Close Menu
    What's Hot

    Vaibhav Sooryavanshi Ranking: वैभव सूर्यवंशी का आईसीसी रैंकिंग में धमाका, 230 पायदान की लगाई छलांग, शुममन गिल बने नंबर -1 | Sports

    July 30, 2026

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National

    July 30, 2026

    2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National

      July 30, 2026

      अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

      July 30, 2026

      Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

      July 29, 2026

      तीन राज्यों की तीन सीटों पर होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर | National

      July 29, 2026

      बजरंग सेतु पर इंट्री नहीं होगी फ्री, जानें कांच के पुल पर चलने के लिए कितनी ढीली होगी जेब

      July 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Vaibhav Sooryavanshi Ranking: वैभव सूर्यवंशी का आईसीसी रैंकिंग में धमाका, 230 पायदान की लगाई छलांग, शुममन गिल बने नंबर -1 | Sports
    खेल

    Vaibhav Sooryavanshi Ranking: वैभव सूर्यवंशी का आईसीसी रैंकिंग में धमाका, 230 पायदान की लगाई छलांग, शुममन गिल बने नंबर -1 | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    vaibhav sooryavanshi vs zim
    वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में लगाई छलांग

    नई दिल्ली. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज धमाका करने वाले 15 साल के भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है. सीरीज में किए शानदार प्रदर्शन का इनाम उनको आईसीसी की जारी ताजा टी20 रैंकिंग में मिला. जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे वैभव ने 230 स्थानों की छलांग लगाते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 48वीं रैंकिंग हासिल की है. वनडे रैंकिंग की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल ने डेरिल मिचेल को पीछे छोड़ नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है.

    आईसीसी की तरफ से बुधवार (29 जुलाई 2026) को जारी ताजा रैंकिंग में शुभमन गिल के खाते में 801 रेटिंग अंक हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 794 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. हरारे में खेली गई तीन मैचों की सीरीज में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 3 मैचों में 151 रन बनाए और 50.33 की औसत से बल्लेबाजी की. उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप किया. सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार 81 रन की पारी खेलने के बाद वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर होने की वजह से उनको करियर में पहली बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

    More accolades for India’s teenage sensation on the latest rankings update as Daryl Mitchell’s seven-month stay at the top of the ODI batting charts is over 😲https://t.co/AjjfI9jHIQ

    — ICC (@ICC) July 29, 2026

    वैभव ने पहले टी20 मुकाबले में 19 गेंद में तूफानी फिफ्टी जमाई थी. इसके बाद तीसरे और अंतिम मुकाबले में उन्होंने 49 गेंद पर 81 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. इन दो अर्धशतकों के साथ वह 16 साल की उम्र पूरी होने से पहले पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.

    ईशान किशन – विश्व नंबर 1 – 910 रेटिंग अंक
    अभिषेक शर्मा – विश्व नंबर 3 – 819 रेटिंग अंक
    तिलक वर्मा – विश्व नंबर 6 – 750 रेटिंग अंक
    सूर्यकुमार यादव – विश्व नंबर 19 – 653 रेटिंग अंक
    श्रेयस अय्यर – विश्व नंबर 24 – 630 रेटिंग अंक
    शिवम दुबे – विश्व नंबर 30 – 580 रेटिंग अंक
    संजू सैमसन – विश्व नंबर 33 – 575 रेटिंग अंक
    वैभव सूर्यवंशी – विश्व नंबर 48 – 536 रेटिंग अंक

    इंग्लैंड दौरे पर उनको टी20 डेब्यू करने का मौका मिला था. तीन मैच खेलने के बाद बड़ा स्कोर ना कर पाने पर प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा. जिम्बाब्वे में वैभव ने पिछली पारियों से सीख लेते हुए दो फिफ्टी जमाई. वैभव ने जिम्बाब्वे में वापसी करते हुए साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे उज्ज्वल युवा सितारों में से एक हैं. भारतीय टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी निभा रहे वीवीएस लक्ष्मण ने भी वैभव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज ने अपनी गलतियों से तेजी से सीखने की क्षमता दिखाई है और लगातार खुद को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      एशियन गेम्स के लिए हॉकी टीम का ऐलान, विश्व कप वाली टीम में एक बदलाव, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान | Sports

      July 30, 2026

      वेस्टइंडीज ने भी पाकिस्तान को पटका, पहले टेस्ट में शर्मनाक हार, जानिए बाबर आजम ने क्या बनाया बहाना | Sports

      July 29, 2026

      ईशान किशन कप्तान, वैभव सूर्यवंंशी को बीसीसीआई ने बनाया उप कप्तान, दलीप ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम का ऐलान | Sports

      July 29, 2026

      शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर ICC का एक्शन, बल्लेबाजों से की बदसलूकी | Sports

      July 29, 2026

      Commonwealth Games 2026 : भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 पदक हुए पक्के, पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह | Sports

      July 29, 2026

      CWG 2026: नीरज चोपड़ा की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड पर, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला | Sports

      July 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Vaibhav Sooryavanshi Ranking: वैभव सूर्यवंशी का आईसीसी रैंकिंग में धमाका, 230 पायदान की लगाई छलांग, शुममन गिल बने नंबर -1 | Sports

      By परवेश चौहानJuly 30, 2026

      वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में लगाई छलांग नई दिल्ली. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन…

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National

      July 30, 2026

      2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय

      July 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.