Close Menu
    What's Hot

    पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    June 22, 2026

    ‘क्या मैं आत्महत्या कर लूं?’ ट्रोलिंग से टूटीं डिंपल चौधरी, छलका दर्द

    June 22, 2026

    गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

      June 22, 2026

      उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, राउत बोले- शिंदे ने 6 गद्दार पैदा किए

      June 22, 2026

      डीके-डीके के नारे लगने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

      June 22, 2026

      पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- जिस पल पानी पर खतरा लगा, हम जंग शुरू कर देंगे

      June 22, 2026

      भारत को 48.22 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका

      June 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज
    दुनिया

    भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-EU Trade Deal : भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज
    India-EU Trade Deal : भारत और ईयू के बीच एफटीए को लेकर अहम वार्ता आज

    करीब एक दशक से अटके फ्री टेÑड एग्रीमेंट पर निर्णायक हो सकती है वार्ता, 23 में से 11 बिंदू पर बन चुकी है सहमति

    India-EU Trade Deal (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के बीच आज फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर अहम वार्ता होने जा रही है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग एंव वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। ज्ञात रहे कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच एफटीए पर वार्ता 2013 से लंबित है। लेकिन बदलते परिवेश और अमेरिकी टैरिफ से राहत के लिए अब दोनों पक्ष तेजी से इस वार्ता को पूरा करने की कोशिश में हैं ताकि वैश्विक चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना किया जा सके। भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर वार्ता अब तेज मोड़ पर पहुंच गई है।

    इसी क्रम में यूरोपीय संघ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक का मकसद साल के अंत तक समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रगति की समीक्षा करना है। ईयू टीम का नेतृत्व सबाइन वेयेंड, डायरेक्टर जनरल, ट्रेड विभाग कर रही हैं। उनका मुख्य उद्देश्य वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े उन मुद्दों को सुलझाना है, जिन पर अभी भी दोनों पक्षों में मतभेद बने हुए हैं।

    पिछले वित्त वर्ष में हुआ 136.53 अरब डॉलर का कारोबार

    भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 2024-25 में 136.53 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वर्तमान समय में भारत का ईयू को निर्यात 75.85 अरब डॉलर का है जबकि यूरोपीय संघ से भारत ने 60.68 अरब डॉलर की वस्तुुओं का आयात किया है। ईयू बाजार भारत के कुल निर्यात का 17% हिस्सा है, जबकि ईयू की भारत को निर्यात हिस्सेदारी 9% है।

    इन मुद्दों पर अटका है दोनों पक्षों में समझौता

    अधिकारी के मुताबिक, भारत-ईयू एफटीए वार्ता में अभी भी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है। इनमें स्टील सेक्टर, कार्बन टैक्स, आॅटोमोबाइल, और नॉन-टैरिफ बैरियर्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ईयू की ओर से विशेष रूप से आॅटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइस, वाइन, स्पिरिट, मांस और पोल्ट्री जैसे उत्पादों पर बड़ी ड्यूटी कटौती की मांग की जा रही है। इसके साथ ही, यूरोपीय संघ एक मजबूत बौद्धिक संपदा अधिकार ढांचा स्थापित करने पर भी जोर दे रहा है, जो उनकी प्राथमिकताओं की सूची में प्रमुख है।

    भारत को इन क्षेत्रों में होगा लाभ

    विशेषज्ञों का कहना है कि समझौता लागू होने के बाद भारत के कई प्रमुख क्षेत्रों को सीधा लाभ मिल सकता है। रेडीमेड गारमेंट, फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, पेट्रोलियम उत्पाद और इलेक्ट्रिकल मशीनरी जैसे सेक्टर यूरोपीय बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धा को और मजबूत कर पाएंगे। इन उत्पादों की पहुंच बढ़ने के साथ भारत का निर्यात भी गति पकड़ सकता है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update Today : सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, अब छूटेगी कंपकंपी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानें कब खरीदें नया स्मार्टफोन
    Next Article 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026

      भारत-अमेरिका के बीच एफटीए को लेकर कुछ मुद्दे लंबित : गोयल

      June 21, 2026

      इस साल 1.65 लाख करोड़पति अपना देश छोड़ेंगे

      June 18, 2026

      अमेरिका-ईरान डील के बावजूद शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत

      June 18, 2026

      83.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंची कच्चे तेल की कीमत

      June 15, 2026

      ईरान-अमेरिका समझौते से झूमा शेयर बाजार

      June 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

      By श्वेता चौहानJune 22, 2026

      Pankaj Tripathi Brother Attacked: पंकज त्रिपाठी के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई पर…

      ‘क्या मैं आत्महत्या कर लूं?’ ट्रोलिंग से टूटीं डिंपल चौधरी, छलका दर्द

      June 22, 2026

      गॉडजिला अल नीनो से भारत में सूखे का खतरा बढ़ा

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.