Close Menu
    What's Hot

    केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, 8 दिन में 771 करोड़ की शराब पी गए लोग

    August 27, 2026

    जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे पर विवाद, मुआवजे को लेकर घमासान, सोतई गांव में किसान दे रहे धरना

    August 27, 2026

    राखी के त्योहार पर CM मान का बहनों को तोहफा, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में पहुंची सम्मान राशि

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, 8 दिन में 771 करोड़ की शराब पी गए लोग

      August 27, 2026

      उम्रकैद के कैदी ने की सरकारी नौकरी, बेस्ट टीचर का अवॉर्ड मिला, 40 साल बाद गिरफ्तार

      August 27, 2026

      किन-किन उद्योगपतियों के कर्ज हुए माफ, देखें लिस्ट

      August 27, 2026

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे पर विवाद, मुआवजे को लेकर घमासान, सोतई गांव में किसान दे रहे धरना
    हरियाणा

    जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे पर विवाद, मुआवजे को लेकर घमासान, सोतई गांव में किसान दे रहे धरना

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे को लेकर फरीदाबाद के सोतई गांव में किसानों का धरना लगातार जारी है. जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की मांग को लेकर किसान पिछले 6 से 7 दिनों से धरने पर बैठे हैं. धरने में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल हैं. तपती दोपहरी में भी किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. किसानों का कहना है कि यह जमीन उनके पूर्वजों की है और पीढ़ी दर पीढ़ी यहां खेती होती आई है. खेती ही परिवार के पालन पोषण और रोजगार का मुख्य जरिया रही है.

    मंगलवार को धरना स्थल पर किसानों की महापंचायत भी हुई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान, सरपंच, नंबरदार और गणमान्य लोग पहुंचे. मौके पर हरियाणा पुलिस की टीम टेंट लगाकर मौजूद है और SDM भी मौके पर मौजूद हैं. किसानों ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा.

    किसान क्यों दे रहे धरना?
    Local18 से बातचीत में जम्मन चौधरी बताते हैं कि मैं सोतई गांव के स्थाई निवासी हूं और पीढ़ी दर पीढ़ी इसी गांव से संबंध रखता हूं. पिछले 6 से 7 दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं. जमीन अधिग्रहित की गई है और किसान अपने मुआवजे की मांग कर रहे हैं. 2022 में NHAI ने मुआवजे की राशि फरीदाबाद के नोडल अधिकारी को ट्रांसफर कर दी थी. 2022 में मुआवजा देना शुरू हुआ और सिर्फ मिल्कियत वाली जमीन का पैसा दिया गया, लेकिन सामलात थोक जाटान हस्म्म में दर्ज उस जमीन का पैसा नहीं दिया गया, जिस पर किसानों के अनुसार उनका कब्जा और मिल्कियत दोनों हैं.

    दो साल तक DRO ने अपने पास क्यों रखी राशि?
    जम्मन चौधरी बताते हैं यह जमीन 1908-1909 के बंदोबस्त के रिकॉर्ड में दर्ज है. DRO ने 2022 से 2024 तक मुआवजे की राशि अपने पास रखी. इस जमीन पर किसानों का हक बनता है. इसके बाद जमीन का पैसा कोर्ट में जमा कर दिया गया, लेकिन किसानों को इसकी जानकारी नहीं दी गई. करीब 6 महीने बाद किसानों को पता चला कि उनका पैसा कोर्ट में जमा है. किसानों का सवाल है कि 2022 में पैसा आने के बाद दो साल तक DRO ने राशि अपने पास क्यों रखी.

    जम्मन चौधरी बताते हैं कि मेरे पास 1954 की चकबंदी का रिकॉर्ड है. 1954 में चकबंदी के दौरान यह रिकॉर्ड कलेक्टर के पास था और उस समय गिरदावारी भी हुई थी. थोक सामलात की एक खतौनी में 16 खाते हैं और इन खातों में अलग-अलग जमीन, किला नंबर, मुस्ततीन और किसानों के नाम दर्ज हैं. 1955-56 की जमाबंदी में किसान का नाम दर्ज नहीं था, लेकिन बाद में रिकॉर्ड कलेक्टर से वापस आने के बाद 1962-63 की जमाबंदी में किसानों के नाम दर्ज किए गए.


    Haryana Vidhan Sabha 2026 08 10ef492c5fa5a740ed782a2275549930 1200x675

    DRO के पास कोई दस्तावेज नहीं
    जम्मन चौधरी बताते हैं कि 1962-63 की जमाबंदी में किसानों के नाम दर्ज हैं और 1908-1909 के बंदोबस्त के अनुसार किसान जमीन पर अपने हक और मिल्कियत का दावा करते हैं. जब रिकॉर्ड में हमारा कब्जा और मिल्कियत है तो जमीन MCF को कैसे दे दी गई. जब कोर्ट में MCF से जमीन के हक से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो MCF की ओर से कहा गया कि उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है और उसे DRO की ओर से पत्र मिला है. किसानों का कहना है कि DRO भी जमीन के हक से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया है.

    कोर्ट तय करेगा मुआवजे की राशि
    मयंक भारद्वाज बताते हैं कि यह नेशनल प्रोजेक्ट है और जेवर एयरपोर्ट के लिए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. जमीन की मिल्कियत को लेकर जो विवाद कोर्ट में लंबित हैं, उनमें मुआवजे की राशि पहले ही कोर्ट में जमा करवा दी गई है. विवाद का समाधान होने के बाद कोर्ट के फैसले के आधार पर जिस पक्ष की मिल्कियत तय होगी, मुआवजे की राशि उसी पक्ष को कोर्ट के माध्यम से मिल जाएगी.

    नेशनल प्रोजेक्ट का काम रोकना सहीं नहीं
    मयंक भारद्वाज बताते हैं कि मुआवजे की राशि कोर्ट में जमा हो चुकी है, इसलिए नेशनल प्रोजेक्ट का काम रोका नहीं जा सकता. निर्माण कार्य जारी रहना चाहिए. काम रोकना अवैध है और बिना अनुमति धरना देकर निर्माण कार्य में बाधा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. NHAI की ओर से मुआवजे की राशि पहले ही कोर्ट में जमा करवाई जा चुकी है और कोर्ट के फैसले के बाद संबंधित पक्ष को राशि मिल जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराखी के त्योहार पर CM मान का बहनों को तोहफा, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में पहुंची सम्मान राशि
    Next Article केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, 8 दिन में 771 करोड़ की शराब पी गए लोग
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा विधानसभा में काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस विधायकों का हंगामा, हुड्डा का दावा-पुलिस की धक्कामुक्की से कई MLA घायल

    August 27, 2026

    हरियाणा विधानसभा कितने ‘Gen-z’ विधायक? सदन तक कैसे पहुंचेगी यूथ की आवाज

    August 27, 2026

    कार की छत पर बैठकर काम, गाड़ियों की लंबी कतार… नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जाम, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

    August 27, 2026

    फरीदाबादः 10 लाख रुपये फाइन, पीजी में मीटिंग, 4 लाख की रिश्वत मांगी, ETO और ड्राइवर गिरफ्तार

    August 27, 2026

    रोहतक के होटल में प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की, फिर खुद भी की जान देने की कोशिश

    August 27, 2026

    अभय चौटाला के गंभीर आरोपों से गरमाई हरियाणा की राजनीति, हुड्डा को दी खुली चुनौती

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    केरल में ओणम के दौरान टूटा रिकॉर्ड, 8 दिन में 771 करोड़ की शराब पी गए लोग

    By अंकित कुमारAugust 27, 2026

    Onam 2026: सिर्फ उथरादम के दिन ही 126 करोड़ रुपए से ज्यादा की बिक्री दर्ज…

    जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे पर विवाद, मुआवजे को लेकर घमासान, सोतई गांव में किसान दे रहे धरना

    August 27, 2026

    राखी के त्योहार पर CM मान का बहनों को तोहफा, 1.37 लाख सत्कार सखियों के खातों में पहुंची सम्मान राशि

    August 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.