरानी, सोशल ऑडिट और प्रशिक्षण जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टेज पर Kiss के लिए मजबूर हुईं Shakti Mohan? Remo Dsouza की बात टाल न सकीं डांसर
    Next Article छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

    July 15, 2026

    नमो भारत रेल मार्गः 20 किमी लंबाई, पांच अंडरग्राउंड स्टेशन और 13500 करोड़ लागत, दिल्ली मेट्रो ने सरकार को भेजी डीपीआर

    July 15, 2026

    हरियाणा में दिव्यांग छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, पढ़ाई के लिए 50 लाख तक की मदद का ऐलान!

    July 15, 2026

    senior living homes| where to live after retirement| रिटायरमेंट के बाद कहां रहें? फ्लैट या सीनियर लिविंग, बच्चों के बिना भी कहां रहना है बेस्ट?

    July 15, 2026

    फरीदाबाद के 25 गांव को जोड़ने वाले जाजरू-असावटी अंडर पास में बारिश में भर जाता है पानी, अंदर नहीं लाइट की व्यवस्था, लोग परेशान

    July 15, 2026

    अंबाला में गैस सिलेंडर धमाके से मचा हड़कंप, घर की दीवार गिरी, मची अफरा-तफरी

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    टैंक फुल कराने से पहले जान लें नए रेट, आज आपके शहर में क्या है भाव?

    By परवेश चौहानJuly 15, 2026

    Petrol-Diesel Price Today 15 July 2026 Petrol-Diesel Price Today 15 July 2026: अगर आप आज…

    रथ यात्रा 2026 पर मौसम का कहर! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुरी में भारी बारिश की चेतावनी

    July 15, 2026

    17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार, PM मोदी की यात्रा पर श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान

    July 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.