Close Menu
    What's Hot

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    October 14, 2026

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026

    इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Virat Kohli Records: 1 सेंचुरी ठोक विराट कोहली ने तोड़े कितने वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे | Sports
    खेल

    Virat Kohli Records: 1 सेंचुरी ठोक विराट कोहली ने तोड़े कितने वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड

    नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को उन्होंने 139 रनों नॉट आउट पारी खेल टीम को 8 विकेट से बड़ी जीत दिलाई. टीम इंडिया ने 296 रनों के लक्ष्य को 41.4 ओवर में हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. स्टार बल्लेबाज विराट ने मैच के दौरान खेली धमाकेदार शतकीय पारी के दौरान एक साथ कई रिकॉर्ड बना डाले.

    टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान 88 गेंद का सामना किया. इस दौरान 10 चौकों तथा 9 छक्कों की मदद से 139 रन की नॉट आउट पारी खेल डाली. कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए उन्होंने 151 रनों मैच जिताऊ साझेदारी कर डाली. गिल ने 108 गेंद पर 110 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद कोहली ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया.

    Ice in the veins + Fire in the bat = A vintage @imVkohli chase 🫡

    RELIVE ▶️ https://t.co/3pd4F4He7P#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/TPrDNw94Bv

    — BCCI (@BCCI) September 27, 2026

    वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. वनडे क्रिकेट में उन्होंने सबसे तेज 15000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया. महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे बैटर बने. उससे कम पारी में इसे पूरा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. विराट कोहली ने यह उपलब्धि 303 पारियों में हासिल की जबकि सचिन तेंदुलकर ने 376 पारियों में 15000 रन पूरे किए थे.

    वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

    खिलाड़ीदेशकरियरमैचरनसर्वोच्च स्कोरशतकअर्धशतक
    सचिन तेंदुलकरभारत1989–201246318,426200*4996
    विराट कोहलीभारत2008–202631515,0801835579
    कुमार संगकाराश्रीलंका2000–201540414,2341692593
    रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया1995–201237513,7041643082
    सनथ जयसूर्याश्रीलंका1989–201144513,4301892868

     

    इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली ने अपना 55वां वनडे शतक भी पूरा किया. 74 गेंद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां वनडे शतक जमाया. इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतकों के साथ सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इतना ही नहीं अब लिस्ट-ए क्रिकेट में किंग कोहली के 60 शतक हो गए हैं. उन्होंने इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

    वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक

    खिलाड़ीदेशकरियरमैचरनशतक
    सुनील गावस्करभारत1971–1986383,14413
    विराट कोहलीभारत2009–2026743,98913
    जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका1998–2011664,12012
    एबी डिविलियर्सदक्षिण अफ्रीका2005–2016442,72411
    जो रूटइंग्लैंड2014–2025432,76211

     

    कोहली ने भारत में वनडे क्रिकेट में 7,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनने के साथ घरेलू मैदान पर वनडे रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया. नौ छक्कों की मदद से उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इस मुकाबले के साथ कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए. यह उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ 44वां वनडे था.

    Previous articleMP News: उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा गिराने पर बवाल, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत, थाना प्रभारी घायल

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 3 दिन की हड़ताल टली, 5 दिन बैंकिंग समेत इन मांगों पर बनी सहमति | National
    Next Article मोबाइल रिटेलर्स का देशभर में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’, कहा- MDR से सालाना 500 करोड़ का बोझ
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

      October 14, 2026

      Ind vs WI 4th T20 Live Streaming: फ्री में देखना है चौथा टी20 मुकाबला, करें सिर्फ एक काम, कैसे लें लाइव मैच का मजा | Sports

      October 14, 2026

      Ind vs WI T20 : संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, चौथे टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI | Sports

      October 14, 2026

      सूर्यकुमार यादव ने दुबई में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी ! खुद बताई खासियत, अब तक इतनी संपत्ति के बने मालिक | Cricket

      October 14, 2026

      36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

      October 13, 2026

      शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, आईसीसी अवार्ड में जलवा | Sports

      October 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

      By परवेश चौहानOctober 14, 2026

      शाई होप की रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के लिए…

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      इलेक्शन कमीशन ने Form-7 आवेदनों की संख्या निर्धारित की, फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों पर होगी कार्रवाई

      October 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.