Close Menu
    What's Hot

    इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

    June 19, 2026

    हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

    June 19, 2026

    मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन का INSO में विलय, दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में हुआ ऐलान
    हरियाणा

    क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन का INSO में विलय, दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में हुआ ऐलान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (KSO) ने INSO में विलय करने की औपचारिक घोषणा की। यह विलय बुधवार को रोहतक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम के दौरान क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक हरिकेश ढांडा ने अपने संगठन के साथियों सहित INSO की सदस्यता ग्रहण की। दिग्विजय चौटाला ने सभी नए साथियों को INSO का पटका पहनाकर संगठन में स्वागत किया और सदस्यता दिलाई।

    इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह विलय छात्र एकता, संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि INSO के बैनर तले अब छात्र हितों की आवाज और अधिक संगठित व प्रभावशाली तरीके से उठेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष और आंदोलन पहले से ज्यादा तेज होंगे।


    Photo 1768495160265

    क्रांतिकारी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की शुरुआत 23 मार्च 2016 को हरिकेश ढांडा द्वारा की गई थी। संगठन ने बीते वर्षों में हरियाणा के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक खामियों और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन किए। हिसार स्थित एचएयू छात्र आंदोलन में भी इस संगठन ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्तमान में संगठन की टीमें पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में जमीनी स्तर पर काम कर रही थीं।

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि INSO, युगपुरुष जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलने वाला छात्र संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 2003में पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने की थी। उन्होंने कहा कि INSO का उद्देश्य शुरू से ही छात्रों को एक ऐसा मंच देना रहा है, जहां वे अपने अधिकारों और समस्याओं को मजबूती से उठा सकें। केएसओ के विलय से संगठन और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।


    हरियाणा सरकार

    उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज एचपीएससी और एचएसएससी जैसी संवैधानिक संस्थाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि HTET-2024 के परिणाम में हुआ घोटाला भाजपा सरकार के “बिना पर्ची, बिना खर्ची” के दावे की सच्चाई उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी है, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और हरियाणा अपराध के मामलों में देश में शीर्ष पर पहुंच चुका है।

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी लगातार जनहित और युवा हित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि INSO और जेजेपी के बैनर तले युवा तेजी से एकजुट हो रहे हैं और 2029 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ यदि कोई मजबूत विकल्प खड़ा होगा तो वह जेजेपी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2019 में जेजेपी को युवाओं के दम पर करीब 17 प्रतिशत वोट मिले थे और आने वाले समय में इससे भी बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहद पार कर गए Honey Singh, स्टेज से बोले गंदे बोल, सुनकर भड़के लोग
    Next Article जम्मू और कश्मीर को दो अलग राज्यों में बांटने की मांग
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

    June 19, 2026

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

    By अंकित कुमारJune 19, 2026

    Iran US War Ceasefire Deal: इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति अमेरिका…

    हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

    June 19, 2026

    मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.