Close Menu
    What's Hot

    गुरुग्राम में जमीन का खेलः 56 साल पहले स्वर्ग सिधारे चमन लाल को फिर किया ‘जिंदा’ और करा ली रजिस्ट्री!

    September 25, 2026

    दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ा गया | Delhi

    September 25, 2026

    दिल्ली के अलीपुर में खौफनाक वारदात, मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान MCD कर्मचारी की मौत | Crime

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026

      Parsik Hill Accident: नवी मुंबई में पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 साल के युवक की हालत गंभीर | National

      September 24, 2026

      Mahadev Betting App Case: महादेव बैटिंग ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटे सरगना को किया गिरफ्तार | Crime

      September 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»झारखंड में और तेज हुआ प्रदर्शन, बीजेपी का झारखंड बंद का आह्वान, विधानसभा की कार्रवाई स्थगित
    Breaking News

    झारखंड में और तेज हुआ प्रदर्शन, बीजेपी का झारखंड बंद का आह्वान, विधानसभा की कार्रवाई स्थगित

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 11, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jharkhand Students protest (द भारत ख़बर), रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर कई दिनों से चल रहा छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विपक्षी दल बीजेपी ने ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है। बीजेपी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। झारखंड बंद का असर अब राजधानी के कई इलाकों में दिखने लगा है। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता रांची के हरमू चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे है।

    विधानसभा में जमकर हंगामा

    झारखंड विधानसभा में लाठीचार्ज पर हंगामा चल रहा है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक प्रदीप यादव ने कहा कि क्या घटनाक्रम था, इसको सरकार सामने लाए। सरकार क्या विचार कर रही है, इस पर पूरा विस्तृत विचार रखना चाहिए। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    बीजेपी ने विधानसभा घेरा

    झारखंड विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज AVBP विधानसभा घेराव किया। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची। जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, कई पुलिस वैन के आगे बैठ गए।

    राहुल ने छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया गलत

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि झारखंड सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और समाधान बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। राहुल ने झारखंड सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की अपील की। इससे पहले पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब के दौरान भी राहुल गांधी से झारखंड के छात्र आंदोलन का समर्थन करने को कहा गया था। तब उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की थी।

    झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है।

    छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।

    झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।

    The use of force against students…

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 10, 2026

    राहुल गांधी ने कहा था कि देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को सामने ला रहे हैं। उनके मुताबिक शिक्षा व्यवस्था महंगी और छात्रों के लिए दमनकारी हो गई है। उन्होंने कहा था कि चाहे कांग्रेस की सरकार हो, केंद्र सरकार हो या झारखंड सरकार, सभी को छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाने चाहिए। रांची में छात्र परीक्षाओं में अनियमितताओं, परीक्षा रद्द करने और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कार्यप्रणाली में सुधार समेत कई मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

    राज्य के मंत्री ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

    झारखंड विधानसभा में सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने छात्र आंदोलन को लेकर विपक्षी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। शून्यकाल के दौरान छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि छात्र पहले शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने छात्रों के आंदोलन को हाईजैक कर लिया और उन्हें गुमराह करके सोमवार के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि अगर प्रदर्शन के दौरान हिंसा होती है तो इसके लिए बीजेपी के अराजक तत्व जिम्मेदार होंगे।

    JSSC-CGL परीक्षा पर सरकार ने क्या कहा?

    JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग पर मंत्री ने कहा कि सरकार के पास इसे रद्द करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि यह परीक्षा अदालत की निगरानी में आयोजित हुई थी। सरकार ने अनियमितताओं की CID जांच की निगरानी के लिए एक सेवानिवृत्त हाई कोर्ट जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का प्रस्ताव भी छात्रों के सामने रखा था। हालांकि छात्रों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इसके अलावा सरकार ने JPSC और JSSC की मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) में सुधार की बात कही है। इसके लिए IIT-ISM धनबाद, IIM रांची और XLRI जमशेदपुर जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद लेने का प्रस्ताव रखा गया है।

    सरकार ने ED जांच पर भी जताई सहमति

    मंत्री के अनुसार वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े सबूत सामने आने के बाद राज्य सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच कराने पर भी सहमति जताई है। सरकार का कहना है कि उसने छात्रों की अधिकांश मांगों पर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की है और उसका उद्देश्य छात्रों को सड़कों पर उतरने से रोकना और परीक्षा व्यवस्था में सुधार करना है। झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। एक तरफ छात्र परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर ठोस कार्रवाई और कई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, वहीं सरकार का दावा है कि उसने जांच और सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी बीच राहुल गांधी का छात्रों पर बल प्रयोग के खिलाफ बयान सरकार के लिए

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में कांवड़ शिविर में कांवड़िए की संदिग्ध मौत, 37 वर्षीय गुरमीत सिंह की गई जान
    Next Article Maruti की कारों पर 1.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, जानें आपकी पसंदीदा गाड़ी पर कितनी मिल रही छूट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026

      Parsik Hill Accident: नवी मुंबई में पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 साल के युवक की हालत गंभीर | National

      September 24, 2026

      Mahadev Betting App Case: महादेव बैटिंग ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटे सरगना को किया गिरफ्तार | Crime

      September 24, 2026

      SIR विवाद को लेकर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने मांगा मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा, CJP ने भी दिया अल्टीमेटम | National

      September 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुरुग्राम में जमीन का खेलः 56 साल पहले स्वर्ग सिधारे चमन लाल को फिर किया ‘जिंदा’ और करा ली रजिस्ट्री!

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 25, 2026

      गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने…

      दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित नार्को किंगपिन पार्वती गिरफ्तार, सहयोगी भी पकड़ा गया | Delhi

      September 25, 2026

      दिल्ली के अलीपुर में खौफनाक वारदात, मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान MCD कर्मचारी की मौत | Crime

      September 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.