Close Menu
    What's Hot

    वाह ईशान किशन! 7 बॉल में 4 विकेट …39 रन बनाते बनाते 8 बैटर ढेर, कप्तानी से छाए झारखंडी बाबू | Sports

    August 24, 2026

    राजा वडिंग की BJP को चुनौती, BJP को कसम खानी चाहिए..

    August 24, 2026

    कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

      August 24, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

      August 24, 2026

      Bank Strike Alert: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देशभर में 11 सितंबर को हो सकती है बैंकों की हड़ताल ! | National

      August 24, 2026

      Maharashtra News: अमरावती में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की मौत, सुबह-सुबह हुआ हादसा | National

      August 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»वाह ईशान किशन! 7 बॉल में 4 विकेट …39 रन बनाते बनाते 8 बैटर ढेर, कप्तानी से छाए झारखंडी बाबू | Sports
    खेल

    वाह ईशान किशन! 7 बॉल में 4 विकेट …39 रन बनाते बनाते 8 बैटर ढेर, कप्तानी से छाए झारखंडी बाबू | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अभिजीत सरकार के 5 विकेट, नॉर्थ ईस्ट जोन 111 रन पर ढेर

    नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी में चयनकर्ताओं ने ईस्ट जोन की कप्तानी का जिम्मा दिया. उन्होंने भले ही बल्ले से दम नहीं दिखाया लेकिन कप्तानी शानदार रही. उनकी टीम ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ गजब का खेल दिखाया है. पहली पारी में 467 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन को महज 111 रन पर समेट दिया. अभिजीत सरकार ने 5 विकेट झटके जबकि शाहबाज अहमद ने 3 विकेट चटकाए. घातक गेंदबाजी के दम पर ईशान ने विरोधी टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया. दिन का खेल खत्म होने के समय टीम के पास 349 रन की बढ़त थी.

    इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन के टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई. 2 विकेट के नुकसान पर टीम का स्कोर 72 रन था और सिर्फ 39 रन के अंदर अपने आखिरी आठ विकेट गंवा दिए. अर्पित भाटेरवाड़ा ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. अभिजीत और शाहबाज की कातिलाना गेंदबाजी के आगे टीम के सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके. गेंदबाजी के हीरो अभिजीत सरकार रहे.

    🇼 .🇼. 🇼

    Abhijit Sarkar completes his 5⃣-wicket haul in style with three wickets in an over 👌

    Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/KXNcF1DSIs

    — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 24, 2026

    उन्होंने 9.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 20 खर्च किए और आधी टीम को निपटा दिया. उनकी गेंदबाजी की सबसे खास बात रही उनके आखिरी 7 बॉल पर झटके गए 4 विकेट. अभिजीत ने गेंदबाजी करते हुए ऐसा कहर ढाया कि नॉर्थ ईस्ट जोन की पारी को पूरी तरह तहस-नहस हो गई. उनको दूसरी ओर से शाहबाज अहमद का साथ मिला जिनके खाते में तीन विकेट गए. मुकेश कुमार और अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट चटकाया. हैरानी की बात कही मोहम्मद शमी का खाली हाथ रहना. उन्होंने 9 ओवर में 36 रन दिए.

    A tremendous knock under pressure 💪

    Watch 📽️ highlights of Shahbaz Ahmed’s wonderful knock of 167(244) vs North East Zone

    Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/baoHtnoFZB

    — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 24, 2026

    पहली पारी में मैच के दूसरे दिन ईस्ट जोन की टीम 467 रन पर ऑलआउट हुई. इसमें पहले दिन 100 रन बनाकर नाबाद लौटे शाहबाज के 167 रन की पारी अहम रही. 244 गेंद में 17 चौके और 4 छक्के के दम पर यह पारी खेली. टीम के लिए दूसरी सबसे बड़ी पारी सुदीप कुमार घरामी ने 146 रन की खेली.

    दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उप कप्तान के तौर पर उतरे वैभव सूर्यवंशी. पहली पारी में 6 बॉल खेलने के बाद वो महज 8 रन ही बना पाए. ईशान किशन 9 बॉल पर महज 4 रन की पारी खेलकर वापस लौटे. इस मैच की पहली पारी में दोनों के बल्ले से रन नहीं बने. दूसरी पारी में टीम को उनके बल्लेबाजी की जरूरत शायद ही पड़े.

     



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजा वडिंग की BJP को चुनौती, BJP को कसम खानी चाहिए..
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ऋषभ पंत ने शुभमन गिल को पछाड़ा, WTC रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने | Sports

      August 24, 2026

      Dhruv Jurel Century: 7वें नंबर पर आकर ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू दिखाकर किया सलाम | Sports

      August 24, 2026

      जब कुछ पता नहीं तो बोले मत…यशस्वी ने श्रीलंकाई बॉलर से बहस पर दिया जवाब, भारत लड़ेगा और जवाब देगा | Sports

      August 24, 2026

      Rishabh Pant Record: चोट के बाद उतरे बल्लेबाजी करने, ऋषभ पंत ने तोड़ा डाला महेंद्र सिंह धोनी का सबसे बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड | Sports

      August 24, 2026

      फिट होते तो क्या होता… कुलदीप यादव की जगह सारांश जैन को क्यों मिला मौका? सितांशु कोटक ने दिया जवाब | Sports

      August 24, 2026

      वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन पहले मैच में सुपर फ्लॉप, 7वें नंबर पर गेंदबाज ने आकर ठोकी सेंचुरी | Sports

      August 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वाह ईशान किशन! 7 बॉल में 4 विकेट …39 रन बनाते बनाते 8 बैटर ढेर, कप्तानी से छाए झारखंडी बाबू | Sports

      By परवेश चौहानAugust 24, 2026

      अभिजीत सरकार के 5 विकेट, नॉर्थ ईस्ट जोन 111 रन पर ढेर नई दिल्ली. भारतीय…

      राजा वडिंग की BJP को चुनौती, BJP को कसम खानी चाहिए..

      August 24, 2026

      कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- शादी बराबरी का रिश्ता, सास-ससुर की देखभाल के लिए पत्नी को मजबूर नहीं किया जा सकता

      August 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.