Close Menu
    What's Hot

    जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंग, 2 युवकों ने…

    June 20, 2026

    12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

    June 20, 2026

    हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»रुपए की गिरावट का महंगाई पर नहीं होगा असर : नागेश्वरन
    दुनिया

    रुपए की गिरावट का महंगाई पर नहीं होगा असर : नागेश्वरन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : रुपए की गिरावट का महंगाई पर नहीं होगा असर : नागेश्वरन
    Business News Hindi : रुपए की गिरावट का महंगाई पर नहीं होगा असर : नागेश्वरन

    मुख्य आर्थिक सलाहकार ने रुपए के डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोरी पर जताई चिंता

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार आ रही गिरावट पर मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि इससे महंगाई और आयात पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर माना की विदेशों से सामान मंगवाने पर पहले से कुछ ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी।
    नागेश्वरन ने सीआईआई कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार रुपये में गिरावट को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि रुपये में गिरावट से महंगाई या निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगले वर्ष इसमें सुधार होगा।

    डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट जारी

    भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत लगातार गिरती जा रही है। पिछले कुछ समय से यह लगातार कमजोर हो रहा था। वहीं बुधवार को नया रिकॉर्ड उस समय बन गया जब रुपया 25 पैसे टूटकर अपने नए आॅल टाइम लॉ पर बंद हुआ। बुधवार को बाजार बंद होने के समय रुपया 90.21 पैसे पर था।

    आरबीआई की मौद्रिक नीति की बैठक के दौरान गिरा रुपया

    बुधवार की सुबह भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की दो महीने के अंतराल पर होने वाली बैठक बस शुरू होने वाली थी। इसी बीच एक ऐसी खबर आई जिस पर आरबीआई के साथ-साथ पूरे बाजार की नजर थम गई। रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले 90 का स्तर पार कर गया। रुपये में बीते आठ महीनों से गिरावट का दौर जारी है और अब यह अपने अब तक के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। लंबी अवधि में स्थिर प्रकृति का रुपया पिछले एक वर्ष में ही 85 से 90 के स्तर के पार पहुंच गया। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर अपने नए आॅल टाइम लो 90.21 पर बंद हुआ।

    भारतीय शेयर बाजार में भी हल्की गिरावट

    विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच बुधवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करते हुए गिरावट के साथ बंद हुए। लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 31.46 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 85,106.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 374.63 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 84,763.64 अंक पर आ गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 46.20 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 25,986 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBengal News: मुर्शिदाबाद में नहीं दी जाएगी बाबरी जैसी मस्जिद की इजाजत, होगा कड़ा एक्शन : राज्यपाल सीवी आनंद बोस
    Next Article ऑफ-शोल्डर ड्रेस में श्वेता तिवारी का क्लासी अंदाज, फैंस बोले—क्या बात है!
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026

      भारत को बनाए रखनी होगी 8 प्रतिशत वृद्धि दर : सीईए

      June 14, 2026

      डेढ़ लाख रुपए से नीचे आया सोना

      June 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंग, 2 युवकों ने…

      By श्वेता चौहानJune 20, 2026

      Punjab news: जालंधर के मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर फायरिंग हुई। लोगों ने शूटर…

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026

      हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.