थाईलैंड के फुकेट बीच पर अपनी दूसरी सालगिरह मनाने गया हैं कपल
Sonakshi Sinha, (द भारत ख़बर), मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर हसबैंड जहीर इकबाल के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वे बीच वेकेशन को खुलकर एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी और जहीर ने शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए थाईलैंड का फुकेट का आईलैंड चुना। जहां के बीच से उन्होंने ये रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। सोनाक्षी ने इन तस्वीरों की सीरीज शेयर करते हुए लिखा, लिव, लव, लाफ! जीना इसी का नाम है।

इन तस्वीरों की खूबी ये है कि इनमें जहीर और सोनाक्षी ने ट्वीनिंग की है। दोनों ने ही बीच के लिए व्हाईट आउटफिट चुना। जिसमें सोनाक्षी ने व्हाईट को-ओर्ड सेट और जहीर ने व्हाईट शर्ट के साथ ब्लू जींस पहना।
सोनाक्षी ने जो तस्वीरें शेयर कीं उन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तस्वीर में जहां जहीर सोनाक्षी को गाल पर किस रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दोनों समंदर के किनारे खुशी से दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक खूबसूरत तस्वीर में वे सनसेट के वक्त किनारे पर खड़े एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं।

फैंस सोनाक्षी-जहीर की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ने लिखा, दुश्मन की नजर ना लगे, मैं बस इन पिक्चर्स का वेट कर रहा था। एक ने कमेंट किया, इंडिया और बॉलीवुड के बेस्ट कपल। एक ने कमेंट किया, परफेक्ट पिक्चर्स।

सोनाक्षी हाल ही में लीगल ड्रामा सीरीज सिस्टम में नजर आई थीं, इस सीरीज में उनके साथ ज्योतिका थीं। इसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया था। इसके पहले वे निकिता रॉय और जटाधरा में नजर आई थीं। फिलहाल उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की अपडेट सामने नहीं आई है। इस वक्त वे अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं संजू बाबा की बेटी त्रिशाला दत्त

