आंखों पर पट्टी बांधकर करेंगी एक्शन
Taapsee Pannu, (द भारत ख़बर), मुंबई: तापसी पन्नू ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म अस्सी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में तापसी पन्नू की एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई। तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो लीक से हटकर रोल चुनने के लिए जानी जाती हैं। तापसी पन्नू की अस्सी को आॅडियंस और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली। लेकिन बॉक्स आॅफिस पर फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसी के बाद अब तापसी पन्नू कुछ अलग और एकदम हटकर करने जा रही हैं। तापसी पन्नू ने नई फिल्म की तैयारी कर ली है, जिसका नाम गांधारी है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म
अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी अस्सी में वकील बनने के बाद अब तापसी पन्नू गांधारी बनते हुए नजर आएंगी। तापसी पन्नू की ये फिल्म थिएटर में नहीं, बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। तापसी पन्नू की अगली नेटफ्लिक्स की फिल्म को गांधारी नाम दिया गया है। इस फिल्म को देवेश मखीजा ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी कनिका धिल्लों ने लिखी है।
तापसी पन्नू की नई फिल्म गांधारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म गांधारी पर कड़ी मेहनत कर रही हैं और इसके लिए वो एक अनोखे सीक्वेंस को करने की तैयारी में जुटी हैं। मेकर्स की तरफ से जारी किए गए प्रमोशनल मटीरियल के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द घूमेगी जो अपने बच्चे की सेफ्टी के लिए लड़ रही है। गांधारी में तापसी पन्नू आंखों पर पट्टी बांधकर जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी।
महाभारत की कथा से मिलती है कहानी
तापसी पन्नू अब तक की सभी बाउंडरीज को तोड़ने के लिए तैयार हैं। वो आंखों पर पट्टी बांधकर जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करेंगी, जो उनके पिछले के सभी किरदार से बिल्कुल अलग होगा। फिल्म का नाम और उसके सीन महाभारत की पौराणिक कथा के मुताबिक हैं, जिसमें हस्तिनापुर की रानी गांधारी ने अपने नेत्रहीन पति, राजा धृतराष्ट्र की तरह ही अपना जीवन बिताने के लिए आजीवन अपनी आंखों पर पट्टी बांधे रखने का फैसला लिया था।
कब रिलीज होगी गांधारी?
गांधारी एक रिवेंज ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन देवेश मखीजा ने किया है। इस फिल्म की सेटिंग ही इसे अपने जॉनर की दूसरी फिल्मों से अलग बनाती है। तापसी पन्नू के अलावा, गांधारी में इश्वाक सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल के आखिर में Netflix पर रिलीज होगी। टीम ने मार्च में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने Instagram पर कुछ दिलचस्प तस्वीरों के जरिए दी थी।
ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन

