Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में CM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे ‘‘आप’’ कार्यकर्ता

    September 22, 2026

    हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

    September 22, 2026

    Typhoon Dujuan: जापान में टाइफून डुजुआन का कहर, भारत-जापान T20 पर संकट, एशियन गेम्स के इवेंट्स स्थगित | Sports

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी
    Breaking News

    दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा, गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update: बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।
    Weather Update: बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।

    यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, 92 गांवों में फसलें खराब
    (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों-दुकानों में पानी घुस गया। गाड़ियां फंस गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम के कारण 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई। वहीं 250 उड़ानें लेट हैं। बारिश के कारण हुए जलजमाव के बीच ट्रैफिक का भी बुरा हाल है। बारिश के दौरान कई इलाकों में भारी जाम की स्थिति देखी गई।

    इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी

    आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

    VIDEO | Delhi: Heavy rains cause waterlogging in the city. Visuals from Mahadev Road.

    (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/OModMb5efn

    — Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2026

    उड़ानों पर भी असर, 14 फ्लाइड दिल्ली से डायवर्ट

    बारिश के कारण हवाई यात्रा पर भी असर पड़ा। 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गई है। इनमें 2 इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं। 11 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की गई। 2 फ्लाइट चंडीगढ़ भेजी गई। 1 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई। वहीं, 250 फ्लाइट्स लेट हैं। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को एडवाइजरी जारी की। यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।

    #WATCH | Commuters wade through waterlogged Zakhira underpass amid heavy rainfall in Delhi pic.twitter.com/sEy7u1p9jO

    — ANI (@ANI) August 24, 2026

    यूपी के 19 जिलों में बाढ़, 26 गांव टापू बने

    यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। 19 जिलों में बाढ़ आ गई। 92 गांवों में फसलें खराब हुई हैं, जबकि 26 गांव टापू बन गए हैं। काशी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी डूब गई। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। ललितपुर में एक युवक की बाइक पुल पर पानी के तेज बहाव में बह गई।

    इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

    #WATCH | A road in Gurugram’s Sector 46 is waterlogged due to heavy rainfall in Delhi NCR today pic.twitter.com/6om736Ims3

    — ANI (@ANI) August 24, 2026

    राजधानी के अलावा, देश के कई हिस्सों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और कई पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

    गुरुग्राम में 25 अगस्त से घर से काम करने की सलाह

    साइबर सिटी गुरुग्राम में भारी बारिश को देखते हुए मंगलवार के लिए सभी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के लिए सलाह जारी की गई है। जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिले के सभी कॉरपोरेट कार्यालयों तथा सरकारी और निजी स्कूलों/संस्थानों को 25 अगस्त से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए मार्गदर्शन करने की सलाह दी है। साथ ही कक्षाएं आॅनलाइन करने की सलाह दी गई है।

    इन इलाकों में जलभराव की स्थिति हुई पैदा

    भारी बारिश के चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे से लेकर गोल्फ कोर्स रोड, साइबर हब, सिग्नेचर टावर, शंकर चौक, सेक्टर-57 और आसपास के इलाकों में भारी जाम की स्थिति बन गई। पुरानी न्यू कॉलोनी, सेक्टर-4, सेक्टर-5, सेक्टर-8 सहित कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

    हीरो होंडा चौक तक पहुंचने में 50 मिनट का समय

    सिग्नेचर टॉवर से हीरो होंडा चौक तक पहुंचने में आज कम से कम 50 मिनट का समय लगा। साइबर हब के पास गेटवे टॉवर मेट्रो स्टेशन के सामने एक्सप्रेसवे का बड़ा हिस्सा पानी में डूब गया, जिससे इस प्रमुख मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। शीतला माता रोड जलभराव के कारण सबसे अधिक प्रभावित रहा।

    दिल्ली-एनसीआर में कहां-कितनी हुई बारिश

    • जनकपुरी- 67 मिलीमीटर
    • गुरुग्राम- 52 मिलीमीटर
    • छत्तरपुर- 57 मिलीमीटर
    • पीतमपुरा- 35 मिलीमीटर
    • सफदरगंज- 29 मिलीमीटर
    • फरीदाबाद- 54 मिलीमीटर

    ये भी पढ़ें: दो तलाक के बाद तीसरी पत्नी ने काटा पति का पेट, आंते निकालकर लिफाफे में भरी, लीवर व किडनी भी गायब



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसितंबर से पहले कर लें ये काम, सर्दियों में सुरक्षित रहेगी सब्जियों की फसल, सरकार दे रही ₹40-40 हजार
    Next Article Dhruv Jurel Century: 7वें नंबर पर आकर ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ‘जय जवान, जय किसान’ टैटू दिखाकर किया सलाम | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में CM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे ‘‘आप’’ कार्यकर्ता

      By श्वेता चौहानSeptember 22, 2026

      लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को लुधियाना में आम आदमी पार्टी (आप)…

      हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

      September 22, 2026

      Typhoon Dujuan: जापान में टाइफून डुजुआन का कहर, भारत-जापान T20 पर संकट, एशियन गेम्स के इवेंट्स स्थगित | Sports

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.