Close Menu
    What's Hot

    Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

    August 7, 2026

    क्या है अम्बाला छावनी फ्री होल्ड पॉलिसी? जिसके लिए अपनी ही सरकार से भिड़ने को तैयार मंत्री अनिल विज

    August 7, 2026

    5 बल्लेबाज जिसने भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बरसाए रन, लगाया शतकों का अंबार, औसत 50 के पार | Sports

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का किया दौरा, केजरीवाल सरकार के सरकारी स्कूलों में बेस्ट स्कूल लीडरशिप प्रैक्टिसेज को लागू करने के तरीकों पर की चर्चा
    Breaking News

    डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी का किया दौरा, केजरीवाल सरकार के सरकारी स्कूलों में बेस्ट स्कूल लीडरशिप प्रैक्टिसेज को लागू करने के तरीकों पर की चर्चा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एजुकेशनल पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की फैकल्टी के साथ मुलाकात की. उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को लंदन में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की फैकल्टी से मुलाकात कर यूनिवर्सिटी के साथ चल रही दिल्ली सरकार की मौजूदा साझेदारी और इसे अगले स्तर पर ले जाने को लेकर चर्चा की. 

    साथ ही मनीष सिसोदिया ने स्कूल लीडरशिप , करिकुलम डेवलपमेंट आदि के क्षेत्रों में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के बीच जॉइंट सर्टिफिकेशन कोर्स तैयार करने के विचार पर भी चर्चा की. उपमुख्यमंत्री ने कैम्ब्रिज में चेस्टरटन कम्युनिटी कॉलेज का दौरा भी किया. यह उन स्कूलों में से एक है, जहां लीडरशिप की चुनौतियों को समझने के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के स्कूल प्रमुख अपने प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में जाते हैं.

    कैम्ब्रिज में फैकल्टी के साथ बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने हमारे स्कूल लीडर्स को तैयार कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार के विज़न को वास्तविकता में बदलने में सहायता करने के लिए यूनिवर्सिटी का आभार जताया. 

    अपने दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी फैकल्टी को केजरीवाल सरकार के विश्व-चर्चित हैप्पीनेस, देशभक्ति और एंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम के बारे में भी बताया. इसका लक्ष्य छात्रों को मेन्टल-इमोशनल तौर पर बेहतर बनाने, उन्हें बेहतर इंसान बनाने, जागरूक नागरिक बनाना, खुश रहना सिखाना और एंत्रप्रेन्योरशिप सोच विकसित करना हैं. 

    मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल छात्रों को नौकरी करने या परीक्षा पास करने के लिए तैयार करना नहीं है. बल्कि शिक्षा के माध्यम से एक खुशहाल, सामाजिक रूप से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है. अगर छात्रों को उनके पर्यावरण या समाज के बारे में सिखाए बिना सिर्फ एटम या न्यूरॉन्स के बारे में पढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते रहें, तो यह सीख उनकी जीवित वास्तविकताओं से अलग-थलग रहेगी. हमें समाज को शिक्षा लेने आने के लिए कहने के बजाय शिक्षा को समाज में ले जाने की जरूरत है. 

    बता दें कि केजरीवाल सरकार ने जून 2016 से अब तक अपने स्कूलों के 354 स्कूल प्रमुख, अधिकारियों व शिक्षकों को लीडरशिप ट्रेनिंग के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी भेजा है. ‘Inspiring leadership improving performance’ नामक इस 10 दिन के प्रोग्राम को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ‘जज बिज़नेस स्कूल’ द्वारा आयोजित किया जाता है. जहां दिल्ली सरकार के स्कूलों के स्कूल प्रमुखों को प्रभावी नेतृत्व, टाइम मैनेजमेंट, करिकुलम इनोवशन जैसे विषयों में प्रशिक्षित किया जाता हैं. अब तक ऐसे 12 बैचों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है. स्कूल प्रमुखों का अगला बैच 19 से 28 जून 2022 तक कैम्ब्रिज का दौरा करने वाला है. 

     

    एजुकेशन वर्ल्ड फोरम-2022 के वैश्विक पटल पर किया “दिल्ली शिक्षा मॉडल” साझा

     उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को लंदन में आयोजित हो रहे एजुकेशन वर्ल्ड फोरम-2022 में दुनियाभर के 122 शिक्षा मंत्रियों और एक्सपर्ट्स के सामने दिल्ली की शिक्षा क्रांति की गौरवगाथा साझा की. मनीष सिसोदिया ने अपने अभिभाषण में बताया कि कैसे केजरीवाल सरकार ने शिक्षा को प्राथमिकता बनाकर लोगों का सरकारी एजुकेशन सिस्टम के प्रति भरोसा बढ़ाया. 

    उन्होंने बताया कि 2015 में सरकार में आते ही दिल्ली सरकार ने हर साल अपने कुल बजट का लगभग 25 फीसदी शिक्षा को दिया है. इन सबकी बदौलत यहां 12वीं का रिजल्ट लगभग 100 फीसदी है. हर साल सैकड़ों की संख्या में केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बच्चों को भारत के टॉप संस्थानों में एडमिशन मिल रहा है. 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजधानी में शुरू हुआ देश का पहला नेशनल रिसोर्स सेंटर फॉर ओरल हेल्थ एंड टोबैको सिसेशन, जानें क्यों और किसे होगा फायदा
    Next Article Texas School Shooting: 18 साल के लड़के ने 19 छोटे मासूम बच्चों को मार डाला!
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

    August 7, 2026

    Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

    August 7, 2026

    PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

    August 7, 2026

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026

    मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

    August 6, 2026

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

    By अंकित कुमारAugust 7, 2026

    मुंबई की मेयर को ईमेल के जरिए बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। Mumbai Bomb…

    क्या है अम्बाला छावनी फ्री होल्ड पॉलिसी? जिसके लिए अपनी ही सरकार से भिड़ने को तैयार मंत्री अनिल विज

    August 7, 2026

    5 बल्लेबाज जिसने भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बरसाए रन, लगाया शतकों का अंबार, औसत 50 के पार | Sports

    August 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.