Close Menu
    What's Hot

    मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल

    August 6, 2026

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा की मतदाता सूचियों में 29 लाख संदिग्ध नाम, पिता-पुत्र का नाम एक जैसा; जांच के लिए बीएलओ तैनात
    हरियाणा

    हरियाणा की मतदाता सूचियों में 29 लाख संदिग्ध नाम, पिता-पुत्र का नाम एक जैसा; जांच के लिए बीएलओ तैनात

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में मतदाता सूचियों की जांच के दौरान एक बड़ा आंकड़ा सामने आया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 29 लाख ऐसे मतदाता पाए गए हैं, जिनमें मतदाता और उनके पिता का नाम एक जैसा दर्ज है। इस असमान्यता को लेकर निर्वाचन विभाग ने पहचान की पुष्टि के लिए खंड स्तरीय अधिकारियों यानी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ड्यूटी लगा दी है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची में दर्ज पते पर संबंधित लोगों के दस्तावेजों की जांच करेंगे।

    निर्वाचन विभाग के अनुसार, जांच में जो मतदाता सही पाए जाएंगे, उनका नाम मतदाता सूची में बना रहेगा, जबकि फर्जी या अपात्र पाए जाने वाले नामों को सूची से हटाया जाएगा। विभाग का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि भविष्य के चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।

    गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नवंबर 2025 में हरियाणा में 25 लाख फर्जी मतदाताओं के सहारे भाजपा पर सरकार बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने इस दौरान एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया था कि उसका नाम सोनीपत के राई विधानसभा क्षेत्र के 10 बूथों पर 22 स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज है। इसके अलावा एक अन्य महिला की तस्वीर दिखाकर कहा गया था कि उसकी फोटो हरियाणा में 100 जगह अलग-अलग नामों से वोटर लिस्ट में शामिल है। हालांकि निर्वाचन विभाग द्वारा कराई गई जांच में ये आरोप सही नहीं पाए गए।

    इसके बावजूद जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रदेश में 29 लाख मतदाताओं के नाम ऐसे हैं, जिनमें मतदाता और उसके पिता का नाम समान दर्ज है। इसी वजह से निर्वाचन विभाग ने इन सभी मामलों की अलग-अलग पुष्टि कराने का निर्णय लिया है। विभाग का मानना है कि नाम समान होना जरूरी नहीं कि फर्जीवाड़ा हो, लेकिन सत्यापन जरूरी है।


    हरियाणा सरकार दे रही 1.80 लाख तक आय वालों को 71 हजार रुपये, सिरसा में 2334 परिवारों को मिला लाभ

    हरियाणा में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अप्रैल में संभावित है। इसकी औपचारिक घोषणा से पहले ही निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। करीब 21 हजार बीएलओ वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान सूची का मिलान कर रहे हैं। प्रदेश में कुल दो करोड़ सात लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से अब तक एक करोड़ 21 लाख, यानी लगभग 58 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है।

    निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2002 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, लेकिन उनके माता-पिता या दादा-दादी का नाम उस सूची में मौजूद है, उन्हें अतिरिक्त दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होगी। अन्य मतदाताओं को अपनी पहचान के प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे, तभी उनका मताधिकार सुरक्षित रह पाएगा।

    हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच कराई गई थी, जिसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई। हालांकि मतदाता सूचियों में पिता-पुत्र के समान नाम वाले 29 लाख मतदाताओं का मामला सामने आने के बाद बीएलओ को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सभी मतदाताओं की मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है।


    Dwarka Expressway से इन 10 सड़कों की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन सोसायटियों की बदलेगी किस्मत

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को सही जानकारी और आवश्यक सहयोग दें, ताकि राज्य की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और भरोसेमंद बनाई जा सके। जिन मतदाताओं को वर्ष 2002 की मतदाता सूची में अपना या अपने परिजनों का विवरण नहीं पता है, वे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर ‘Search your name in last SIR’ विकल्प के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेनेजुएलाई नेता मचाडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति से की मुलाकात, नोबेल पुरस्कार ट्रम्प को दिया
    Next Article उत्तर भारत में शीतलहर तेज, दिल्ली-यूपी में तापमान गिरा, पंजाब में शून्य डिग्री
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    August 6, 2026

    शुक्र है कि आत्मा को दर्द नहीं होता, वर्ना 2 बार मरते 74 साल के शिवचरण, वीडियो कॉल पर ही बेटी ने देखा था अंतिम संस्कार

    August 6, 2026

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

    August 6, 2026

    कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

    August 6, 2026

    करनाल में बीच बाजार में युवक का मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से बदमाशों ने बीरू के सिर में मारी गोली

    August 6, 2026

    बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मंत्रिमंडल ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल

    By श्वेता चौहानAugust 6, 2026

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने शिक्षा व्यवस्था को…

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.