Flipkart Big Billion days 2026: फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज 2026 सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक यह सेल 9 अक्तूबर से शुरू होगी। Flipkart Plus की सदस्यता रखने वाले ग्राहक आम ग्राहकों की तुलना में 24 घंटे पहले खरीदारी शुरू कर सकते हैं। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और फैशन प्रोडक्ट्स पर साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिलता है।
इन कार्ड पर तगड़ा डिस्काउंट
इस सेल में एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के कार्ड पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इसके लिए कम से कम कितने की खरीदारी करनी होगी। इनके अलावा, एक्सिस बैंक रुपे क्रेडिट कार्ड, फ्लिपकार्ट के सुपर मनी कार्ड पर भी 10% का डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी यूपीआई पार्टनर BHIM, CRED और Paytm पर भी कंपनी डिस्काउंट ऑफर करेगी।
इन कंपनियों पर जबरदस्त छूट
फ्लिपकार्ट की वेबसाइट के मुताबिक, सैमसंग के स्मार्टफोन, कई कंपनियों के लैपटॉप, एसर के प्रॉडक्ट, बियरडो, जेबीएल, एरिस्टोक्रैट और TCL के प्रॉडक्ट पर जबरदस्त छूट देगी।
एक्सक्लूसिव प्लस बेनिफिट
Flipkart बैंक ऑफर के साथ 12% का डिस्काउंट देगी। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट प्लस की सदस्यता वाले ग्राहक को अर्ली ऐक्सेस का फायदा मिलेगा। ऐसे ग्राहक 8 अक्तूबर को ही सेल से खरीदारी कर सकते हैं।
आने वाले टॉप डील
कंपनी ने कुछ टॉप डील का खुलासा जल्द करने वाली है। इनमें प्राइस क्रैश, बीबीडी स्पेशल्स, टिक टॉक डील्स, डबल डिस्काउंट, रश आवर्स और ब्रैंड आवर्स शामिल हैं।

