Close Menu
    What's Hot

    Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

    September 9, 2026

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026

    हरजोत सिंह बैंस बोले- कूड़े के

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

      September 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी ! हरियाणा-पंजाब में मौसम शांत, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश | National

      September 9, 2026

      Satya Niketan Accident: सत्य निकेतन में हादसे के बाद CM रेखा का आदेश, बगल वाली इमारत होगी ध्वस्त, खाली कराए जा रहे आस-पास के PG | National

      September 8, 2026

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»गॉल टेस्ट में उतरने से पहले लीक हो गया गौतम गंभीर का प्लेइंग XI, बॉलिंग कोच से हो गई चूक, श्रीलंका अलर्ट | Sports
    खेल

    गॉल टेस्ट में उतरने से पहले लीक हो गया गौतम गंभीर का प्लेइंग XI, बॉलिंग कोच से हो गई चूक, श्रीलंका अलर्ट | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ind vs sl test series siraj
    पहले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

    नई दिल्ली. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरने की तैयारी में जुटी है. प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को चुना जाएगा इसे लेकर माथा पच्ची चल रही है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाना है. मैच से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बातों बातों में ही कोच गौतम गंभीर का प्लान लीक कर दिया. उन्होंने संभावित प्लेइंग-11 को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी. गॉल की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए टीम इंडिया तीन बाएं हाथ के स्पिनरों के साथ उतर सकती है.

    आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली सीरीज भारत और श्रीलंका दोनों ही टीम के लिए अहम है . पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में शुरु हो रहा है. भारत इस समय प्वाइंट्स टेबल पर 5वें नंबर पर है जबकि श्रीलंका छठे पायदान पर. भारतीय टीम के लिए इस मैच का खास महत्व है. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया 600 मैच खेलने वाली तीसरी टीम बनेगी. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने ये खास मुकाम हासिल किया है.

    भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मॉर्कल ने संकेत दिए हैं कि तीन बाएं हाथ के स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का पहले टेस्ट मैच में खेलना तय माना जा रहा है. इसके अलावा पिछली सीरीज में डेब्यू करने वाले मानव सुथार को मौका मिलने की संभावना है. ऐसे में चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए सारांश जैन को खेलने के लिए इंतजार करना होगा.

    मोर्केल ने बताया कि तीन बाएं हाथ के स्पिनर को एक साथ प्लेइंग इलेवन में रखने से कोई परेशानी नहीं होगी. उनका कहना है कि तीनों स्पिनरों की गेंदबाजी का स्टाइल एक दूसरे से अलग है. कुलदीप विरोधी बल्लेबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया लेकर उतरते हैं. वो एक विकेट टेकल बॉलर हैं. जडेजा की बात करें तो वो अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. युवा स्पिनर सुथार गेंद को किसी भी सतह पर टर्न कराने की क्षमता रखते हैं. मोर्केल का मानना है कि अगर इन तीनों गेंदबाजों को शुरुआत में ही विकेट मिल गया तो फिर श्रीलंका को दोनों पारी में ढेर कर सकते हैं. कप्तान शुभमन गिल के लिए तीन स्पिनर के होने से परिस्थितियों के हिसाब से अलग अलग गेंदबाज को आक्रमण पर लाने का विकल्प होगा.

    कुलदीप यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट की दूसरी पारी में तीन विकेट झटके थे. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उतरने से पहले खेले गए प्रैक्टिस मैच में भी पहली पारी में दो विकेट चटकाया था. रवींद्र जडेजा की बात करें तो उन्होंने भी दो विकेट अपने नाम किए थे. मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में पहली ही पारी में छह विकेट झटके थे. विकेट लेने के साथ ही 41 रन भी बनाए थे.

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज में उतरने से पहले भारतीय टीम को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से जोरदार झटका लगा. ऐसे में मोहम्मद सिराज टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज होंगे. उनके साथ दूसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ के बीच मुकाबला है. बराड़ ने प्रैक्टिस मैच में तीन विकेट अपने नाम किए थे.घरेलू क्रिकेट में विकटों का अंबार लगाकर टीम में जगह बनाने वाले अकिब नबी पर भी नजर रहेगी. देखना होगा कि क्या उनको डेब्यू का मौका मिलेगा.

    Previous articleHimachal News: हिमाचल में डॉ. राजेंद्र कंवर ने दान की 80 करोड़ की संपत्ति
    Next articleHaryana News: हरियाणा के ACB चीफ की फेसबुक आईडी हैक, ठगों ने दोस्तों से मांगे पैसे, मच गया हड़कंप

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएयर इंडिया के सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट अनिवार्य
    Next Article विदेश से आती थी फिरौती की धमकी! भिवानी में CIA-2 ने गिरोह का किया पर्दाफाश
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

      September 9, 2026

      पूरी तरह फिट हैं श्रेयस अय्यर लेकिन वनडे टीम से बाहर! सलेक्टर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं चुनेंगे | Sports

      September 9, 2026

      5 स्टार होटल की सुविधा नहीं… क्या ट्विन-शेयरिंग कमरों में ठहरेगी टीम इंडिया? एशियन गेम्स से पहले बीसीसीआई ने दिया अपडेट | Sports

      September 9, 2026

      बाबर आजम का चौंकाने वाला खुलासा, PCB ने जो किया मुझे नहीं बताया, नए खिलाड़ियों को अचानक से … | Sports

      September 8, 2026

      15 बल्लेबाजों के साथ ओपनिंग रिकॉर्ड, 12,472 रन और 33 शतक, आखिरी मैच में बनाए 218 रन | Sports

      September 8, 2026

      भारत के खिलाफ ऐतिहासिक T20I के लिए जापान ने घोषित की टीम, फ्लेमिंग संभालेंगे कमान | Sports

      September 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 9, 2026

      भारत पाकिस्तान के बीच हो सकती है महिला एशिया कप फाइनल में टक्कर नई दिल्ली.…

      खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

      September 9, 2026

      हरजोत सिंह बैंस बोले- कूड़े के

      September 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.