Close Menu
    What's Hot

    क्या दुल्हन बनने जा रही हैं Hania Aamir? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई शादी की अटकलें

    January 21, 2026

    ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

    January 21, 2026

    हरियाणा के युवाओं को बड़ा झटका! आवेदन शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही ये भर्ती रद्द

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026

      अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

      January 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आज दिल्ली पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल
    दुनिया

    आज दिल्ली पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-EU Trade Deal : आज दिल्ली पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल
    India-EU Trade Deal : आज दिल्ली पहुंचेगा यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल

    मुक्त व्यापार समझौते पर निर्णायक दौर की वार्ता संभव

    India-EU Trade Deal (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : बदलते वैश्विक परिवेश और व्यापारिक जरूरतों के अनुरूप भारत अपने व्यापारिक रिश्तों में लगातार बदलाव कर रहा है। वर्तमान समय में भारत अमेरिका और ईयू सहित कुल 50 देशों के साथ व्यापार समझौतों के लिए वार्ता कर रहा है। इन्हीं वार्ता में से सबसे महत्वपूर्ण है भारत और यूरोपीय संघ के बीच चल रही व्यापार वार्ता। दोनों के बीच चल रही व्यापार वार्ता लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। इसके जल्द ही पूरा होने की संभावना है। आपको बता दें कि भारत और यूरोपीय संघ ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए कुल 23 बिंदू तय किए थे इनमें से 11 पर सहमति बन चुकी है ओर बाकी बचे बिंदुओं पर भी दोनों में जल्द सहमति बनने की उम्मीद है।

    निर्णायक वार्ता करेगा 40 सदस्यीय दल

    भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत अब निर्णायक दौर में प्रवेश कर रही है। इसी क्रम में यूरोपीय संघ की 40 सदस्यीय वार्ताकार टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंचेगी। यह दौरा दोनों पक्षों के बीच अबतक का सबसे महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है। भारत-ईयू एफटीए वार्ता को 2022 में फिर शुरू किया गया था। भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने बुधवार को भारत के वर्ल्ड एनुअल कॉन्क्लेव 2025 में कहा कि मौजूदा बातचीत पूरी तरह से एक नया चरण है इसे आप ईयू-इंडिया एफटीए नेगोशिएशन 2.0 कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस समझौते को पुराने नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि वैश्विक परिस्थितियां और दोनों पक्षों की प्राथमिकताएं बदल चुकी हैं।

    भारत और ईयू विश्व जीडीपी का 25 प्रतिशत

    डेल्फिन ने कहा कि वैश्विक व्यापार तनाव और बढ़ते टैरिफ विवादों ने एक भरोसेमंद, नियम-आधारित ढांचे की जरूरत को और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि भारत और ईयू मिलकर विश्व जीडीपी का 25 फीसदी और वैश्विक जनसंख्या का 25 फीसदी हिस्सा हैं, इसलिए दोनों के बीच एफटीए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण असर डाल सकता है। राजदूत के अनुसार, यूरोपीय संघ के एफटीए ने हमेशा व्यापार, निवेश और रोजगार बढ़ाने में मदद की है और यह समझौता भी दोनों के लिए विन-विन साबित होगा।

    ये भी पढ़ें : Russian President India Visit : भारत को रूस से मिल सकता है एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम

    Previous articleRussian President India Visit : भारत को रूस से मिल सकता है एस-500 एयर डिफेंस सिस्टम
    Next articleHaryana Weather Update: हरियाणा के 10 शहरों का तापमान 6 डिग्री से नीचे, आज 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हराया
    Next Article हरियाणा में सीएम सैनी का बड़ा एक्शन, XEN समेत 3 अधिकारी सस्पेंड, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर होगा एफटीए : ईयू

      January 21, 2026

      एक दिन में निवेशकों को नौ लाख करोड़ का नुकसान

      January 21, 2026

      भारत की व्यापारिक साझेदार बनने को उत्सुक है पोलैंड : सिकोरस्की

      January 21, 2026

      सोना पहली बार डेढ़ लाख के पार

      January 21, 2026

      दिग्गज कंपनियों पर भारी पड़ी वैश्विक अनिश्चितता

      January 20, 2026

      भारत की विकास दर पर आईएमएफ ने जताया भरोसा

      January 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      क्या दुल्हन बनने जा रही हैं Hania Aamir? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई शादी की अटकलें

      By श्वेता चौहानJanuary 21, 2026

      क्या दुल्हन बनने जा रही हैं Hania Aamir? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई शादी की अटकलें…

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      हरियाणा के युवाओं को बड़ा झटका! आवेदन शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही ये भर्ती रद्द

      January 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.