Stock market closing 16 september 2026: कच्चे तेल की कीमतें गिरने और बैंकिंग के शेयरों में तेजी का असर बुधवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन स्टॉक मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 332.45 अंकों की तेजी के साथ 74,336.45 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 99.00 अंक उछलकर 23,217.60 पर बंद हुआ। बीएसई पर 18 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, तो 12 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
ITC, SBIN, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, BEL, टाइटन, कोटक बैंक, हिंदुस्तान लीवर, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स, HDFC बैंक, ICICI बैंक, एशियन पेंट, रिलायंस, इटरनल, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। ITC के शेयर में सबसे ज्यादा 2.46% का उछाल दर्ज किया गया।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
रिलायंस, अल्ट्रासेमको, टाटा स्टील, HCLTECH, मारुति, इंडिगो, NTPC, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और TCS के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 2.60% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.37% की तेजी, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.01% की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.18% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
बुधवार को शाम 5.46 बजे ब्रेंट क्रूड 1.56% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 107 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

