Close Menu
    What's Hot

    नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

    July 20, 2026

    मोहाली की हवा में सांस लेना रोज़ाना 2.6 सिगरेट पीने के…

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026

      एअर इंडिया पर 96 हजार रुपए का जुर्माना, यात्रा से दो घंटा पहले रद्द किया था टिकट

      July 20, 2026

      एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने

      July 20, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर संसद में हंगामा

      July 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, July 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Spain wins Fifa World Cup 2026: अर्जेंटीना का टूटा सपना, स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, रोड्री बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी; एम्बाप्पे ने जीता गोल्डन बूट | Sports
    खेल

    Spain wins Fifa World Cup 2026: अर्जेंटीना का टूटा सपना, स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, रोड्री बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी; एम्बाप्पे ने जीता गोल्डन बूट | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Spain wins Fifa World Cup 2026
    स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर जीता फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब

    नई दिल्ली. दुनियाभर के फुटबॉल फैन को जैसे वर्ल्ड कप फाइनल का इंतजार था वैसा ही देखने को मिला. कांटे की टक्कर में सांसे रोक देने वाले मुकाबले में स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया. इस मुकाबले में किया गया एक मात्र और निर्णायक गोल फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में किया.

    लियोनेल मेसी के टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने ख्वाब अधूरा रह गया. स्पेन की टीम ने इस मैच में गजब का खेल दिखाया. अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लगातार गोल करने का मौका तलाश करते रह गए लेकिन निराशा ही हाथ लगी. हालांकि गोल करना तो स्पेन को भी मैच के फुल टाइम तक नसीब नहीं हुआ. जिस एक पल का इंतजार टीम को था वो 106वें मिनट में मिल गया. टोरेस ने गोल दागा और टीम को 2010 के बाद फिर वर्ल्ड चैंपियन बना दिया.

    Spain are #FIFAWorldCup Champions. 🏆 pic.twitter.com/mWLw5iis2C

    — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026

    खिताबी जीत के बाद फीफा ने टूर्नामेंट के व्यक्तिगत पुरस्कारों की भी घोषणा की, जिसमें स्पेन के खिलाड़ियों का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला. स्पेन के स्टार मिडफील्डर रोड्री को शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) का पुरस्कार दिया गया. मैनचेस्टर सिटी के इस खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में स्पेन के मिडफील्ड को शानदार ढंग से संभाला और टीम को अपराजित रहते हुए खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

    स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने गोल्डन ग्लव पुरस्कार अपने नाम किया. सिमोन ने आठ मैचों में सात क्लीन शीट दर्ज कीं और पूरे टूर्नामेंट में केवल एक गोल ही खाया. उन्होंने लगातार 650 मिनट तक गोल नहीं खाने का विश्व कप रिकॉर्ड भी बनाया.

    Rodri takes home the adidas Golden Ball 🏆@adidasfootball pic.twitter.com/duxTkrH5Bd

    — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 20, 2026

    स्पेन के 19 साल के युवा डिफेंडर पाउ कुबार्सी को फीफा बेस्ट यंग प्लेयर चुना गया. कुबार्सी ने अपनी शानदार रक्षात्मक क्षमता से दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया और स्पेन की ऐतिहासिक डिफेंस का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे.

    Andrés Iniesta in 2010. Ferran Torres in 2026.

    Two golden Spain moments in the #FIFAWorldCup Final ⌚️ pic.twitter.com/mMsVI0Y6EI

    — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026

    फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने एक बार फिर अपनी गोल स्कोरिंग क्षमता का लोहा मनवाया. उन्होंने आठ मैचों में 10 गोल दागकर गोल्डन बूट अपने नाम किया. फ्रांस सेमीफाइनल में बाहर हो गया, लेकिन एम्बाप्पे लगातार दूसरी बार विश्व कप के शीर्ष गोल स्कोरर बनने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इसके साथ ही उन्होंने पुरुष फीफा विश्व कप इतिहास में 22 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी और मजबूत कर लिया.

    Shining bright ✨#FIFAWorldCup pic.twitter.com/AsY4wkN7rJ

    — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 19, 2026

    टूर्नामेंट में शानदार खेल भावना और अनुशासन दिखाने के लिए नीदरलैंड्स को फीफा फेयर प्ले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया और आक्रामक व रक्षात्मक दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व फुटबॉल पर अपना दबदबा साबित किया. टीम ने न केवल विश्व कप ट्रॉफी जीती, बल्कि व्यक्तिगत पुरस्कारों पर भी लगभग पूरी तरह कब्जा जमाकर अपने अभियान को यादगार बना दिया.



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Update Today: देशभर में मानसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी से अत्यधिक बारिश का अलर्ट; दिल्ली में येलो अलर्ट | National
    Next Article मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नकोदर में डेरा लाल बादशाह मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में की शिरकत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

      July 20, 2026

      अरे ये तो मेरा बैट है… जिसे चयनकर्ताओं ने टीम से निकाला, उसका बल्ला लेकर रोहित शर्मा उतरे थे खेलने, खुशी से उछल पड़े शार्दुल | खास ख़बर

      July 20, 2026

      रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर शोर-शराबा न हो, तो मजा नहीं आता

      July 20, 2026

      1 लाख रुपए की नॉन-रिफंडेबल फीस, BCCI ने निकाला टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर, क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया? | Sports

      July 20, 2026

      कौन हैं फेरान टोरेस? जिनके गोल ने लियोनेल मेसी को रुलाया, जानिए गर्लफ्रेंड से नेटवर्थ तक सबकुछ | Sports

      July 20, 2026

      9 विकेट गिरे थे, 9 रन की थी जरूरत, सांसे रोक देने वाले मैच में जीता न्यूजीलैंड की टीम, वेस्टइंडीज को हराया | Sports

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नंबर-1 जोड़ी कौन? 400 इंटरनेशनल मैच खेल रोहित-विराट की जोड़ी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन | Sports

      By परवेश चौहानJuly 20, 2026

      रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने रचा इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास नई दिल्ली.…

      मोहाली की हवा में सांस लेना रोज़ाना 2.6 सिगरेट पीने के…

      July 20, 2026

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.