Close Menu
    What's Hot

    Ind vs Jap T20: वैभव सूर्यवंशी की वापसी, अभिषेक शर्मा बाहर, टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports

    September 21, 2026

    श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में श्री राधाष्टमी का त्योहार बड़े…

    September 21, 2026

    दिल्ली पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 23 साल के युवक की मौत

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बीएमसी मेयर पद को लेकर भाजपा और शिदें गुट में खींचतान
    Breaking News

    बीएमसी मेयर पद को लेकर भाजपा और शिदें गुट में खींचतान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    BMC Mayor: बीएमसी मेयर पद को लेकर भाजपा और शिदें गुट में खींचतान
    BMC Mayor: बीएमसी मेयर पद को लेकर भाजपा और शिदें गुट में खींचतान

    शिदें ने ढाई साल तक बीएमसी मेयर पद मांगा, सभी 29 पार्षदों को होटल में शिफ्ट किया
    BMC Mayor, (द भारत ख़बर), मुंबई: बीएमसी चुनाव परिणाम के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिदें गुट द्वारा अपने सभी 29 पार्षदों को बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंड में शिफ्ट कर दिया गया है। होटल के बाहर कड़ा पहरा भी लगाया गया है। शिदें गुट के इस कदम से भाजपा की मुश्किल बढ़ गई है। बीएमसी चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन मेयर पद के लिए भाजपा को शिदें गुट का समर्थन जुटाना होगा।

    वहीं सूत्रों के मुताबिक शिंदे गुट का कहना है कि 2026 शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसलिए कम से कम ढाई साल शिवसेना का मेयर होना चाहिए। इस पर भाजपा-शिंदे गुट में खींचतान शुरू हो गई है।

    भाजपा ने जीते 89 वार्ड

    मुंबई के 227 वार्डों में से भाजपा ने 89 वार्ड जीते हैं। शिंदे गुट ने 29 वार्ड जीते हैं। बहुमत के आंकड़े 114 के लिए भाजपा को शिंदे गुट के 29 पार्षदों की जरूरत है। उद्धव के मराठी कार्ड खेलने से शिंदे गुट के पार्षदों की संख्या सीमित रह गई। अब शिंदे गुट ने मेयर पद का दांव चला है। अगर भाजपा यह मांग नहीं मानती, तो सत्ता के समीकरण बिगड़ सकते हैं। इसके चलते शिंदे ने तय किया है कि होटल में ही बैठक कर पार्टी नेता का चुनाव किया जाएगा।

    बुधवार तक होटल में रहने के निर्देश

    सूत्रों का कहना है कि हॉर्स-ट्रेडिंग को रोकने के लिए यह सब किया जा रहा है। सभी 29 पार्षदों को बुधवार दोपहर 3 बजे तक होटल में रहने का निर्देश दिया गया है। यानी अगले 3 दिन वहीं रहना होगा। इससे पहले 2017 में नगर निगम चुनावों के बाद अविभाजित शिवसेना ने 7 मनसे कॉपोर्रेटर का दलबदल करवाया था।

    2022 की यादें हुई ताजा

    शिंदे गुट का पार्षदों को होटल में रखना, 2022 की उस बगावत की भी यादें ताजा कर रहा है, जिसके कारण शिवसेना टूट गई थी। दरअसल, मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी थी। शिंदे ने मणिपुर के नबाम रेबिया केस का फायदा उठाया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने सत्ता से बागी हुए विधायकों की सरकार बना दी थी। साथ ही शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया था, ताकि डिप्टी स्पीकर शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला न ले पाएं।

    एकनाथ शिंदे खुद नहीं चाहते कि बीएमसी में भाजपा का मेयर बने

    इधर, रविवार को उद्धव गुट के संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे खुद नहीं चाहते कि बीएमसी में भाजपा का मेयर बने। इसलिए वे पार्षदों को होटल में रखे हुए हैं। वहीं, मुंबई में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने यह कहकर अटकलों को और बढ़ा दिया कि अगर भगवान चाहेंगे तो उनकी पार्टी का मेयर हो सकता है।

    शिवसेना (यूबीटी) दूसरी सबसे बड़ी पार्टी, पूरा विपक्ष एकजुट करने के बाद भी चाहिए 8 पार्षद

    शिवसेना (यूबीटी) 65 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि मनसे ने 6 सीटें और एनसीपी (एसपी) को 1 सीट मिली है। इन तीनों की कुल सीटें 72 हैं। कांग्रेस ने 24 वार्डों में, ओवैसी की पार्टी ने 8 सीटों पर और समाजवादी पार्टी ने 2 वार्डों में जीत हासिल की है। अगर पूरा विपक्षी खेमा एक हो भी जाए तो कुल आंकड़ा 106 होगा। यानी बहुमत से 8 सीटें कम। यहीं से पार्षदों की खरीद-फरोख्त और दलबदल का खतरा नजर आ रहा है। ठाकरे परिवार अगर 8 पार्षदों को अपने साथ मिलाने में कामयाब होता है तो बीएमसी पर भाजपा का कब्जा रोक सकती है।

    ये भी पढ़ें: धर्म ही मुझे और मोदी को चला रहा: मोहन भागवत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में छोटी कद के लोगों को मिलेंगे 3 हजार रुपये, ये है आवेदन करने का आसान तरीका, जल्दी करें
    Next Article पवन सिंह की तीसरी शादी? महिमा संग सात फेरों की चर्चा पर बोले पावर स्टार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs Jap T20: वैभव सूर्यवंशी की वापसी, अभिषेक शर्मा बाहर, टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

      जापान के खिलाफ अभिषेक शर्मा की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है नई…

      श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में श्री राधाष्टमी का त्योहार बड़े…

      September 21, 2026

      दिल्ली पुलिस भर्ती के शारीरिक परीक्षण के दौरान 23 साल के युवक की मौत

      September 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.