Close Menu
    What's Hot

    500 से 5 हजार तक की दिवाली छूट…बल्लभगढ़ की मार्केट से सस्ता इलेक्ट्रिक समान नहीं मिलेगा कहीं, दिल्ली तक से आ रहे ग्राहक

    October 29, 2026

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पंजाबी सिनेमा तथा मनोरंजन…

    October 29, 2026

    पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nagpur MLC Election Result: नागपुर एमएलसी चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को मिली जीत | National

      October 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 29, 2026

      MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

      October 28, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 28, 2026

      MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

      October 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आ रहा पेमेंट का यह नया तरीका, UPI से भी तेज, झटपट किसी को भी भेज सकेंगे पैसे
    दुनिया

    आ रहा पेमेंट का यह नया तरीका, UPI से भी तेज, झटपट किसी को भी भेज सकेंगे पैसे

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 25, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    CBDC : UPI की सुविधा आने के बाद देश में ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया काफी आसान हो गई। अब लोगों को पॉकेट में नकदी रखकर चलने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन सरकार अब इससे भी एक कदम आगे की सोच रही है। अब देश में डिजिटल रुपया लाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए पायलट परीक्षण शुरू भी हो गया है। पायलट परीक्षण खुदरा (सार्वजनिक) और थोक (बैंक और अन्य संस्थान) सेक्शन में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह आखिर है क्या और काम कैसे करेगा।

    डिजिटल रुपया क्या है?

    डिजिटल रुपया या ई₹, भारत की केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) है। यह भारत की भौतिक मुद्रा, रुपया (₹) का डिजिटल रूप है। ई₹ को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा डिजिटल रूप में जारी किया जाता है और यह भौतिक मुद्रा के बराबर है। ई₹ में भौतिक नकदी जैसी विशेषताएं होती हैं, जैसे कि उपयोग की सुविधा, RBI की गारंटी, सेटलमेंट की गारंटी आदि। ई₹ को उपयोगकर्ता के डिजिटल वॉलेट में जमा किया जाता है और इसका इस्तेमाल पैसे पाने/भेजने और/या लेनदेन के लिए भुगतान करने के लिए किया जा सकता है, ठीक उसी तरह से जैसे किसी भी भौतिक रुपया (₹) नोट का उपयोग होता है।

    भारत के केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा का लोगो

    2. ई₹, को कैसे रखा जा सकता है और इसका किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है?

    ई₹ को बैंकों और गैर-बैंकों द्वारा व्यक्ति-से-व्यक्ति भुगतान या व्यक्ति-से-व्यापारी लेनदेन के लिए पेश किए गए ई₹ वॉलेट के माध्यम से रखा और लेन-देन किया जा सकता है। कोई व्यक्ति प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ई₹ ऐप डाउनलोड करके और ऐप द्वार जारी निर्देशों का पालन करके ई₹ वॉलेट का इस्तेमाल शुरू कर सकता है। ई₹ वॉलेट का इस्तेमाल करने के विस्तृत निर्देशों को वॉलेट प्रदान करने वाले बैंकों और गैर-बैंकों से पता किया जा सकता है। व्यापारियों को भुगतान सीबीडीसी-क्यूआर कोड या संबंधित व्यापारी के पास उपलब्ध यूपीआई-क्यूआर कोड को स्कैन करके किया जा सकता है।

    3. ई₹ वॉलेट क्या है?

    ई₹ वॉलेट एक डिजिटल वॉलेट है, जिसे ग्राहक के मोबाइल फोन/डिवाइस पर खोला जा सकता है। ई₹ वॉलेट डिजिटल रुपये को स्टोर करता है, ठीक वैसे ही जैसे वॉलेट/पर्स में भौतिक मुद्रा को स्टोर किया जाता है। ई₹ वॉलेट वर्तमान में बैंकों और गैर-बैंकों द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं, जो खुदरा सीबीडीसी पायलट का हिस्सा हैं।

    4. क्या ई₹ वॉलेट सुरक्षित हैं?

    ई₹ वॉलेट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उपयोगकर्ताओं के वॉलेट में ई₹ की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत साइबर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है। ई₹ वॉलेट में जमा ई₹ सुरक्षित रहता है, क्योंकि अगर वह मोबाइल डिवाइस खो भी जाए, तो भी हम उसी फोन नंबर/सिम की मदद से नए मोबाइल डिवाइस पर ई₹ वॉलेट को फिर से चालू कर सकते हैं या दोबारा पा सकते हैं।

    5. किस मोबाइल ओएस प्लेटफॉर्म पर ई₹ वॉलेट काम करता है?

    ई₹ वॉलेट Android और IOS मोबाइल डिवाइस, दोनों पर उपलब्ध और काम करता है।

    6. डिजिटल रुपया कैसे बनता है और जारी कैसे किया जाता है?

    खुदरा ई₹ को कागजी मुद्रा की तरह ही निर्गमन या जारी किया जाता है। ई₹ को RBI बनाता है और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से बैंकों और गैर-बैंकों को जारी करता है। इसके बाद, बैंक और गैर-बैंक अपने ग्राहकों को उनके मोबाइल फोन पर ई₹ वॉलेट खोलने और उन्हें ऑनबोर्ड करने की सुविधा देते हैं। 01 दिसंबर, 2022 से रिटेल सेक्शन (आम जनता के लिए) के अंतर्गत ई₹ जारी करना, डिस्ट्रिब्यूशन और इस्तेमाल पायलट मोड में लाइव है। देश भर में कई पायलट बैंकों और गैर-बैंकों के उपयोगकर्ता और व्यापारी ई₹ का उपयोग कर सकते हैं।

    8. ई₹ का उपयोग किसके द्वारा किया जा सकता है?

    वर्तमान में, देश भर में तय किए गए पायलट बैंकों और गैर-बैंकों के उपयोगकर्ता और व्यापारी ई₹ का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ग्राहक बैंक या गैर-बैंक का ई₹ ऐप डाउनलोड करने के बाद, खुद को रजिस्टर्ड कर सकते हैं और ई₹ वॉलेट का इस्तेमाल शुरू करके पायलट में हिस्सा ले सकते हैं।

    9. क्या बैंकिंग घंटों के बाहर किसी के बैंक खाते से डिजिटल रुपए का लेन-देन किया जा सकता है?

    बिल्कुल। ई₹ को सप्ताह में 24 घंटे सातों दिन, बैंक खाते से ई₹ वॉलेट में लोड/रिडीम/ट्रांसफर किया जा सकता है।

    10. क्या ई₹ वॉलेट खोलने/रखने के लिए कोई न्यूनतम शेष राशि जरूरी है?

    नहीं। ई₹ वॉलेट खोलने/रखने के लिए कोई न्यूनतम शेष राशि जरूरी नहीं है।

    11. ई₹ का इस्तेमाल करने के लिए बचत खाता अनिवार्य है?

    वर्तमान में, ई₹ वॉलेट खोलना उपयोगकर्ता के बचत खातों से जुड़ा हुआ है। यह लिंकेज उपयोगकर्ता को बिना किसी परेशानी के ऑनबोर्डिंग की सुविधा देता है और अलग से KYC की आवश्यकता को खत्म करता है।

    12. बिना आवश्यक मूल्यवर्ग या खुले पैसे के कोई व्यक्ति कैसे लेन-देन कर सकता है?

    आवश्यक खुले पैसे उपलब्ध कराने की सुविधा सभी ई₹ वॉलेट में उपलब्ध है। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति किसी व्यापारी से ₹15 का सामान खरीदना चाहता है, लेकिन उसके ई₹ वॉलेट में केवल ₹20 मूल्यवर्ग उपलब्ध है, तो वह पैसे भेजते समय रकम भरने वाली जगह में ₹15 दर्ज कर सकता है। ₹15 अपने-आप व्यापारी के खाते में जमा हो जाएंगे और बाकी के ₹5 ई₹ वॉलेट में वापस आ जाएंगे।

    14. क्या डिजिटल रुपया (ई₹) में दशमलव या भिन्नात्मक मान वाली रकम का भुगतान किया जा सकता है?

    बिल्कुल। डिजिटल रुपया (ई₹) में दशमलव या भिन्नात्मक मान वाली रकम से संबंधित भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसमें डिजिटल भुगतान मोड के जरिए किए गए पारंपरिक मुद्रा लेनदेन की तरह ही दो दशमलव स्थानों तक किसी भी राशि के लिए लेनदेन किया जा सकता है।

    15. क्या ई₹ का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क लगता है?

    ई₹ या ई₹ वॉलेट का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क या फीस नहीं लगता है।

    16. ई₹ से संबंधित सहायता/शिकायतों के लिए किससे संपर्क किया जा सकता है?

    उपयोगकर्ता अपने ई₹ वॉलेट ऐप के माध्यम से शिकायतें दर्ज करा सकते हैं या अपने ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

    17. क्या ई₹ वॉलेट में शेष राशि पर ब्याज दिया जाएगा?

    ई₹ की नकदी जैसी खूबियों को देखते हुए वॉलेट में मौजूद रकम पर कोई ब्याज नहीं दिया जाएगा।

    18. क्या ई₹ और UPI में कोई अंतर है?

    ई₹, रूपये का डिजिटल रूप है, जबकि UPI भुगतान का एक माध्यम है। भुगतान के लिए उपयोग किए जाने के अलावा ई₹, ‘मूल्य के भंडार’ के रूप में भी कार्य करता है, अर्थात ई₹ को किसी के बैंक खाते से निकाला जा सकता है और ई₹ वॉलेट में अलग से रखा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleInd vs Zim 2nd T20: अभिषेक शर्मा बाहर, पंजाब किंग्स के ओपनर का डेब्यू, टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports
    Next Article Sonam Wangchuk Viral Video: ‘गिरफ्तार कर लो मुझे’, सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला? | Delhi
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सस्ते कच्चे तेल और IT, बैंकिंग में तेजी का असर मार्केट पर दिखा, 905 अंकों की बंपर तेजी पर बंद हुआ बाजार

      October 29, 2026

      US Federal Reserve: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, जानिए भारत पर क्या होगा असर | business

      October 29, 2026

      Share Market News: आज हरे निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में उतार-चढ़ाव, जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर चमके | business

      October 29, 2026

      Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में कितनी है 10 ग्राम सोने की कीमत? जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट | Haryana

      October 29, 2026

      भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी जियो प्लेटफॉर्म्स, 12.50 लाख Cr कुल पूंजी, निवेशक हुए मालामाल

      October 28, 2026

      महंगे कच्चे तेल और IT के शेयरों में मंदी का असर, गिरावट के साथ बंद हुआ स्टॉक मार्केट

      October 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      500 से 5 हजार तक की दिवाली छूट…बल्लभगढ़ की मार्केट से सस्ता इलेक्ट्रिक समान नहीं मिलेगा कहीं, दिल्ली तक से आ रहे ग्राहक

      By प्रमोद रिसालियाOctober 29, 2026

      फरीदाबाद. दिवाली पर घर में नया टीवी लाना हो, फ्रिज खरीदना हो या वाशिंग मशीन…

      केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पंजाबी सिनेमा तथा मनोरंजन…

      October 29, 2026

      पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…

      October 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.