Close Menu
    What's Hot

    क्यों दीवाने हो रहे हैं लोग ‘ऑब्सेशन’ के? फिल्म देखकर कहेंगे- कुछ भी मांगने से पहले 100 बार सोचो

    June 5, 2026

    गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    June 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित: डीसी

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      June 5, 2026

      गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 5, 2026

      भारत सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : पुतिन

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने हासिल की नई उपलब्धि
    दुनिया

    स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने हासिल की नई उपलब्धि

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने हासिल की नई उपलब्धि
    Business News : स्मार्टफोन निर्यात में भारत ने हासिल की नई उपलब्धि

    एक साल में भारत ने रिकॉर्ड 30 अरब डॉलर का ऐतिहासिक स्तर किया पार

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : दुनिया के कई दिग्गज बाजारों को पीछे छोड़ते हुए भारत अब दुनिया के लिए स्मार्टफोन विनिर्माण का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। इसका सबसे बड़ा साक्ष्य वह आंकड़े हैं जो पिछले एक साल में सामने आए हैं। अमेरिकी टैरिफ वार और प्रतिकूल वैश्विक व्यापार परिस्थितियों के बावजूद भारत ने स्मार्ट फोन निर्माण और इसके निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की। इस संबंधी जानकारी देते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैलेंडर वर्ष 2025 (जनवरी से दिसंबर) के दौरान देश का स्मार्टफोन निर्यात 30 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

    इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के निर्यात में भी आई तेजी

    स्मार्टफोन के अलावा पूरे इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की तस्वीर भी बेहद सकारात्मक है। वैष्णव ने बताया था कि 2025 में भारत का कुल इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 47 अरब डॉलर (करीब 4.15 लाख करोड़ रुपये) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। साल 2014-15 से तुलना करें तो पिछले 11 वर्षों में देश के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 11 गुना और उत्पादन में 6 गुना की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इन आंकड़ों के दम पर इलेक्ट्रॉनिक्स अब भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात उत्पाद बन चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का कुल उत्पादन 2014-15 के 1.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 11.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इस अवधि में निर्यात 0.38 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

    दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश भारत

    वर्तमान में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश है। 2014-15 में देश में जहां केवल 2 मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर करीब 300 हो गई है। पिछले 11 वर्षों में मोबाइल उत्पादन 0.18 लाख करोड़ रुपये से उछलकर 5.5 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इसका निर्यात 0.01 लाख करोड़ रुपये (नगण्य) से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

    इस सेक्टर की तेज ग्रोथ का सीधा असर रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है। लार्ज स्केल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए लाई गई पीएलआई स्कीम ने 13,475 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है, जिसके परिणामस्वरूप 9.8 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन हासिल हुआ है। इस औद्योगिक बूम ने देश में 25 लाख नई नौकरियां पैदा की हैं, जिनमें महिलाओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हुई है और युवाओं के लिए लंबी अवधि के कौशल विकास के अवसर बने हैं। साथ ही, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए भी विकास के नए रास्ते खुले हैं।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना एक हजार, चांदी 5,900 रुपए मजबूत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजब स्टेज पर खुल गया सीक्रेट रोमांस, रश्मिका का ब्लश और विजय की कॉल बना चर्चा का विषय
    Next Article हरियाणा में 12 लाख से ज्यादा BPL राशन कार्ड कटे, कांग्रेस नेता का विधानसभा में दावा; पेश किए सरकारी आंकड़े
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026

      भारत की विकास दर पर पड़ेगी महंगाई की मार

      June 5, 2026

      5.25 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी रेपो रेट : आरबीआई

      June 5, 2026

      अमेरिका ने भारत पर लगाया नया टैरिफ

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      क्यों दीवाने हो रहे हैं लोग ‘ऑब्सेशन’ के? फिल्म देखकर कहेंगे- कुछ भी मांगने से पहले 100 बार सोचो

      By श्वेता चौहानJune 5, 2026

      Horror Movie Obsession 2026: क्यों दीवाने हो रहे हैं लोग ‘ऑब्सेशन’ के? फिल्म देखकर कहेंगे-…

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित: डीसी

      June 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.