Stock market closing 26 August 2026: IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट का असर बाजार में देखने को मिला। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 183.15 अंक फिसलकर 77,472.94 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 126.80 अंकों की गिरावट के साथ 24,207.75 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,986.84 अंकों का ऊपरी स्तर, जबकि 77,472.94 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,378.60 का ऊपरी स्तर और 24,207.75 का निचला स्तर छुआ। BSE पर 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर कोटक बैंक, अल्ट्रासेमको, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, SBIN, बजाज फिन्सर्व, बजाज फाइनेंस, इटनरल, ICICI बैंक, इंडिगो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडाणी पोर्ट्स और HDFC बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। कोटक बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 3.53% का उछाल दर्ज किया गया।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर BEL, NTPC, एशियन पेंट, LT, टाइटन, TCS, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस, मारुति, इन्फोसिस, ट्रेंट, ITC, पावरग्रिड और HCLTECH के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 1.94% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.43% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.10% की गिरावट दर्ज की गई, वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.81% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
ब्रेंट क्रूड बुधवार को 6.01 बजे 2.68% फिसलकर 86.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

