Close Menu
    What's Hot

    Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

    September 25, 2026

    मोड़ पर ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभा और खुले तार… दयालपुर में ग्रामीणों को सता रहा बड़े हादसे का डर

    September 25, 2026

    मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कार में खींचने की कोशिश; FIR के लिए 3 थानों के चक्कर | Crime

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026

      Parsik Hill Accident: नवी मुंबई में पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 साल के युवक की हालत गंभीर | National

      September 24, 2026

      Mahadev Betting App Case: महादेव बैटिंग ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटे सरगना को किया गिरफ्तार | Crime

      September 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा
    हरियाणा

    11 से 13 अगस्त की प्रस्तावित हड़ताल वापस, अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों की मांगों पर दिया भरोसा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 11, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों एवं संघों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत एवं सकारात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के उपरांत यूनियनों की संयुक्त एक्शन कमेटी ने ’’11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल वापिस लेने की घोषणा’’ की।

    बैठक में ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के प्रबंध निदेशक डॉ. आदित्य दहिया, उत्तर व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह, तथा विभिन्न बिजली निगमों के वरिष्ठ अधिकारी तथा ऊर्जा विभाग के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक के दौरान संयुक्त एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांगों ’’एग्री डिस्कॉम के गठन, समानांतर निजी बिजली कंपनी को लाइसेंस दिए जाने तथा स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद उन्होंने प्रस्तावित हड़ताल वापिस लेने का निर्णय लिया है।

    ’एग्री डिस्कॉम के गठन’’ संबंध में हितधारकों के साथ बात की जाएगी – विज

    ’एग्री डिस्कॉम के गठन’’ के संबंध में विज ने कहा कि यद्यपि मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण में इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन अभी तक विभागीय स्तर पर इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई प्रारंभ नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर उनकी मुख्यमंत्री के साथ भी अभी तक कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। लेकिन भविष्य में यदि इस पर किसी भी प्रकार की कोई बात होगी तो इस संबंध में हितधारकों के साथ बात की जाएगी।

    स्मार्ट मीटर को लगाने के लिए प्रीपेड व पोस्टपेड का विकल्प उपभोक्ताओं हेतु खुला रहेगा – विज

    ’’स्मार्ट मीटर परियोजना’’ पर स्थिति स्पष्ट करते हुए ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वर्तमान समय में स्मार्ट मीटरों की खरीद के लिए कोई नया टेंडर जारी नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर को लगाने के लिए प्रीपेड व पोस्टपेड का विकल्प उपभोक्ताओं हेतु खुला रहेगा।

    प्रस्ताव शीघ्र ही रेशनलाईजेशन कमीशन को भेजा जाएगा – विज

    बैठक में चारो बिजली निगमों में विभिन्न पदों के गठन व पुनः सृजन के सबंध में यूनियन के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव शीघ्र ही रेशनलाईजेशन कमीशन को भेजा जाएगा तथा इस मामले को जल्द से जल्द करवाने के लिए ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कमीशन को अनुरोध किया जाए कि समयबद्ध तरीके से इस प्रक्रिया को सम्पन किया जाए।  इसी प्रकार, बैठक में ऑनलाईन स्थानातंरण नीति पर भी यूनियन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा का मंत्री का धन्यवाद किया, क्योंकि ऊर्जा मंत्री ने जूनियर इंजीनियर से नीचे के तकनीकी पदों की ट्रांसफर ऑनलाईन स्थानातंरण नीति से फिलहाल बाहर रखने के निर्देश दिए।

    मैडीकल कैशलेश सुविधा और मैडीक्लेम सुविधा के संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ होगी बातचीत- विज


    amazon sale hindi.svg

    ऐसे ही, विभिन्न श्रेणियों के पदों की पदोन्नति के संबंध में रोस्टर रजिस्टर के तहत नियमों के अंतर्गत पदोन्नति करने के निर्देश मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार, मैडीकल कैशलेश सुविधा व मैडीक्लेम सुविधा के संबंध में यूनियन के पदाधिकारियों को मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में संबंधित स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ एक बैठक कर बिजली विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को रखा जाएगा।

    रिस्क भत्ता, बिजली निगमों में डीसी रेट के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के मुदों  पर हुई चर्चा – विज

    बैठक में बिजली निगमों में डीसी रेट के तहत कार्यरत कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के मुदों पर श्री विज ने कहा कि ऐसे सभी विभिन्न कर्मचारियों को विभिन्न पदों के तहत एचकेआरएन के सामानंतर रेट दे दिए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इसके लिए विभाग की ओर से सरकार और मुख्य सचिव को प्रस्ताव भेजा जाए। बैठक में कर्मचारियों को रिस्क भत्ता देने पर भी चर्चा की गई जिस पर विज ने यूनियन पदाधिकारियों को अवगत कराया कि विभिन्न जोखिम-भरे कार्य करने वाले कर्मचारियों को रिस्क भत्ता मिलना चाहिए और इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो निर्धारित अवधि के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

    इसी प्रकार, इलैक्ट्रीसिटी भत्ता पर भी चर्चा की गई,  जिस पर विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि देश भर के सभी राज्यों के बिजली निगमों द्वारा दिए जाने वाले इलैक्ट्रीसिटी भत्ता का इस मामले में अध्ययन किया जाए और अगली बैठक में इस मामले को विस्तृत रूप से रखा जाए। इसके अतिरिक्त ’’ऑन-ड्यूटी मृत्यु अथवा दुर्घटना की स्थिति में मिलने वाले एक्स-ग्रेशिया लाभों’’ को बिना 5 साल नौकरी की शर्त पर लागू करने के निर्देश भी विज ने अधिकारियों को दिए। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में एक प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है।

    जूनियर इंजीनियरों की पदोन्नति में 35 प्रतिशत कोटा को 50 प्रतिशत कोटा बढ़ाने’’ के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई- विज

    बैठक के दौरान एचएसईवी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से रखे गए ’’जूनियर इंजीनियरों की पदोन्नति में 35 प्रतिशत कोटा को 50 प्रतिशत कोटा बढ़ाने’’ के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिस पर श्री विज ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में अध्ययन किया जाएगा, और कर्मचारी प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएंगें। इसी प्रकार, एसोएिशन की ओर से काडर स्पेसिफिक एसीपी देने के संबंध में भी मुददा रखा गया है जिस पर भी ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस बारे में मामला विभाग की आंतरिक कमेटी में रखा जाएगा और इस पर विस्तार से अध्ययन किया जाएगा और कर्मचारी प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए जाएंगें। इन मुददों की चर्चा व श्री विज द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद एचएसईवी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने प्रस्तावित हडताल वापिस ले ली।

    बैठक में एएचपीसी वर्कर्स यूनियन, हिसार के चेयरमैन देवेन्द्र हुडडा, ’’हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा’’ से बिजेंद्र बराड़, यशपाल देशपाल, राजेंद्र राणा, रविंद्र धनखड़, ’’एचएसईवी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन’’ के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु धनखड़, महासचिव विपिन भारद्वाज, विपिन भारद्वाज, कृष्णपाल, प्रदीप कुमार, विकास, पंकज कुमार, अमन कुमार सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी
    Next Article हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मोड़ पर ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभा और खुले तार… दयालपुर में ग्रामीणों को सता रहा बड़े हादसे का डर

    September 25, 2026

    हरियाणा के हांसी में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 युवकों की दर्दनाक मौत

    September 25, 2026

    सीएम सैनी ने कनीपला को दी बड़ी सौगात, स्कूल के लिए 11 लाख और गांव के विकास को 21 लाख

    September 24, 2026

    पपीते के पत्ते का काढ़ा पीना पड़ सकता है भारी, प्लेटलेट्स बढ़ाने के चक्कर में आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

    September 24, 2026

    सिर्फ शौक नहीं फुल टाइम करियर भी है थिएटर, अंबाला के युवा कलाकार ने बताया कैसे मंच से शुरू होकर बनती है पहचान

    September 24, 2026

    गुरुग्राम में 6 साल से लिव इन में रह रही महिला की प्रेमी ने की हत्या, घर पर दोस्त के साथ देखने पर भड़क गया था आरोपी आकाश

    September 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

    By अंकित कुमारSeptember 25, 2026

    शुक्रवार 25 सितंबर को देशभर में श्रद्धालु गणपति बप्पा का विसर्जन कर उन्हें विदाई देंगे.…

    मोड़ पर ट्रांसफार्मर, जर्जर खंभा और खुले तार… दयालपुर में ग्रामीणों को सता रहा बड़े हादसे का डर

    September 25, 2026

    मुखर्जी नगर में DU छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कार में खींचने की कोशिश; FIR के लिए 3 थानों के चक्कर | Crime

    September 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.