Stock market closing 11 august 2026: कमजोर वैश्विक रुझानों का असर मार्केट में देखने को मिल रहा है। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 388.19 अंक फिसलकर 78,154.25 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 112.10 अंक लुढ़ककर 24,471.70 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,509.77 का ऊपरी स्तर और 78,048.26 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर महज 5 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
इटरनल, इन्फोसिस, टाइटन, HCLTECH और TCS के शेयर में तेजी दर्ज की गई। इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 2.01% का उछाल दर्ज किया गया।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, LT, अल्ट्रासेमको, ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, BEL, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक बैंक, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, रिलायंस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, TCS, ITC, NTPC, SBIN और HDFC बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। अल्ट्रासेमको के शेयरे में सबसे ज्यादा 2.75% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.40% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.02% की गिरावट और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.22% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें गिरीं
मंगलवार को 4.45 बजे ब्रेंट क्रूड 0.47% फिसलकर 87.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट के साथ खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 34 अंक फिसलकर 78,509.77 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24,575.10 पर खुला।

