Close Menu
    What's Hot

    PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

    September 8, 2026

    हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

    September 8, 2026

    ईशान किशन की तबाही! 30 चौके और 7 छक्के, 708 रन ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड | Sports

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में आज उमस करेगी परेशान ! पंजाब-हरियाणा और हिमाचल में हल्की बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 8, 2026

      Farmers Protest Ends: 7 दिन बाद खत्म हुआ किसान आंदोलन, सरकार से मिला लिखित आश्वासन, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर से वापसी शुरू | National

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Vaibhav Sooryavanshi:जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, इंग्लैंड से भी मुश्किल होगा ये दौरा, जाने क्या है वजह? | Sports
    खेल

    Vaibhav Sooryavanshi:जिम्बाब्वे में वैभव सूर्यवंशी की अग्निपरीक्षा, इंग्लैंड से भी मुश्किल होगा ये दौरा, जाने क्या है वजह? | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    vaibhav sooryavanshi
    वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 में खेलना चाहेंगे बड़ी पारी

    नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का सबको इंतजार था. हर तरफ उनको प्लेइंग इलेवन में मौका दिए जाने को लेकर चर्चा हुई. आयरलैंड में उनको मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इंग्लैंड में तीन मुकाबले में उतारा गया लेकिन वो रन बनाने में नाकाम रहे. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज बेहद अहम साबित हो सकती है. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह हरारे में दमदार वापसी कर पाएंगे.

    वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों में 14, 13 और 15 रन की पारियां खेलीं. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की झलक जरूर दिखाई, लेकिन बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे. खासकर तेज गेंदबाजों की शॉर्ट पिच गेंदों ने उन्हें काफी परेशान किया. क्रिकेट जानकारों का मानना है कि वैभव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का स्तर आईपीएल या जूनियर क्रिकेट से कहीं अधिक कठिन है.

    vaibhav sooryavanshi

    शॉर्ट बॉल बनी सबसे बड़ी कमजोरी

    इंग्लैंड दौरे के दौरान वैभव दो बार उछाल वाली गेंद पर आउट हुए. इससे पहले आईपीएल और श्रीलंका में खेली गई ट्राई वनडे सीरीज में भी शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनकी कमजोरी देखने को मिली थी. सिर्फ 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे वैभव के लिए यह सीखने का दौर माना जा रहा है. जोफ्रा आर्चर ने उनको डेब्यू मैच में जैसे आउट किया उससे पता चल गया कि आईपीएल और टी20 इंटरनेशनल में खेलना अलग अलग बात है.

    हरारे की परिस्थितियां भारत जैसी बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं हैं. जिम्बाब्वे के पास ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगरावा और ब्रैड इवांस जैसे तेज गेंदबाज हैं. इन सभी गेंदबाजों के पास एक्स्ट्रा बाउंस के साथ तेजी भी है. एक साथ दोनों का सामना करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा. इसके अलावा कप्तान सिकंदर रजा अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी वैभव की परीक्षा ले सकते हैं.

    क्रिकेट जानकारों का मानना है कि वैभव को अपनी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा. शुरुआत में विकेट पर समय बिताकर परिस्थितियों को समझना होगा. इसके बाद बड़े शॉट खेलना उनके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा. अगर आते ही आक्रामक तरीके से बल्ला चलाने लगेंगे तो वो बड़ी पारी नहीं खेल पाएंगे. हर बॉल पर शॉट लगाना कई बात गेंदबाजों को विकेट लेने का ज्यादा मौका देता है.

    Previous articleAmritsar Crime News : पुलिस को चकमा देने के लिए नशा तस्कर ने लिया बड़ा रिस्क, फिर भी बच न सका
    Next articleSalman Khan On Protest: CJP प्रदर्शन और नीट पेपर लीक पर बोले सलमान खान! छात्रों के सपोर्ट में कही बड़ी बात

    Viplove Kumar

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article6 महीनों में 2,300 डायबिटीज रोगियों का कैशलेस
    Next Article हरियाणा के सिरसा के किन्नू की बढ़ी शान, GI टैग पर CM सैनी ने किसानों से की खास अपील
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ईशान किशन की तबाही! 30 चौके और 7 छक्के, 708 रन ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड | Sports

      September 8, 2026

      फातिमा सना को शेफाली वर्मा से भिड़ना पड़ा महंगा, ICC ने लिया PAK कप्तान पर एक्शन | Sports

      September 7, 2026

      अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारत को बड़ी राहत, वॉशिंगटन सुंदर फिट; बुमराह समेत 3 खिलाड़ियों की रिपोर्ट बाकी | Sports

      September 7, 2026

      पाकिस्तान के रिजवान-इमाम की बढ़ी मुश्किलें, PCB ने फोन जब्त किए, डाटा ट्रांसफर, सारे कॉन्टेक्ट की होगी जांच | Sports

      September 7, 2026

      Ishan Kishan की डबल सेंचुरी, गर्लफ्रेंड की पोस्ट ने काटा गदर! अदिति ने जो किया हो गया VIRAL | Sports

      September 7, 2026

      वैभव सूर्यवंशी का बदला ईशान किशन ने डबल सेंचुरी ठोक लिया, दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास | Sports

      September 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      By अंकित कुमारSeptember 8, 2026

      पीएम मोदी ने गुजरात दौरे पर कई हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। PM…

      हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

      September 8, 2026

      ईशान किशन की तबाही! 30 चौके और 7 छक्के, 708 रन ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड | Sports

      September 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.