Close Menu
    What's Hot

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    August 8, 2026

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»डोडा में शहीद हुए 10 जवान, हरियाणा के यमुनानगर के सुधीर नरवाल ने देश के लिए दी शहादत
    हरियाणा

    डोडा में शहीद हुए 10 जवान, हरियाणा के यमुनानगर के सुधीर नरवाल ने देश के लिए दी शहादत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को भारतीय सेना के लिए एक बेहद दुखद दिन साबित हुआ, जब एक भीषण सड़क हादसे में 10 जवान शहीद हो गए, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब सेना का एक वाहन भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

    इस दर्दनाक हादसे में हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली ब्लॉक के गांव शेरपुर निवासी 32 वर्षीय आर्मी जवान सुधीर नरवाल भी शहीद हो गए। गुरुवार देर शाम जैसे ही शहीद सुधीर की शहादत की सूचना गांव पहुंची, पूरा इलाका गमगीन हो गया। गांव शेरपुर में हर आंख नम थी और लोगों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि हंसता-खेलता जवान अब कभी लौटकर नहीं आएगा।

    सीएम नायब सैनी ने जताया शोक

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस हादसे में शहीद हुए झज्जर के मोहित चौहान और यमुनानगर के सुधीर नरवाल की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुख की इस घड़ी में वे दोनों वीर सपूतों के परिजनों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीदों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

    शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    शहीद सुधीर नरवाल के चचेरे भाई सुशील कुमार ने बताया कि सुधीर का पार्थिव शरीर हवाई जहाज से अंबाला कैंट एयरफोर्स स्टेशन लाया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग के जरिए उसे यमुनानगर और फिर गांव शेरपुर लाया जाएगा। हालांकि खराब मौसम के चलते पार्थिव शरीर के पहुंचने में देरी हो रही है। मौसम साफ होते ही पार्थिव शरीर को गांव लाया जाएगा। शहीद का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।

    पहले ही उठ चुका था पिता का साया

    शहीद सुधीर नरवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुधीर दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनके पिता हरपाल सिंह का वर्ष 2017 में निधन हो चुका था। पिता के जाने के बाद सुधीर ही परिवार का सहारा बने थे। गांव में लोग लगातार शहीद के घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन मां, पत्नी और मासूम बेटे का दर्द शब्दों में बयां नहीं हो पा रहा।

    सुधीर के चचेरे भाई ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि बेटा सेना में न जाकर कोई सुरक्षित सिविल नौकरी करे, लेकिन सुधीर के मन में देश सेवा का जुनून था। उन्होंने कड़ी मेहनत की और वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती होकर अपने सपने को पूरा किया।

    मां, पत्नी और सात साल का बेटा रह गया पीछे


    हरियाणा की राजनीति में हलचल: 7 साल बाद मनीष ग्रोवर का बड़ा खुलासा, INLD की रणनीति से BJP की जीत का दावा

    सुधीर नरवाल करीब दो साल पहले ही जम्मू-कश्मीर में तैनात हुए थे। परिवार में अब मां उर्मिला देवी, पत्नी रूबी और सात साल का बेटा अयांश ही बचे हैं। मां का सहारा, पत्नी का जीवनसाथी और बेटे का पिता देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। इस सोच से गांव के हर व्यक्ति की आंखें भर आ रही हैं।

    आखिरी बातचीत में कहा था— जल्द आ रहा हूं

    परिजनों के अनुसार सुधीर आखिरी बार दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आए थे। 20 नवंबर को वे वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। परिवार में 20 फरवरी को एक शादी थी, जिसमें शामिल होने की उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी थी। बुधवार को ही उन्होंने मां, पत्नी और बेटे से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह जल्द घर आने वाले हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी बातचीत होगी।

    हादसे की वजह बनी बर्फीली सड़क

    सेना और प्रशासन के अनुसार हादसा सड़क पर जमी बर्फ की वजह से हुआ। डोडा के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वाहन चालक ने बर्फीली सड़क पर संतुलन खो दिया, जिससे गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार 21 जवान ऊपरी पहाड़ी पोस्ट की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और सेना की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया और घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से उधमपुर मिलिट्री अस्पताल पहुंचाया गया।

    देशभर में शोक, नेताओं ने जताई संवेदना

    इस हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक व्यक्त किया। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताया और शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

    डोडा से आई यह खबर एक बार फिर याद दिलाती है कि देश की सीमाओं पर तैनात हमारे जवान किस तरह कठिन हालातों में भी राष्ट्र सेवा में लगे रहते हैं। शहीद सुधीर नरवाल और उनके साथियों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAAP नेता अनुराग ढांडा बोले- पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल से सीखे नायब सिंह सरकार
    Next Article Rahul Gandhi: अमेरिकी टैरिफ से कपड़ा निर्यातकों को भारी नुकसान, 4.5 करोड़ नौकरियां दांव पर: राुहल गांधी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    फरीदाबाद-पलवल के हजारों यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे पहुंचेंगे मथुरा और कोसीकलां..जानिए क्या हुआ है ऐसा

    August 7, 2026

    STF ने मुठभेड़ में रोहित उर्फ कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार

    August 7, 2026

    Schools Closed Tomorrow | Delhi NCR Rainfall Alert: कल स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच जानें अपडेट

    August 7, 2026

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026

    करनाल में बीरू हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    By अंकित कुमारAugust 8, 2026

    Vishvesh Negi: नेगी किन्नौर की पूह तहसील के कानम गांव के मूल निवासी हैं। नेगी…

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.