Close Menu
    What's Hot

    हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    June 11, 2026

    ‘न कलाकार, न कॉमेडियन…’ Rashami Desai ने Pranit More की लगाई क्लास, शो बंद करने की मांग से मचा बवाल

    June 11, 2026

    पश्चिम एशिया तनाव का असर, शुरुआत में ही लुढ़का शेयर बाजार

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत ने की मर्चेंट शिपिंग जहाजों पर हुए हमले की निंदा, शांति की अपील

      June 11, 2026

      मुंबई के अभिषेक वैश्य ने पिता के साथ ठेले पर बेची सब्जी, अब सीए बना, माता-पिता के लिए खरीदा 1 करोड़ का फलैट

      June 10, 2026

      जयपुर में पटाखा गोदाम में आग लगने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत

      June 10, 2026

      मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

      June 10, 2026

      अमेरिका ने हेलीकॉप्टर गिराने के बदले में ईरान पर किए हवाई हमले, ईरान ने जवाब में बहरीन में अमेरिकी नौसेना के बेड़े पर ड्रोन हमले किए

      June 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पश्चिम एशिया तनाव का असर, शुरुआत में ही लुढ़का शेयर बाजार
    दुनिया

    पश्चिम एशिया तनाव का असर, शुरुआत में ही लुढ़का शेयर बाजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Live Update : पश्चिम एशिया तनाव का असर, शुरुआत में ही लुढ़का शेयर बाजार
    Share Market Live Update : पश्चिम एशिया तनाव का असर, शुरुआत में ही लुढ़का शेयर बाजार

    लाल निशान से हुई सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत, दोनों में हुई बिकवाली

    Share Market Live Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान में दोबारा युद्ध शुरू होने और इससे समूचे पश्चिम एशिया में तनाव फैसलने का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में बिकवाली साफ दिखाई दी।

    इसका असर यह हुआ की सुबह 11 बजे तक भी शेयर बाजार लाल निशान पर कार्य कर रहा था। शुरूआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयरों में दो-दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शुरूआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर 95.60 पर आ गया।

    खुलते ही 400 अंक फिसला सेंसेक्स

    घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बिकवाली का माहौल दिखा। शुरूआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक टूट गए। सेंसेक्स करीब 400 अंकों तक फिसल गया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी 23100 के करीब पहुंच गया। पश्चिम एशिया में फिर से भड़के भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई के आंकड़ों ने वैश्विक शेयर बाजारों में हड़कंप मचा दिया है।

    इसका सीधा असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा, जहां प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। ईरान पर ताजा अमेरिकी सैन्य हमलों और अहम व्यापारिक मार्ग ‘स्ट्रेट आॅफ हॉर्मुज’ के बंद होने से कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल आ गया है, जिसने निवेशकों के बीच भारी घबराहट पैदा कर दी है।

    पश्चिम एशिया तनाव ही है गिरावट की मुख्य वजह

    शेयर बाजार में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव है। अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए ताजा सैन्य हमलों और स्ट्रेट आॅफ हॉर्मुज के बंद होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेजी आई है। तेल महंगा होने की आशंका ने निवेशकों को डरा दिया है, जिसके परिणामस्वरूप बाजार से तेजी से पैसा निकाला जा रहा है।

    इसके साथ ही अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा मजबूत महंगाई के आंकड़ों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। महंगाई के इन आंकड़ों के सामने आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार ‘वॉल स्ट्रीट’ में भारी बिकवाली शुरू हो गई। इस बिकवाली और अमेरिकी बाजार की सुस्ती का नकारात्मक प्रभाव गुरुवार को एशियाई बाजारों पर भी साफ तौर पर देखने को मिला।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRealme P4R 5G: 8000mAh बैटरी के साथ Realme का नया 5G फोन लॉन्च, 3 दिन तक चलेगा बिना रुके
    Next Article ‘न कलाकार, न कॉमेडियन…’ Rashami Desai ने Pranit More की लगाई क्लास, शो बंद करने की मांग से मचा बवाल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      43.56 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का वस्तु निर्यात

      June 9, 2026

      ईरान में आठ दशक के चरम पर पहुंची महंगाई दर

      June 9, 2026

      सोमवार की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

      June 9, 2026

      अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण होगा वर्तमान वित्त वर्ष

      June 7, 2026

      देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

      June 7, 2026

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      June 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

      By श्वेता चौहानJune 11, 2026

      चंडीगढ़: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के युवाओं…

      ‘न कलाकार, न कॉमेडियन…’ Rashami Desai ने Pranit More की लगाई क्लास, शो बंद करने की मांग से मचा बवाल

      June 11, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव का असर, शुरुआत में ही लुढ़का शेयर बाजार

      June 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.