Stock Market Opening 24 July : मध्यपूर्व में हालात बिगड़ने और अमेरिका द्वारा फोर्स्ड लेबर का हवाला देते हुए 60 देशों पर टैरिफ लगाने की वजह से कारोबारी सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का sensex 683 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 75,708 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का Nifty 223 अंकों की गिरावट के साथ 23,869 पर खुला। सुबह 10.14 बजे sensex 75,503 पर, जबकि Nifty 23,611 पर कारोबार कर रहा था।
BSE पर सिर्फ एक कंपनी का शेयर हरे निशान पर, जबकि 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों में तेजी
ट्रंप के ट्रैफिक बम का शेयर मार्केट का असर ऐसा पड़ा है कि HCLTECH के शेयर में तेजी देखी जा रही है। कंपनी का शेयर 0.51% की तेजी के साथ 1250 रुपये पर कारोबार करता दिखा।
इन शेयरों में गिरावट
BSE पर Iternal, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, ITC, TCS, ITC, ट्रेंट, हिंदुस्तान लीवर, अल्ट्रासेमको, टेक महिंद्रा, LT, मारुति, सन फार्मा, ICICI बैंक, इंडिगो, रिलायंस, BEL, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, टाइटन, SBIN, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, HDFC बैंक, NTPC, अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।
कच्चा तेल 100 डॉलर पार
मध्यपूर्व में संघर्ष भीषण होने और ट्रंप के ट्ररिफ बम से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.29% फिसलकर 100.4 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 1.05%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.17%, निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.41% की गिरावट देखी जा रही है।
क्यों गिरा बाजार?
ट्रंप प्रशासन ने गुरुवार को भारत समेत करीब 60 देशों से आने वाले सामान पर नया टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जिसकी वजह से शुक्रवार को शेयर बाजार में भूचाल आ गया। अमेरिका की दलील है कि यह कदम फोर्स्ड लेबर से जुड़े प्रोडक्ट रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया है। नए नियमों के तहत भारत पर 10 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, जबकि पहले भारत पर 12.5 पर्सेंट टैरिफ लगने की संभावना थी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार भारत ने हाल के दिनों में फोर्स्ड लेबर से जुड़े आयात नियमों को मजबूत करने के लिए कुछ नीतिगत बदलाव किए हैं, जिसके कारण उसे कम टैरिफ वाली श्रेणी में रखा गया है।

