Close Menu
    What's Hot

    Shreya Ghoshal: चिकनी चमेली जैसा गाना क्यों नहीं गाना चाहतीं श्रेया घोषाल?

    March 5, 2026

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

    March 5, 2026

    सौरभ शुक्ला बोले- किंग में 70 प्रतिशत बॉलीवुड काम कर रहा

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

      March 5, 2026

      नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार

      March 5, 2026

      भारत में 180 उड़ानें प्रभावित, ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत

      March 5, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज

      March 5, 2026

      क्या नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजेगी भाजपा ?

      March 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और ओमान के बीच आपसी रिश्तों को मिली नई ऊर्जा : मोदी
    दुनिया

    भारत और ओमान के बीच आपसी रिश्तों को मिली नई ऊर्जा : मोदी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Oman Visit : भारत और ओमान के बीच आपसी रिश्तों को मिली नई ऊर्जा : मोदी
    PM Modi Oman Visit : भारत और ओमान के बीच आपसी रिश्तों को मिली नई ऊर्जा : मोदी

    कहा, समझौते की गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी

    PM Modi Oman Visit  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत और ओमान ने अपने सात दशक पुराने रिश्तों को नई दिशा और ऊर्जा गुरुवार को प्रदान की। दोनों देशों के बीच एफटीए पर हस्ताक्षर हुए और आने वाले समय में दोनों ने द्विपक्षीय रिश्तों और आपसी व्यापार में सहयोग पर प्रतिबद्धता दर्शाई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच होने वाला व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करेगा।

    मस्कट में आयोजित भारत-ओमान बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन दोनों देशों की साझेदारी को नई दिशा देने वाला साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम ऐसा ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। सीईपीए हमारे साझेदारी संबंधों को 21वीं सदी में नई मजबूती और नई ऊर्जा देगा।

    भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर

    इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का स्वभाव हमेशा प्रगतिशील और आत्मनिर्भर रहा है और जब भारत आगे बढ़ता है, तो अपने मित्र देशों की प्रगति में भी योगदान देता है। मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी बताया और कहा कि ओमान के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद है, क्योंकि दोनों देश न केवल करीबी मित्र हैं बल्कि समुद्री पड़ोसी भी हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच पीढ़ियों पुराना विश्वास है और व्यापारिक संबंधों में एक-दूसरे के बाजारों की गहरी समझ है।

    ओमान की कंपनियों को भारत आने का न्योता

    प्रधानमंत्री ने ओमान की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने केवल नीतियां ही नहीं बदलीं, बल्कि अपने आर्थिक डीएनए में भी बदलाव किया है। इस दौरान उन्होंने जीएसटी और दिवाला व शोधन अक्षमता संहिता जैसे प्रमुख सुधारों का उल्लेख किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैं तुम्हें नाइटी में देखना चाहता हूं…’, डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर इस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
    Next Article ‘धुरंधर’ के गाने शरारत पर झूमे प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पूरी दुनिया पर भारी पड़ रही पश्चिम एशिया की जंग

      March 5, 2026

      भारत ने दोबारा रूस से कच्चा तेल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई : नोवाक

      March 5, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया 67 पैसे टूटा

      March 5, 2026

      दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट

      March 4, 2026

      क्या भारत में हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत

      March 4, 2026

      पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से दहला शेयर बाजार

      March 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Shreya Ghoshal: चिकनी चमेली जैसा गाना क्यों नहीं गाना चाहतीं श्रेया घोषाल?

      By श्वेता चौहानMarch 5, 2026

      यूट्यूब पर गाने को मिले थे 503 मिलियन व्यूज Shreya Ghoshal, (द भारत ख़बर), मुंबई:…

      इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

      March 5, 2026

      सौरभ शुक्ला बोले- किंग में 70 प्रतिशत बॉलीवुड काम कर रहा

      March 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.