Close Menu
    What's Hot

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

    August 13, 2026

    विदेश से आती थी फिरौती की धमकी! भिवानी में CIA-2 ने गिरोह का किया पर्दाफाश

    August 13, 2026

    गॉल टेस्ट में उतरने से पहले लीक हो गया गौतम गंभीर का प्लेइंग XI, बॉलिंग कोच से हो गई चूक, श्रीलंका अलर्ट | Sports

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

      August 13, 2026

      एयर इंडिया के सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट अनिवार्य

      August 13, 2026

      आईआईटी रोपड़ विकसित कर रहा एआई टूल, किसान अब मोबाइल से फोटो भेजकर जान सकेंगे फसलों की बीमारी

      August 13, 2026

      हिमाचल में डॉ. राजेंद्र कंवर ने दान की 80 करोड़ की संपत्ति

      August 13, 2026

      Bihar News: स्मार्ट क्लास में बजा रहे थे गंदे भोजपुरी गाने ! टीचर ने डांटा, तो छात्रों ने गमछा डालकर कर दिया ‘कांड’ | National

      August 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»विदेश से आती थी फिरौती की धमकी! भिवानी में CIA-2 ने गिरोह का किया पर्दाफाश
    हरियाणा

    विदेश से आती थी फिरौती की धमकी! भिवानी में CIA-2 ने गिरोह का किया पर्दाफाश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो जिले के व्यापारियों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल नंबर विदेश में बैठे अपराधियों तक पहुंचाते थे। इसके बाद व्यापारियों को फोन कर फिरौती की मांग और डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता था। CIA स्टाफ-2 की टीम ने एक आरोपी को भिवानी और दूसरे को चरखी दादरी से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    DSP अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में संगठित गिरोह बनाकर गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में CIA स्टाफ-2 भिवानी की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 12 अगस्त को CIA स्टाफ-2 की टीम ASI सुभाष के नेतृत्व में दिनोद गेट चौक पर गश्त और पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उमरावत बाईपास रोड स्थित भिवानी पुल के पास एक व्यक्ति संगठित अपराध से जुड़े गिरोह का सदस्य मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।

    आरोपियों की हुई पहचान

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रीतम उर्फ कालिया, निवासी लेगा भानान, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि प्रीतम करीब पांच महीने पहले जेल से बाहर आया था और जिले के व्यापारियों पर नजर रखता था। आरोप है कि वह विदेश में बैठे भगोड़े अपराधियों को व्यापारियों की जानकारी उपलब्ध कराता था। इसके अलावा उनके कहने पर व्यापारियों को डराने-धमकाने और फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने में भी उसकी भूमिका थी।

    DSP अनूप कुमार ने बताया कि प्रीतम के खिलाफ रोहतक के कलानौर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत और राजस्थान के चूरू थाने में धारा 109 तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इन दोनों मामलों में आरोपी जमानत पर चल रहा था। वहीं, गिरोह से जुड़े दूसरे आरोपी को CIA टीम ने 13 अगस्त की सुबह चरखी दादरी जिले के बतर खेड़ी पहाड़ से गिरफ्तार किया।

    दूसरे आरोपी की पहचान अमित पुत्र जोगिंदर, निवासी गौरीपुर, जिला भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अमित भी विदेश में बैठे अपराधियों को जिले के व्यापारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इसके बाद विदेश में बैठे आरोपी व्यापारियों को फोन कर फिरौती मांगते और उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास करते थे।


    Haryana Assembly Session 2026 1200x900

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों, विदेश में बैठे अपराधियों से उनके संपर्क, व्यापारियों की पहचान करने, फिरौती मांगने और पूर्व में हुई अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस की ओर से ऐसे गिरोहों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रिमांड के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेश में बैठे अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगॉल टेस्ट में उतरने से पहले लीक हो गया गौतम गंभीर का प्लेइंग XI, बॉलिंग कोच से हो गई चूक, श्रीलंका अलर्ट | Sports
    Next Article नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पंजाब के हिंदू नेता के खिलाफ हरियाणा में प्रदर्शन, उग्र भीड़ ने एनएच-44 किया जाम

    August 13, 2026

    ‘शुद्धिकरण’ को लेकर BJP पर भड़की कांग्रेस, वैभव वालिया ने लगाए गंभीर आरोप

    August 13, 2026

    अमेरिका की यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं सुखबीर बादल, जानिए MBA की पढ़ाई से डिप्टी CM बनने तक की कहानी

    August 13, 2026

    हिसार में डेयरी संचालक हत्याकांड में मास्टरमाइंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, क्या अब 10 दिन बाद होगा जीवन कुंडू का अंतिम संस्कार

    August 13, 2026

    हरियाणा में आज सोना-चांदी कितने रुपये? यहां देखें 13 अगस्त के ताजा रेट

    August 13, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: दिल्ली-UP से बिहार तक बारिश का तांडव, 16 राज्यों का फिर बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

    August 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

    By अंकित कुमारAugust 13, 2026

    Sukhbir Singh Badal: घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

    विदेश से आती थी फिरौती की धमकी! भिवानी में CIA-2 ने गिरोह का किया पर्दाफाश

    August 13, 2026

    गॉल टेस्ट में उतरने से पहले लीक हो गया गौतम गंभीर का प्लेइंग XI, बॉलिंग कोच से हो गई चूक, श्रीलंका अलर्ट | Sports

    August 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.