Close Menu
    What's Hot

    विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा सहारा; 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी

    June 20, 2026

    ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन का बिकिनी अवतार, क्लोजअप शॉट्स पर भड़के यूजर्स

    June 20, 2026

    जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंग, 2 युवकों ने…

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      12 दिनों से तेलंगाना में अटका मानसून, 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना

      June 20, 2026

      PM Modi: बंगाल में अब कानून का राज: पीएम मोदी

      June 20, 2026

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»दूसरे टेस्ट में 334 रन पर सिमटी इंग्लिश टीम
    खेल

    दूसरे टेस्ट में 334 रन पर सिमटी इंग्लिश टीम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    2nd Test Aus vs Eng Live : दूसरे टेस्ट में 334 रन पर सिमटी इंग्लिश टीम
    2nd Test Aus vs Eng Live : दूसरे टेस्ट में 334 रन पर सिमटी इंग्लिश टीम

    रूट 138 रन बनाकर नाबाद, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने लिए छह विकेट

    2nd Test Aus vs Eng Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पारी 334 रन पर सिमट गई है। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी आक्रमण का सामना किया और वे अंत तक 138 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट के अतिरिक्त इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने भी 76 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

    ज्ञात रहे कि दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कैप्टन बेन स्टॉक ने टॉस जीतकर पहले बैंटिंग करने का निर्णय लिया। हालांकि उनका यह निर्णय ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने गलत साबित करते हुए इंग्लैंड को मैच की शुरुआत में ही दो झटके दे दिए। एक समय इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर पांच रन था। बेन डकेट और ओली पोप खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए।

    जैक क्रॉली और जो रूट ने टीम को संभाला

    शुरुआती विकेट गिरने के बाद जैक क्रॉली ने जो रूट के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप करके टीम को संभाला और टीम का स्कोर बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के सौ के पार पहुंचा दिया। क्रॉली 76 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 117 रन की पार्टनरशिप टूटी।

    ऑस्ट्रेलिया में रूट का पहला शतक

    इंग्लैंड के टॉप रन स्कोरर जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट शतक लगा ही दिया। गुरुवार को ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में उन्होंने 181 गेंद पर सेंचुरी पूरी की। यह उनके टेस्ट करियर की 40वीं सेंचुरी रही, लेकिन आॅस्ट्रेलिया में पहली बार ही वे इस कारनामे को कर सके। रूट इंटरनेशनल करियर में 59 शतक लगा चुके हैं। एशेज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 325 रन बना लिए। रूट के अलावा ओपनर जैक क्रॉली ने 76 रन बनाए। होम टीम के लिए लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लिए।

    रूट और आर्चर की रिकॉर्ड सांझेदारी

    रूट के शतक लगाने के बाद उनके सामने गस एटकिंसन 4 और ब्रायडन कार्स खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। जोफ्रा आर्चर ने फिर तेजी से रन बनाए और रूट के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू पुलिस को बड़ी कामयाबी, 30 करोड़ की हेरोइन जब्त
    Next Article आरबीआई ने किया एमपीसी के नतीजों का ऐलान, कम हुई रेपो दर, सस्ते होंगे लोन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

      June 20, 2026

      अफगानिस्तान ने भारत को 219 रन का टारगेट दिया

      June 20, 2026

      भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

      June 14, 2026

      पहले वनडे में रोहित-शुभमन ने बनाया खास रिकॉर्ड

      June 14, 2026

      आज टी-20 विश्व कप का आगाज करेगी टीम इंडिया

      June 14, 2026

      भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

      June 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा सहारा; 305 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता जारी

      By श्वेता चौहानJune 20, 2026

      चंडीगढ़ : जब किसी परिवार के कमाने वाले सदस्य का साथ छोड़ जाता है तो…

      ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन का बिकिनी अवतार, क्लोजअप शॉट्स पर भड़के यूजर्स

      June 20, 2026

      जालंधर में चावला मोबाइल पॉइंट पर फायरिंग, 2 युवकों ने…

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.