Close Menu
    What's Hot

    वैश्विक तनाव के बावजूद बनी रहेगी जीडीपी ग्रोथ रेट

    March 13, 2026

    निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

    March 13, 2026

    करोड़ों खर्च कर की थी शादी, OTT पर बिके थे राइट्स… अब हंसिका मोटवानी का तलाक, एलिमनी पर सामने आई सच्चाई

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026

      सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

      March 12, 2026

      NXT Conclave: एलपीजी को लेकर कुछ लोग डर का माहौल बना रहे: पीएम मोदी

      March 12, 2026

      अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका पर दबाव के लिए भारत-ईयू एफटीए अहम
    दुनिया

    अमेरिका पर दबाव के लिए भारत-ईयू एफटीए अहम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-EU FTA : अमेरिका पर दबाव के लिए भारत-ईयू एफटीए अहम
    India-EU FTA : अमेरिका पर दबाव के लिए भारत-ईयू एफटीए अहम

    इसी माह दोनों पक्षों में हो सकते हैं मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर

    India-EU FTA (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले करीब 10 माह से पूरे विश्व के लिए अमेरिका ने नई टैरिफ पॉलिसी को एक नई चुनौती के रूप में पेश किया है। अमेरिका की इस पॉलिसी ने न केवल दुनिभर भर के देशों के सामने नई व्यापारिक परेशानी खड़ी की है बल्कि पूरे विश्व को आर्थिक मंदी के खतरे में भी डाल दिया है।

    अमेरिका की इसी टैरिफ नीति से भारत और यूरोपीय संघ भी परेशान है। एक तरफ जहां भारत अमेरिका के उच्च टैरिफ का सामना कर रहा है तो वहीं यूरोपीय संघ को भी कई बार उच्च टैरिफ की धमकी अमेरिका दे चुका है। शायद यही कारण है कि भारत और यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द मूर्त रूप देना चाहते हैं।

    इसलिए जरूरी है भारत-ईयू एफटीए

    यदि यूरोपीय यूनियन और भारत में बेहतर समझौता होता है तो इससे अमेरिका पर भी दबाव पड़ेगा। ट्रंप अपने टैरिफ को कम करने और भारत से एक बेहतर समझौते के लिए प्रेरित हो सकते हैं। टैरिफ वॉर के बाद भी भारत ने 2025-26 में बेहतर जीडीपी बढ़त हासिल की है, लेकिन टैरिफ के कारण भारत का कुछ क्षेत्रों में व्यापार प्रभावित हुआ है। यदि भारत को टैरिफ का सामना न करना पड़ता तो उसकी जीडीपी बढ़त और बेहतर हो सकती थी।

    आर्थिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि टैरिफ वॉर समाप्त न हुआ तो आने वाले समय में इसके अधिक नुकसानदायक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। भारत का इसके सबसे बड़े व्यापारिक साझीदार अमेरिका को होने वाला व्यापार कई क्षेत्रों में प्रभावित हो सकता है। यूरोपीय यूनियन से समझौते जैसे अहम कदमों से भारत टैरिफ से हुए नुकसान को सीमित करने में सफल साबित हो सकता है।

    भारत कृषि उत्पादों का बड़ा निर्यातक

    भारत पूरे विश्व के साथ-साथ यूरोपीय देशों के लिए तैयार कृषि उत्पादों का बड़ा सप्लायर है। भारत में तैयार हुए फल-फूल, सब्जी के साथ-साथ अनाज और प्रसंस्कृत उत्पादों के लिए यूरोपीय देश बड़े बाजार हैं। इसके अलावा भारत इन देशों को पेट्रोलियम उत्पाद, कपड़े, आभूषण और दवाइयां भी निर्यात करता है। यदि यूरोपीय यूनियन भारतीय उत्पादों पर कम टैक्स लगाने को सहमत हो जाते हैं तो इससे यूरोपीय देशों में भारतीय उत्पाद सस्ते और अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं। इससे भारत और भारतीय कृषि उत्पादकों को लाभ होगा। इससे रोजगार के क्षेत्र में भी प्रगति होगी।

    दोनों के बीच 200 अरब डॉलर पहुंच सकता है व्यापार

    भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच 2024-25 में 11.8 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था। मोटे तौर पर यह व्यापार थोड़ा भारत के पक्ष में झुका हुआ, लेकिन संतुलन भरा रहा था। यदि भारत बेहतर डील हासिल करे तो भारत को इससे अधिक लाभ हो सकता है। आर्थिक विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि भारत ने टैक्स रहित व्यापार के लिए यूरोपीय यूनियन की अनुमति हासिल कर ली तो उसका व्यापार 136 अरब डॉलर से 200 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा : वैष्णव

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदूसरे टी20 में छाए भारतीय बल्लेबाज
    Next Article दिल्ली में बारिश, तेज हवा से प्रदूषण से आंशिक राहत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैश्विक तनाव के बावजूद बनी रहेगी जीडीपी ग्रोथ रेट

      March 13, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव पड़ रहा शेयर बाजार पर भारी

      March 12, 2026

      सोना 560 रुपए सस्ता, चांदी भी 1560 रुपए लुढ़की

      March 12, 2026

      दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक

      March 11, 2026

      सोना 1230, चांदी 10,442 रुपए महंगी

      March 11, 2026

      अब राहुल भाटिया के हाथ में आई इंडिगो की कमान

      March 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वैश्विक तनाव के बावजूद बनी रहेगी जीडीपी ग्रोथ रेट

      By परवेश चौहानMarch 13, 2026

      GDP Growth Rate : वैश्विक तनाव के बावजूद बनी रहेगी जीडीपी ग्रोथ रेट दिग्गज जापानी…

      निशांत यादव बनेंगे डिप्टी सीएम, सीएम पर सस्पेंस बरकरार

      March 13, 2026

      करोड़ों खर्च कर की थी शादी, OTT पर बिके थे राइट्स… अब हंसिका मोटवानी का तलाक, एलिमनी पर सामने आई सच्चाई

      March 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.