केरलम के लोंगों के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक है ओणम
Onam 2026, (द भारत ख़बर), तिरुवनंतपुरम: केरलम के सबसे बड़े त्योहार ओणम के दौरान शराब की रिकार्डतोड़ बिक्री हुई है। केरल स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के अनुसार, ओणम उत्सव के शुरूआती 8 दिनों में (18 अगस्त से 25 आगस्त 2026) में 771.29 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी है। 10 दिन के त्योहार के दौरान 771 करोड़ का आंकड़ा केवल 8 दिनों का है और अभी इसमें 2 दिन के आंकड़े और जुड़ने हैं।
पिछले साल ओणम के दौरान इसी अवधि में हुई 694.96 करोड़ रुपए की शराब बेची गई थी। यानी अब तक तो पिछले साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। वहीं आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि 10 दिनों का कुल आंकड़ा आएगा तो वो भी पिछले साल की टोटल सेल के पार चला जाएगा। दरअसल, 10 दिनों तक चलने वाला ओणम, केरलम के लोंगों के लिए सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इस दौरान पूरे केरलम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहता है।
हर व्यक्ति ने औसतन 1,285 रुपए से लेकर 1,542 रुपए तक किए खर्च
केरलम में ओणम के दौरान शराब की बिक्री में बढ़ोत्तरी कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार इस बिक्री ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार, शराब पीने वाले हर व्यक्ति ने औसतन 1,285 रुपए से लेकर 1,542 रुपए तक खर्च किए। सिर्फ उथरादम के दिन ही 126 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिक्री दर्ज की गई।
50 लाख से 60 लाख करते हैं शराब का सेवन
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण और आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, केरल की कुल आबादी में से लगभग 50 लाख से 60 लाख लोग शराब का सेवन करते हैं। यह संख्या राज्य की कुल अनुमानित आबादी का लगभग 12.4% है।
ओणम के दौरान केरलम में शराब की बिक्री का आंकड़ा 771.29 करोड़ रुपए है। इसे शराब पीने वाले 50 लाख लोगों में बांटा जाए तो 1,542.58 प्रति व्यक्ति आता है। अगर इसे 60 लाख लोगों में बांटा जाए तो ये आंकड़ा 1,285.48 रुपए प्रति व्यक्ति आएगा।
एक दिन में बिक गई 126 करोड़ की शराब
25 अगस्त को मनाए जाने वाले उथरादम के दिन, जिसे तिरुवोणम से पहले खरीदारी के सबसे व्यस्त दिनों में से एक माना जाता है, बेवको आउटलेट्स ने 126.31 करोड़ की शराब बेची। हालांकि, ये आंकड़ा पिछले साल इसी दिन हुई 137.64 करोड़ रुपए की सेल से कम है।
ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही से अब तक 165 की मौत, 177 भारतीय पर्यटकों समेत 826 लोग लापता

