नई दिल्ली. बांग्लादेश की टीम के खिलाफ डार्बिन टेस्ट में पहले टेस्ट की हार ने ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त चोट पहुंचाई थी. उन्होंने पलटवार करते हुए दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम को पूरी तरह से कहर ढाती गेंदबाजी से घुटने पर ला दिया. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश से ऐसा बदला लिया कि मेहमान टीम के बल्लेबाजों के पास कंगारुओं की घातक गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था. पहले मैच में 9 विकेट की हार से लगे धक्के के बाद दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से करारी शिकस्त देकर सीरीज में वापसी की. मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाज के आगे पूर टीम दोनों पारी में मिलाकर 160 रन तक नही पहुंच पाई. पहली पारी में 64 जबकि दूसरी में बांग्लादेश को 95रन पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने ढेर कर दिया.पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के बनाए 210 रन जीत के लिए काफी हुए.
पहले टेस्ट की हार के दर्द ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की बॉलिंग को और भी धारदार बना दिया. पहली पारी में उन्होंने महज 22 बॉल डाले और 5 विकेट झटक लिए. कुल 10 ओवर में उन्होंने 12 रन देकर 6 बांग्लादेशी बैटर को आउट किया. कप्तान पैट कमिंस ने भी 3 विकेट चटकाए. पूरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 64 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो रहे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जिन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट चटकाकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.
Middle stump smashed, 10 wickets for the match for Mitchell Starc ⭐️#MilestoneMoment | @NRMAInsurance | #AUSvBAN pic.twitter.com/eBQ1ku0Tp8
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 23, 2026
स्टार्क ने इस मैच में आते ही गेंदबाजी के ऐसा कहर ढाया कि बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरसते नजर आए. सात बैटर दहाई अंक के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए.स्टार्क ने अपनी रफ्तार और स्विंग से बल्लेबाजों को जमने का मौका ही नहीं दिया. उन्होंने इस पारी में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट झटके और पूरे बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस कर दिया.
बांग्लादेश को सस्ते में समेट ने के बाद कंगारू टीम की भी हालत कराब हो गई थी. 148 रन के स्कोर टीम ने अपने 8 विकेट गंवा दिए थे लेकिन नाथन लायन की 32 रन की पारी ने टीम को 200 रन के पार पहुंचा दिया. पिछले मैच में सेंचुरी ठोकने वाले कैमरून ग्रीन ने फिर से दमदार खेल दिखाया. उन्होंने 67 रन की पारी खेली जबकि स्टीव स्मिथ 42 रन बनाकर आउट हुए.
Honours even as the #WTC27 series between Australia and Bangladesh ends in a draw 🤝
More ➡️ https://t.co/H8tVlV7eKv pic.twitter.com/6mAs4TPyab
— ICC (@ICC) August 23, 2026
पहली पारी में कहर ढाने वाले मिचेल स्टार्क ने दूसरी पारी में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के बल्ले पर लगाम लगाया. उन्होंने 10 ओवर की गेंदबाजी की और 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए. तीन विकेट कप्तान पैट कमिंस ने झटके जबकि इतने ही बल्लेबाजों का शिकार स्पिनर नाथन लायन ने किए. नतीजा ये हुआ की पूरी बांग्लादेश टीम दूसरी पारी में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच पारी के अंतर से गंवा दया.
ने कुछ बेहतर शुरुआत की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने जल्द ही मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया। बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 95 रन पर सिमट गई।

