Close Menu
    What's Hot

    लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर बनेगी डॉक्यू-सीरीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे

    April 23, 2026

    दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी

    April 23, 2026

    आरबीआई की नई योजना ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगी

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

      April 23, 2026

      आई-पीएसी रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट बोला- जांच में ममता का दखल लोकतंत्र के लिए खतरा

      April 22, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए, संप्रदायों में बंटे नहीं: सुप्रीम कोर्ट

      April 22, 2026

      भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस जारी

      April 22, 2026

      दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»फिल्म के सेट पर हुई थी रितेश और जेनेलिया की दोस्ती
    मनोरंजन

    फिल्म के सेट पर हुई थी रितेश और जेनेलिया की दोस्ती

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Riteish Genelia Love Story: फिल्म के सेट पर हुई थी रितेश और जेनेलिया की दोस्ती
    Riteish Genelia Love Story: फिल्म के सेट पर हुई थी रितेश और जेनेलिया की दोस्ती

    आज शादी की 14वीं सालगिरह मना रहे दोनों
    Riteish Genelia Love Story, (द भारत ख़बर), मुंबई: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आए हैं। आज दोनों की शादी की 14वीं सालगिरह है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। उन्हें साथ देखने के बाद लोगों की सोच शादी और प्यार को लेकर और भी पक्की हो जाती है। दोनों की प्रेम कहानी हर किसी को काफी पसंद आती है।

    रितेश और जेनेलिया दोनों ही कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद 3 फरवरी 2012 में उन्होंने शादी की थी। उनकी शादी के फंक्शन मराठी और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुए थे, जिसकी झलक जेनेलिया द्वारा सालगिरह पर शेयर की तस्वीरों में मिली है। दोनों ही इनमें बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

    एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया

    दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आती है। इनका रिश्ता शादी के पहले 10 साल चला था, लेकिन हैरानी की बात ये है कि दोनों ने ही एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया था। काफी समय पहले कपिल शर्मा के शो में रितेश और जेनेलिया ने इस बारे में बात की थी, जिसे सुनकर दर्शक हैरान रह गए थे।

    फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर हुई थी मुलाकात

    जब कपिल ने उनसे पूछा कि आप दोनों में से पहले किसने प्रपोज किया तब जेनेलिया ने कहा था कि हमारी दोस्ती हुई, प्यार हुआ, लेकिन हमने कभी भी एक दूसरे को प्रपोज नहीं किया। उन्होंने रितेश से पूछा कि क्यों रितेश प्रपोज किया था क्या? एक्टर ने जवाब दिया नहीं।

    कभी नहीं, इसकी जरूरत ही नहीं पड़ी। रितेश ने अपने रिश्ते की गहराई के बारे में बात करते हुए कहा था कि हमने एक दूसरे को समझा, प्यार में आए और फिर जब लगा शादी कर लेनी चाहिए तो वो भी कर ली। 2002 में फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर रितेश और जेनेलिया की मुलाकात हुई थी। ये दोनों की डेब्यू फिल्म थी।

    10 साल तक रिलेशन में रहे

    इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आए। करीब 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद साल 2012 में कपल ने शादी कर ली थी। अब रितेश और जेनेलिया के दो बेटे हैं, जिनका नाम रियान और राहिल है। सोशल मीडिया पर दोनों ही अपने बच्चों के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

    इन फिल्मों में किया साथ काम

    रितेश देशमुख और जेनेलिया ने तुझे मेरी कसम, मस्ती, तेरे नाल लव हो गया, मिस्टर मम्मी और मराठी फिल्म वेड में एक साथ काम किया है। इन दोनों की एक प्रोडक्शन कंपनी है, जिसके तहत मराठी फिल्में बनाई जाती हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं और परफेक्ट कपल्स गोल सेट करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनकली स्वास्थ्य मंत्री बनकर अस्पताल के कर्मचारियों को…
    Next Article राज्य को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर बनेगी डॉक्यू-सीरीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे

      April 23, 2026

      डेविड धवन ने बताया शाहरुख खान संग क्यों नहीं किया काम

      April 22, 2026

      प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज

      April 22, 2026

      महाभारत में मुस्लिम एक्ट्रेस बनी कुंती 38 साल से हैं गुमनाम, बी-ग्रेड फिल्मों में किया था काम, बिकिनी भी पहनी

      April 22, 2026

      पहले एक्टर से ब्रेकअप, फिर दिग्गज क्रिकेटर से टूटी शादी, अब ऐसे लाइफ जी रही ये हसीना

      April 22, 2026

      ऐली बनकर कृति सेनन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

      April 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर बनेगी डॉक्यू-सीरीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे

      By श्वेता चौहानApril 23, 2026

      Lawrence Bishnoi Docu-Series Controversy: लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर बनेगी डॉक्यू-सीरीज, जानें कब और कहां…

      दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी

      April 23, 2026

      आरबीआई की नई योजना ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगी

      April 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.